नईदुनिया समाचार पत्र सिहोरा

  • Home
  • India
  • Sihora
  • नईदुनिया समाचार पत्र सिहोरा

नईदुनिया समाचार पत्र सिहोरा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from नईदुनिया समाचार पत्र सिहोरा, mahaveer Chowk ward no 6 sihora, Sihora.

जिस गोदाम में अवैध धान पकड़ी उसे प्रशासन ने आज तक नहीं किया सीलभाजपा के पूर्व विधायक दिलीप दुबे ने प्रशासन की कार्रवाई प...
30/11/2021

जिस गोदाम में अवैध धान पकड़ी उसे प्रशासन ने आज तक नहीं किया सील

भाजपा के पूर्व विधायक दिलीप दुबे ने प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल

बोले सप्ताह भर बाद भी प्रशासन मामले की नहीं पूरी कर पाया जांच

किसानों का हक मार रहे बिचौलिए
कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Shivraj Singh Chouhan PMO India Collector Jabalpur CM Madhya Pradesh

04/09/2021

सिहोरा नगर में डेंगू का कहर डेंगू से हो रही मौत नगर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त नहीं हो रही नालियों की सफाई कचरे के जगह-जगह लगे ढेर कीटनाशक का छिड़काव नहीं फागिंग मशीन बंद पड़ी इससे पूरे नगर में संक्रामक रोग डेंगू मलेरिया पीलिया तेजी से फेल रहा है Nagar Palika Parishad Sihora

नहर में उतराती मिली वृद्ध की लाशमृतक की नही हो सकी शिनाख्त, गौरहा गांव का मामलासिहोरा:- सिहोरा थाना अंतर्गत गौरहा गांव म...
21/07/2020

नहर में उतराती मिली वृद्ध की लाश
मृतक की नही हो सकी शिनाख्त, गौरहा गांव का मामला
सिहोरा:- सिहोरा थाना अंतर्गत गौरहा गांव में वृद्ध का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया लेकिन मृतक कौन है फिलहाल इसका पता नहीं चल सका पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा भिजवा दिया है।
एसआई महेंद्र जाटव ने बताया कि गोरहा के पास स्थित नहर में गुरुवार करीब 10:00 बजे के लगभग कुछ लोगों ने एक लाश तैरते हुई देखी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस में शव की शिनाख्त की लेकिन मृतक कौन है। फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव करीब एक से दो दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास में लगी है।

कोरोना बचाव में प्रशासन की लापरवाही
25/05/2020

कोरोना बचाव में प्रशासन की लापरवाही

04/04/2020
30/03/2020
26/03/2020

बस खबर NO VIRUS
पत्रिका ने अपने पाठको की सेहत का भी ख्याल रखा है। प्रिंट होते वक्त समाचार पत्र मैं सैनिटाइजर करके आप तक पहुंचाया जा रहा है.

सिहोरा को मिलेगी जिला की सौगातमुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को दिया आश्वासनसिहोरा प्रदेश की पूर्व वर्ती क...
13/01/2020

सिहोरा को मिलेगी जिला की सौगात
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को दिया आश्वासन
सिहोरा प्रदेश की पूर्व वर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा 1 अक्टूबर 2003 को सिहोरा को जिला बनाए जाने के कैबिनेट में पारित प्रस्ताव का अध्ययन कर सिहोरा को शीघ्र जिला का दर्जा प्रदान किया जाएगा यह आश्वासन प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनसे भेंट करने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को दिया पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण पाठक की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में जिला पंचायत सदस्य जमुना मरावी कांग्रेसी नेता एडवोकेट अभय ब्यौहार डब्बू पाठक जगदीश सैनी संतराम पांडे कोमल श्रीवास शामिल थे

एक माह पहले बनी रोड ने दम तोड़ारोड निर्माण में घटिया काम का आरोपसिहोरा। नगर के गोरी तिराहा से नई कृषि उपज मंडी को जोड़ने...
13/01/2020

