श्री वीर तेजाजी मन्दिर - सांगलिया -सीकर

  • Home
  • India
  • Sikar
  • श्री वीर तेजाजी मन्दिर - सांगलिया -सीकर

श्री वीर तेजाजी मन्दिर - सांगलिया -सीकर उत्तरी भारत का सबसे बड़ा तेजा मंदिर, सांगलिया जिला सीकर (राजस्थान)

आज  #डॉ_भीमराव_अंबेडकर_की_जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन👏आज का दिन सिर्फ जयंती नहीं, बल्कि समानता, शिक्षा और अधिकारों के ...
14/04/2026

आज #डॉ_भीमराव_अंबेडकर_की_जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन👏

आज का दिन सिर्फ जयंती नहीं, बल्कि समानता, शिक्षा और अधिकारों के संकल्प का दिन है।
“ #शिक्षित_बनो, #संगठित_रहो, #संघर्ष_करो” — उनका दिया ये संदेश आज भी उतना ही जरूरी है।

fansPublic Choupal - पब्लिक चौपाल





13/04/2026

#13अप्रैल_अन्तर्राष्ट्रीय_जाट_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

देश और दुनिया की शान हैं जाट
खुद में एक इतिहास हैं जाट 🔥🔥

खेत से लेकर बॉर्डर तक 💪💪,
स्कूल से लेकर खेल के मैदानों तक
संघर्ष करके देश का मान बढ़ाने वाली जाट सरदारी को अन्तर्राष्ट्रीय जाट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!!💐💐

जय वीर तेजाजी🙏आज दिंनाक 11 अप्रैल (शनिवार) क़ो तेजा मंदिर पर 2 बड़े स्वागत कार्यक्रम रहेंगे जिनमें आप सबकी उपस्थिति सादर प...
11/04/2026

जय वीर तेजाजी🙏
आज दिंनाक 11 अप्रैल (शनिवार) क़ो तेजा मंदिर पर 2 बड़े स्वागत कार्यक्रम रहेंगे जिनमें आप सबकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है 👇
1.तेजा मंदिर के बड़े भामाशाह राजकुमार जी परसवाल का स्वागत (समय - 1:15 बजे)
2.शेखावाटी स्कूल लोसल की दोनों राजस्थान टॉपर बेटियों (प्रियांशी सुंडा व दिव्या भादू) का स्वागत (समय - 2:15 बजे)

24/03/2026

कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश में पहली रैंक प्राप्त करके सांगलिया का मान बढ़ाने वाली बेटी प्रियांशी सुंडा का डीजे और गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत समारोह अभी शाम 7:15 बजे से होगा

आप सभी से निवेदन है कि आप सभी शाम 7:15 बजे बामणी स्टैंड पर पहुँच जाये जँहा से काफिले के साथ तेजा मंदिर और धुणी माता के धोक लगाएंगे 🙏

सांगलिया और आस पास के जो भी स्टूडेंट्स कक्षा 10 में 95 प्रतिशत से ऊपर अंक लाये है उनके पेरेंट्स से भी निवेदन है कि आप भी अपने लाड़ले /लाड़ली क़ो लेकर तेजा मंदिर पहुंचे आपका और बच्चे का मान सम्मान किया जायेगा 🙏🙏

03/03/2026

सभी तेजाजी भगवान के अनन्य भक्तों को रंगोत्सव होली की घणी ढाणी जय वीर तेजाजी भगवान कि 👏

03/03/2026

आप सबको होली का रामा श्यामा 🙏

होली के पावन अवसर पर आज दिंनाक 3 मार्च क़ो तेजा मंदिर पर होली स्नेह मिलन व चंग धमाल कार्यक्रम रहेगा!

समय - प्रातः 11:15 बजे से दोपहर 2 बजे तक

02/03/2026

तेजल की लीला तगड़ी #वीरतेजा_मन्दिर_सांगलिया श्री वीर तेजाजी मन्दिर - सांगलिया -सीकर Following

02/03/2026

सभी तेजाभक्तों क़ो होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनायें!

होली के पावन अवसर पर आज दिनांक 2 मार्च क़ो शाम 7:15 बजे से तेजा मंदिर सांगलिया पर धमाल का कार्यक्रम रहेगा

चंग की धुन पर गाने बजाने और मस्ती का संगम होगा 💕

आप सभी तेजाभक्तों से निवेदन है कि आज शाम 7:15 बजे से आरम्भ होने वाले धमाल कार्यक्रम में जरूर पधारे 🙏

आज 22 फ़रवरी क़ो  #स्वर्गीय_पोखर_जी_थालौड़_निवासी_सांगलिया की पुण्यतिथि पर हम श्रद्धा से नमन करते हैं।आपने तेजा मंदिर सांगल...
22/02/2026

आज 22 फ़रवरी क़ो #स्वर्गीय_पोखर_जी_थालौड़_निवासी_सांगलिया की पुण्यतिथि पर हम श्रद्धा से नमन करते हैं।

आपने तेजा मंदिर सांगलिया के लिए जो संघर्ष और त्याग किया वो अविस्मरणीय है!!

आपका स्नेह, आपके संस्कार और आपके दिए हुए जीवन मूल्य आज भी हमारे साथ हैं।
आप भले ही हमारे बीच शारीरिक रूप से नहीं हैं,
लेकिन आपकी यादें और आपका मार्गदर्शन हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।

सत्यवादी वीर तेजाजी से प्रार्थना है कि आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे और आपके परिवार क़ो हमेशा सुखी व स्वस्थ रखें 🙏

आपकी कमी हमेशा खलेगी, पर आपका आशीर्वाद हमें आगे बढ़ने की शक्ति देता रहेगा।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
fansPublic Choupal - पब्लिक चौपालयूथ बिर्गेड सांगलियाबाबाबीएल विमल टेलरManoj Choudhary DhodAshok BijarniyaHanuman Beniwal

Address

Sikar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री वीर तेजाजी मन्दिर - सांगलिया -सीकर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category