27/09/2026
भावभीनी श्रद्धांजलि 💐
"ॐ शांति"अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारी अद्भुत भंडारा सेवा समिति के परम प्रिय, निस्वार्थ और समर्पित सदस्य श्री दिलीप महतो जी अब हमारे बीच नहीं रहे। कल उनका आकस्मिक निधन हो गया है।समिति के माध्यम से समाज और मानव सेवा में उनका योगदान हमेशा अतुलनीय रहा। भंडारा सेवा में उनका निस्वार्थ भाव और सेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत था। उनका इस तरह चले जाना हमारी समिति और पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।भावभीनी श्रद्धांजलि! 💐🙏
— अद्भुत भंडारा सेवा समिति अन्हारी धाम ।