दक्षिणमुखी कष्टभंजन बालाजी धाम पीठ,अजमेरी

  • Home
  • India
  • Sikar
  • दक्षिणमुखी कष्टभंजन बालाजी धाम पीठ,अजमेरी

दक्षिणमुखी कष्टभंजन बालाजी धाम पीठ,अजमेरी Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from दक्षिणमुखी कष्टभंजन बालाजी धाम पीठ,अजमेरी, Hindu temple, Ajmeri, Sikar.

🚩"दक्षिणमुखी कष्टभंजन बालाजी धाम"
जहाँ भक्ति,सेवा और चमत्कार का संगम होता है।
रोग, शोक और कष्टों का नाश कर,भक्तों को आशीर्वाद देने वाले कष्टभंजन बालाजी महाराज। आपका अपना पवित्र स्थल - श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक। 🚩

रायपुर जागीर स्थित भानीपुरा निवासी श्री दशरथ यादव एवं श्री अंकित यादव द्वारा आज नवीन वाहन क्रय किया गया। इस शुभ अवसर पर ...
06/04/2026

रायपुर जागीर स्थित भानीपुरा निवासी श्री दशरथ यादव एवं श्री अंकित यादव द्वारा आज नवीन वाहन क्रय किया गया। इस शुभ अवसर पर दक्षिणमुखी कष्टभंजन बालाजी धाम, अजमेरी में बालाजी सरकार के सानिध्य में महाराज श्री भूदेव दादा गुरु द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।
बालाजी सरकार को श्रद्धापूर्वक धोक लगाई गई एवं भोग-प्रसादी अर्पित की गई। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नया वाहन सदैव सुख, समृद्धि और मंगलमय यात्राओं का माध्यम बने। 🚗🙏

जय श्री बालाजी सरकार।

🔥 *रोग एवं नकारात्मक ऊर्जा निवारण हवन* 🔥यदि आप या आपके परिवार में कोई लगातार बीमारी, मानसिक तनाव, बाधा, नजर दोष या नकारा...
08/03/2026

🔥 *रोग एवं नकारात्मक ऊर्जा निवारण हवन* 🔥
यदि आप या आपके परिवार में कोई लगातार बीमारी, मानसिक तनाव, बाधा, नजर दोष या नकारात्मक ऊर्जा से परेशान है तो *दक्षिणमुखी कष्टभंजन बालाजी धाम, अजमेरी* में विशेष रोग-बाधा निवारण हवन कराया जा रहा है। हवन के माध्यम से भगवान हनुमान जी की कृपा से रोग शांति, बाधा निवारण और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। आप भी अपने नाम से हवन कराकर कष्टभंजन बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

दक्षिणमुखी कष्टभंजन बालाजी धाम पीठ,अजमेरी पर विराजित शिव परिवार में सुशोभित यहाँ विराजमान गणेश जी,दगडू सेठ गणपति परंपरा ...
04/01/2026

दक्षिणमुखी कष्टभंजन बालाजी धाम पीठ,अजमेरी पर विराजित शिव परिवार में सुशोभित यहाँ विराजमान गणेश जी,दगडू सेठ गणपति परंपरा के अनुसार,भक्तों के भाग्य,कर्म और संकटों का निवारण करते हैं। भक्तों के यहाँ आने पर संकटों का निवारण हो रहा है।

“यहाँ संकल्प करो—भाग्य की रेखाएँ स्वयं गणपति गढ़ेंगे।”
॥ श्री शिव-साक्षी संकल्प-सिद्धि गणेशाय नमः ॥

श्री श्री 1008 श्री दक्षिणमुखी कष्टभंजन बालाजी धाम पीठ,अजमेरी,नीमकाथाना रोड,सीकर। #इस साल का अंतिम मंगलवार  #आज 30 दिसंब...
30/12/2025

श्री श्री 1008 श्री दक्षिणमुखी कष्टभंजन बालाजी धाम पीठ,अजमेरी,नीमकाथाना रोड,सीकर।
#इस साल का अंतिम मंगलवार #आज 30 दिसंबर दिन मंगलवार शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। #भव्य

