26/02/2018
सिमलगुरी, मारवाड़ी महिला समिति
'आज बिरज में होली है रे रसिया...मोहे छेड़ो ना आज नंदलाल...' जैसे भजनों के साथ मारवाड़ी लोकनृत्य ओर होली की धमाल, चंगऔर ढोलक की थाप पर झूमती हुई सभी सदस्याओ ने रंगों के त्योहार को अनूठे ठंग से मनाया।
समिति की महिलाओं ने अलग-अलग वेशभूषा में मनोहारी श्रृंगार कर रविवार दिनांक 25फरवरी 1918 को फाग उत्सव मनाया।
महिलाओं ने भगवान कृष्ण को हल्दी लगाकर पूजा की तथा झूमते-गाते फूलोंऔर गुलाल सेएक-दूसरे को फाग उत्सव की बधाई दी।कार्यक्रम के अंत में सबने सामूहिक भोज किया। सिमलगुरी की गणमान्य महिलाओं ने शामिल होकर उत्सव का आनंद उठाया।