08/11/2024
*Assalam o Alaikum*
मैं नदीम (नदीम अलग अंदाज में) MM कॉलोनी, हैदरी मस्जिद के पास मेरा घर है। यह ग्रुप इसलिए बनाया गया है ताकि हैदरी मस्जिद के आसपास की सभी गलियों में अगर कभी कुछ भी हो, तो हम सभी को तुरंत जानकारी मिल सके।
हम सभी जानते हैं कि हमारी कॉलोनी में सबसे बड़ी समस्या चोरी की है। अगर हमें इसे रोकना है, तो जागरूक रहना बहुत जरूरी है। सिर्फ चोरी ही नहीं, बल्कि अगर रात में या दिन में किसी की तबियत खराब हो जाए या किसी को इमरजेंसी में जरूरत हो, तो इस पेज के माध्यम से पोस्ट करने पर सभी को तुरंत सूचना मिल सके। किसी भी स्थिति में हम सभी को एकजुट होकर मदद करनी चाहिए, इसी सोच के साथ यह पेज बनाया गया है।
साथ ही, कुछ और योजनाएँ और विचार भी हैं, जिन्हें हम आप सभी के साथ साझा करेंगे। आप लोग भी अपनी राय और सुझाव दें।
Nadeem Ahmad