जय हो बालाजी सरकार।🚩🔱

दक्षिणमुखी कष्ट भंजन बालाजी धाम,अजमेरीएक अद्भुत,अकल्पनीय और चमत्कारिक कथायह कोई साधारण मंदिर की कहानी नहीं है।यह आस्था, ...
27/12/2025

दक्षिणमुखी कष्ट भंजन बालाजी धाम,अजमेरी
एक अद्भुत,अकल्पनीय और चमत्कारिक कथा
यह कोई साधारण मंदिर की कहानी नहीं है।
यह आस्था, सेवा, त्याग और दैवीय संकेतों से जन्मी वह कथा है, जिसे अजमेरी की भूमि स्वयं स्मरण रखेगी।
आठ वर्षों का रहस्यमय संबंध आज से लगभग 8 वर्ष पूर्व,संत शिरोमणि गौ उपासक श्री भूदेव दादा गुरु
का आना-जाना अजमेरी के एक यादव परिवार के घर प्रारंभ हुआ। कोई औपचारिकता नहीं, कोई दिखावा नहीं
बस एक अपनापन,जो परिवार में बदल गया,वही घर कभी दिव्य शक्ति केंद्र बन जाता,कभी सत्संग स्थल
कभी पीड़ितों का सहारा।
लोग कहते थे:
“यह घर नहीं रहा, कोई शक्ति यहाँ ठहर गई है।”
जमीन का दान – बिना मांगे, बिना शर्त (2024)
सन् 2024 में,एक ऐसी घटना घटी जिसने सबको स्तब्ध कर दिया। जिस भूमि की तरफ रात्रि में 7 बजे बजे बाद लोगों जाने से डरते थे, जिसे लोग “सामान्य” समझ रहे थे। वही भूमि स्वयं दान में मिल गई। दानकर्ता श्रीमती कमली देवी व उनके दो पुत्रों श्री अशोक यादा व व श्री लालचंद यादव ने केवल इतना कहा “यह जमीन हमारी नहीं है, यह तो बालाजी की ही थी अब हम उन्हें लौटा रहे हैं।” उस दिन से यह स्थान धाम बन गया। प्राण प्रतिष्ठा का दिन – जब मौन भी बोल उठा जब दक्षिणमुखी कष्ट भंजन बालाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का समय आया 2024 में आकाश में अचानक पक्षियों का चक्र
बिना बुलाए लोग पहुँचने लगे,कई भक्तों का इलाज हुआ,रोग कटे,रोते हुए लोग आते और हँसते हुए जाते, लोगों के खुशी के आँसू बहने लगे।
एक वृद्ध महिला ने कहा:
“मैंने अजमेरी के कष्टभंजन बालाजी के समीप आकर भारीपन और शांति एक साथ पहली बार महसूस की है।”
यह सामान्य अनुभूति नहीं थी। यह उपस्थिति थी।
अकल्पनीय घटना – जिसने सबका विश्वास जगा दिया
प्राण प्रतिष्ठा के कुछ ही दिनों बाद— एक व्यक्ति, जो वर्षों से भय अनिद्रा और नकारात्मक स्वप्नों से ग्रसित था सिर्फ एक मंगलवार, मौन होकर बालाजी के सामने बैठा। ना मंत्र, ना याचना। जब उठा, तो बस इतना बोला: “कुछ टूट गया है… जो वर्षों से मेरे भीतर जकड़ा था।” आज वह व्यक्ति बालाजी की सेवा में अग्रणी है। दक्षिणमुखी स्वरूप का रहस्य यहाँ साकार हुआ शास्त्र कहते हैं—दक्षिणमुखी हनुमान कष्ट को सहते नहीं, कष्ट को तोड़ते हैं। अजमेरी में यही घटा।
भय का भंजन
बाधाओं का नाश
मानसिक शांति
और आत्मबल की जागृति
धाम का मौन संदेश
“यह धाम चमत्कार दिखाने नहीं बना,
यह धाम भीतर के अंधकार को
समाप्त करने के लिए बना है।”
यहाँ बालाजी पुकारे नहीं जाते —अनुभूत किए जाते हैं।
🙏 आपसे निवेदन यदि आप —जीवन से थके हों भीतर से टूटे हों या सिर्फ शांति खोज रहे हों तो एक बार दक्षिणमुखी कष्ट भंजन बालाजी धाम, अजमेरी आइए।
क्योंकि कुछ स्थान बुलाते नहीं… खींच लेते हैं।
🚩

