28/05/2026
जय श्रीकृष्ण…….🍁
श्रीअर्बुदा गोशाला सिरोही के पावन परिसर में जिला कलेक्टर श्रीरोहिताश्वसिंहजी तोमर के द्वारा आहुत गोशाला संचालन की विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें पूर्व में हुए कार्य कँटीली झाड़ियों की सफाई व निर्माण कार्यों की समीक्षा तथा नवीन कार्य वृक्षारोपण, घास रोपण, जल संरक्षण हेतु तालाब व एनिकट निर्माण आदि पर विस्तार से चर्चा की गयी।
श्रीपतिधाम नन्दनवन के पावन परिसर में जिला पशुपालन विभाग द्वारा वन्दे गंगा जन अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम गोमाता का पूजन व आरती करके वृक्षारोपण कर भीषण गर्मी में पक्षियों के जल पीने हेतु परीणडे बाँधे गये।