03/10/2023
बाबा बालक नाथ जी का 25वां मूर्ति स्थापना दिवस मन्दिर प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सभी साध संगत ने बाबा जी के झन्डे की शोभा यात्रा में बडे़ उत्साह से भाग लिया। उसके बाद मन्दिर सेवादारों व छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें एक नाटक द्वारा बाबा बालक नाथ जी की जीवनी का सुन्दर चित्रण किया गया। साथ ही बाबा जी व श्री कृष्ण जी के भजनों पर बच्चों ने नृत्य पेश कर सभी का मन मोह लिया 🙏🙏🙇🙇