मेरे बाबा त्रिकालकष्टनाशक नर्मदेश्वर महादेव।
16/12/2025

मेरे बाबा त्रिकालकष्टनाशक नर्मदेश्वर महादेव।

अंधकार को भस्म कर, संकटों का संहार करने वालेत्रिकालकष्टनाशक नर्मदेश्वर महादेवजो भूत, वर्तमान और भविष्य—तीनों कालों के कष...
15/12/2025

अंधकार को भस्म कर, संकटों का संहार करने वाले
त्रिकालकष्टनाशक नर्मदेश्वर महादेव

जो भूत, वर्तमान और भविष्य—तीनों कालों के कष्टों का नाश करते हैं,
जो स्वयं नर्मदा की गोद से प्रकट होकर साक्षात शिव-तत्व का रूप धारण करते हैं,
वे हैं त्रिकालकष्टनाशक नर्मदेश्वर महादेव।

नर्मदेश्वर शिवलिंग कोई साधारण शिवलिंग नहीं,
यह स्वयंभू, प्राकृतिक और जाग्रत शिव-स्वरूप होता है।
शास्त्रों में कहा गया है—
“नर्मदातटजं लिंगं साक्षात् शिवरूपकम्”
अर्थात नर्मदा से प्राप्त शिवलिंग में स्वयं महादेव विराजमान होते हैं।

त्रिकालकष्टनाशक नर्मदेश्वर महादेव वह शक्ति हैं
जो साधक के जीवन से—

अकाल मृत्यु का भय

रोग, ऋण, दरिद्रता

शत्रु बाधा, ग्रह-दोष

प्रेत-बाधा, तंत्र-मंत्र, नकारात्मक ऊर्जा

इन सभी को मूल से नष्ट कर देती है।

जिस स्थान पर नर्मदेश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा होती है,
वह स्थान तीर्थ, कवच और आशीर्वाद क्षेत्र बन जाता है।
वहां नकारात्मक शक्तियाँ टिक नहीं पातीं और
घर-परिवार में स्वतः शांति, समृद्धि और शिव-कृपा प्रवाहित होने लगती है।

नर्मदेश्वर महादेव की कृपा पाने का सरल उपाय

यदि जीवन में बार-बार कष्ट आ रहे हों,
काम बनते-बनते बिगड़ जाते हों,
घर में रोग, कलह या धन की रुकावट बनी रहती हो—
तो प्रतिदिन श्रद्धा से केवल इतना करें—

ॐ नमः शिवाय
या
ॐ त्रिकालकष्टनाशकाय नर्मदेश्वराय नमः

इस मंत्र का ११, २१ या १०८ बार जप करें।
यह जप धीरे-धीरे साधक के चारों ओर एक ऐसा अदृश्य शिव-कवच बना देता है
जिसे कोई भी नकारात्मक शक्ति भेद नहीं सकती।

नर्मदेश्वर महादेव क्या प्रदान करते हैं?