एक माह पहले बनी रोड ने दम तोड़ा
रोड निर्माण में घटिया काम का आरोप
सिहोरा। नगर के गोरी तिराहा से नई कृषि उपज मंडी को जोड़ने वाली सीसी रोड के बाजू में एक माह पहले बनी सी सी सर्विस रोड ने दम तोड़ दिया मार्ग में धरती रोड आवागमन मैं दुर्घटना का कारण बनी क्षेत्रवासियों ने संबंधित काम घटिया निर्माण का आरोप लगाया वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद चौधरी ने बताया गौरी तिराहा से ग्राम कुर्रु को जोड़ने वाली सीसी रोड के बाजू में नगर पालिका प्रशासन ने सर्विस रोड का एक माह पहले निर्माण कार्य कराया था लेकिन कार्य निर्माण में इतनी कोताही की गई कि बनने के बाद रोड धस गई सर्विस रोड ढकने से मुख्य मार्ग से गुजरने वाले आवागमन दुर्घटना का कारण बना है
इनका कहना
संबंधित निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार को निर्माण कार्य पुनः कराए जाने का नोटिस दिया जाएगा
जय श्री चौहान
मुख्य नगरपालिका अधिकारी
नगर पालिका परिषद सिहोरा

03/01/2020

मेट्रो का परिचालन सिहोरा तक बढ़े
जागरूक नागरिक संघ ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को दिया मांग पत्र
सिहोरा आमजन को सस्ती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के जबलपुर महानगर से गोसलपुर तक प्रारंभ मेट्रो बस सेवा सिहोरा तक बढ़ाने की मांग को लेकर नगर जागरूक नागरिक संघ ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को मांग पत्र सौंपा नगर जागरूक संघ अध्यक्ष अरुण जैन सीएल चौहान की अगुवाई में एसडीएम गौरव बैनल को सौपे ज्ञापन के समय प्रशांत परोहा बाबा कुरेशी प्रकाश कुरारिया मुकेश चौदाहा विनोद गुप्ता संतोष खंपारिया मुन्ना उपाध्याय शामिल थे मांग पत्र में बताया गया कि गोसलपुर से सिहोरा के बीच की दूरी महज 10 किलोमीटर है इतनी अल्प दूरी के लिए मेट्रो को सरलता सिहोरा तक बढ़ाया जा सकता है कटनी से जबलपुर के बीच चलने वाली निजी यात्री बसों के स्टाफ द्वारा यात्रियों से अभद्रता कर निर्धारित किराया से अधिक किराया वसूल किया जाता है विरोध करने पर यात्री को बीच रास्ते में उतार देने धमकाया जाता है दुपहिया वाहन से जबलपुर पनागर गोसलपुर जाने वालों के लिए एन एच फोर लाइन जगह जगह बनी सर्विस रोड के कारण हादसे का कारण बन गया है मार्ग में आए दिन सड़क दुर्घटना की संख्या तेजी से बढ़ रही है मेट्रो का परिचालन सीहोरा तक बढ़ने से आम यात्री कम किराए सहजता से गोसलपुर पनागर जबलपुर की यात्रा सुरक्षित ढंग से पूरी कर सकेगा मालूम रहे महकमा में आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जिला कलेक्टर भरत यादव ने उनसे मिलने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं को 1 माह के भीतर गोसलपुर तक आने मेट्रो को शिवरा तक बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया था आश्वासन 2 माह बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है

03/01/2020

यात्री बस के आगे ऑटो
ऑटो चालकों की मनमानी
खितौला सिहोरा से मझगवां पान उमरिया कुम्ही ग्रामीण मार्गो मैं चलने वाली यात्री बसों के आगे बिना परमिट के ऑटो चलने और बस के यात्री जबरन ऑटो में बिठाए जाने से निजी बस ऑपरेटर में घोर आक्रोश बना है ऑपरेटर संघ ने एसडीओपी शिवरा को लिखित शिकायत देकर संबंधित मार्गों में चलने वाली बिना परमिट ऑटो के परिचालन में तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की है बस आपरेटर संघ के बिट्टू जयसवाल ने एसडीओपी को अपनी शिकायत में बताया कि सिहोरा से मझगवां पान उमरिया कुम्ही पोड़ा मार्ग बिना परमिट के ऑटो का परिचालन तेजी से बढ़ा है ऑटो चालक बस स्टैंड मैं यात्री बस के पहुंचने के पहले पहुंच जाते हैं और बस आने की प्रतीक्षा में बैठे यात्री को जबरन ऑटो में बिठाते हैं नत्थू प्रशांत ने बताया ऑटो में जबरन यात्री बैठाने का काम खितौला बस स्टैंड में सबसे अधिक होता है निजी बस के प्रबंधक चमन पटेल का कहना है कि बिना परमिट के ऑटो का परिचालन प्रतिस्पर्धा में तेजी से बढ़ने से निजी बस परिचालन में तेजी से घाटा बढ़ा

Address

Mahaveer Chowk Ward No 6 Sihora
Sihora
483225

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नईदुनिया समाचार पत्र सिहोरा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share