06/03/2026
दिनांक 27, 28 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 को कबीर धर्मनगर, दामाखेड़ा के भक्तजनों के गृह में परम पूज्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहब का पावन पधारवनी एवं दर्शन-बंदगी का कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर भक्तजनों को गुरु चरणों में बंदगी अर्पित करने एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। संपूर्ण वातावरण गुरु महिमा एवं भक्ति-भाव से ओत-प्रोत रहा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने जीवन को धन्य अनुभव किया।
परम पूज्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहब के पतित पावन चरण कमलों में कोटि कोटि-कोटि पायलागी बन्दगी सादर सप्रेम साहेब बन्दगी साहेब...🙏🌹🍃