तीनों कालों के संकटों से रक्षा

रोग, भय और मानसिक तनाव से मुक्ति

शत्रुओं पर विजय

अटका हुआ धन और कार्यों में सफलता

घर में स्थायी शांति और आध्यात्मिक वातावरण

साधक के भीतर अपार साहस और शिव-भक्ति का जागरण

नर्मदेश्वर महादेव पहले साधक के भीतर के अंधकार को जलाते हैं,
फिर बाहर की परिस्थितियों को उसके अनुकूल बना देते हैं।
वे उस पिता के समान हैं जो हाथ पकड़कर
भय के अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाते हैं।

यदि आपका मन शुद्ध है,
भाव सच्चा है और भक्ति निरंतर है—
तो महादेव स्वयं मार्ग बना देते हैं,
जहां रास्ता भी दिखाई नहीं देता।

जय त्रिकालकष्टनाशक नर्मदेश्वर महादेव
जय नर्मदा मैया
हर हर महादेव 🔱

> कोई भी विशेष साधना गुरू आज्ञा से ही करें।
सामान्य रूप से भावपूर्ण जप व पूजन हर शिव-भक्त कर सकता है।

#त्रिकालकष्टनाशक
#नर्मदेश्वर_महादेव
#नर्मदा_तट_का_शिव
#शिव_कृपा
ादेव
#सनातनमहादेव

🙏 हे मारुति-नंदन, बजरंगबली महाराज 🙏आज मैं अकेला आपके धाम पर होने जा रहे भंडारे एवं महादेव की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के ल...
30/11/2025

🙏 हे मारुति-नंदन, बजरंगबली महाराज 🙏

आज मैं अकेला आपके धाम पर होने जा रहे भंडारे एवं महादेव की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के लिए गाँव–गाँव, घर–घर, दर–दर गुहार लगा रहा हूँ…लोगों से हाथ जोड़कर सहायता माँग रहा हूँ…क्योंकि आप मेरे इष्ट देव हैं, और इस धाम का निर्माण केवल ईंट–पत्थर नहीं, हमारी आस्था का जीवंत स्वरूप है।

यह आयोजन कोई सामान्य कार्यक्रम नहीं—
यह सनातन की आस्था का महाकुंभ है।
अगर इसमें भक्तजन आगे बढ़कर हिस्सा लेंगे, तो यह केवल मेरा नहीं, पूरे सनातन समाज का गौरव बढ़ाएगा।
वरना मैं अकेला कितना कर पाऊँगा…?

🙏 आप सभी से विनम्र आग्रह है
थोड़ा–थोड़ा ही सही,
पर दान अवश्य करें।
आपके दान से ही भंडारा और प्राण-प्रतिष्ठा सफल हो पाएगी।

📿 बालाजी महाराज की पवित्र पीठ पर यह दूसरा पाटोत्सव होने जा रहा है।
आप सपरिवार इस दिव्य आयोजन में पधारकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

💰 दान हेतु संपर्क / नंबर:
📞 8302399879

🙏 जय दक्षिणमुखी कष्टभंजन बालाजी महाराज 🙏

🚩 दक्षिणमुखी कष्टभंजन बालाजी धाम, अजमेरी🌺 सप्रेम आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन 🌺धाम पर होने जा रहेमूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भ...
27/11/2025

🚩 दक्षिणमुखी कष्टभंजन बालाजी धाम, अजमेरी

🌺 सप्रेम आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन 🌺

धाम पर होने जा रहे
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य भंडारे
के पावन आयोजन हेतु
श्री महेन्द्र जी यादव (सेवानिवृत, आबकारी विभाग)
ने
➡️ ₹2100/-
का सहयोग सप्रेम भाव से अर्पित किया।

🙏 महेन्द्र जी यादव आपका यह पुण्य सहयोग धाम की सेवा-परंपरा को और भी मजबूत बनाता है।
आपकी यह भावना स्वयं दक्षिणमुखी कष्टभंजन बालाजी के प्रति आपकी गहरी श्रद्धा और सेवा-समर्पण का अद्भुत प्रमाण है। 🙏

बालाजी महाराज
आप पर और आपके परिवार पर
🔱 स्वास्थ्य
🔱 सुख-समृद्धि
🔱 शांति
🔱 और दिव्य कृपा
सदैव बनाए रखें।

आपका योगदान धाम के भंडारे में एक महत्वपूर्ण सेवा के रूप में सदैव स्मरण किया जाएगा।

Address

Ajmeri
Sikar
332701

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when दक्षिणमुखी कष्टभंजन बालाजी धाम पीठ,अजमेरी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category