Essence Of Astrology

Essence Of Astrology ज्योतिष, पुराण, उपनिषद, तंत्रशास्त्र तथा अन्य शास्त्रों, सनातन धर्म ग्रंथों से संकलित जानकारी

Essence Of Astrology पेज पुराणों, वेदों, उपनिषदों, स्मृतियों आदि में वर्णित ज्ञान, जीवन उपयोगी बातें, वैदिक प्राचीन पुस्तकों में वर्णित ज्योतिष शास्त्र, शास्त्र सम्मत कर्म, उपाय, सनातम धर्म का ज्ञान, उत्सव/त्योहारों की शास्त्र सम्मत जानकारी आदि का संग्रह है।

24/08/2026
24/08/2026

श्रावण माह के कुछ ही दिन शेष हैं। जिन्होंने अभी तक रुद्राभिषेक नहीं किया है जल्दी कर लें। श्रावण में विशेष फल है।

13 अगस्त 2026 से उत्तर भारत के अनेक राज्य उत्तरप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान आदि में  #श्रावण का द्वितीय पक्ष शुक्लपक्ष शुरू ...
12/08/2026

13 अगस्त 2026 से उत्तर भारत के अनेक राज्य उत्तरप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान आदि में #श्रावण का द्वितीय पक्ष शुक्लपक्ष शुरू हो जायेगा जबकि देश के अनेक राज्यों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत में श्रावण का आरम्भ होगा। अतः हम यह मान सकते हैं अगले 15 दिन देश के प्रत्येक राज्य, शहर, गाँव आदि में श्रावण होगा ही होगा। आने वाले दिन कितने पुण्यदायक दिन हैं। श्रावण मास का प्रत्येक दिन एक पर्व है, प्रत्येक तिथि व्रत से युक्त है। इसके फल का सम्पूर्ण रूप से वर्णन करने के लिए ही ब्रह्मा के चार मुख, इन्द्र के हजार नेत्र और शेषनाग की दो हजार जिह्वा उत्पन्न हुए हैं।

श्रावण मास में स्वयं विष्णु, ब्रह्मा आदि देवता भी महेश्वर का पूजन कर परम सिद्धि प्राप्त करते हैं
"विष्णुब्रह्मादयो देवाः श्रावणेऽर्च्य महेश्वरम्‌" #शिवरहस्य

हम आवाहन करते हैं प्रत्येक उस व्यक्ति का जो सनातन धर्म में आस्था रखता है कि प्रतिदिन शिवलिंग पर जल जरूर समर्पित करे। कोई भी दिन शिवपूजन (चाहे सूक्ष्म पूजन हो या वृहद) से रिक्त नहीं जाना चाहिये।

महादेव महादेव महादेव
Essence Of Astrology

हे मोक्षस्वरूप, विभु, ब्रह्म और वेदस्वरूप महाकाल शिव, आपकी कृपा तथा मेरे कर्मों से यह मनुष्य का जन्म मिला। जब तक इस धरा ...
11/08/2026

हे मोक्षस्वरूप, विभु, ब्रह्म और वेदस्वरूप महाकाल शिव, आपकी कृपा तथा मेरे कर्मों से यह मनुष्य का जन्म मिला। जब तक इस धरा पर रहूँ तेरी भक्ति से पूर्ण रहूँ और परोपकार तथा सेवा की भावना कम न हो।
इस जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्त होकर अन्त में तेरे में ही विलीन होने की कामना इस जन्म में करता हूँ।

 #शिवक्षेत्र (शिवलिंग के चारों ओर लगभग 1.5 किलोमीटर) का दर्शन  #पुण्यदायक होता है, वहाँ पर प्रवेश करना उससे सौ गुना अधिक...
11/08/2026

#शिवक्षेत्र (शिवलिंग के चारों ओर लगभग 1.5 किलोमीटर) का दर्शन #पुण्यदायक होता है, वहाँ पर प्रवेश करना उससे सौ गुना अधिक पुण्यदायक होता है और उसका स्पर्श तथा प्रदक्षिणा उससे भी सौ गुना पुण्यप्रद होता है। वहाँ शिवलिंग को जल-स्नान कराने से उससे भी सौ गुना पुण्य होता है। दुग्ध से स्नान कराने से उससे सौ गुना, दही से स्नान कराने से उससे हजार गुना, मधु से स्नान कराने से उससे सौ गुना, घृत से स्नान कराने से उससे अनन्त गुना और शर्करा से स्नान कराने से उससे भी सौ गुना अधिक पुण्य कहा गया है। #लिङ्गपुराण Essence Of Astrology

सकल मनोरथ सिद्ध करने वाला, महादेव को अतिप्रिय सोमप्रदोष http://essenceofastro.blogspot.com/2020/04/soma-pradosh.html #प्...
10/08/2026

सकल मनोरथ सिद्ध करने वाला, महादेव को अतिप्रिय सोमप्रदोष

http://essenceofastro.blogspot.com/2020/04/soma-pradosh.html

#प्रदोष

Essence Of Astrology, Planet Remedies, ग्रहों के उपाय

30/07/2026

श्रावण मास के हार्दिक शुभकामनायें

त्वया प्रतिष्ठितं लिंगं गभस्तीश्वरसंज्ञितम् ।।सेवितं भक्तिभावेन सर्वसिद्धिसमर्पकम् ।।  #स्कंदपुराणगभस्तीश्वर महादेव की क...
27/07/2026

त्वया प्रतिष्ठितं लिंगं गभस्तीश्वरसंज्ञितम् ।।
सेवितं भक्तिभावेन सर्वसिद्धिसमर्पकम् ।। #स्कंदपुराण

गभस्तीश्वर महादेव की कृपा प्राप्ति के लिये सम्पर्क शिवेश जी से संपर्क करें

25/07/2026

शयनी - महापुण्यां, स्वर्गमोक्षप्रदायिनीम्, सर्वपापविनाशिनीम्

श्रावण मास (पूर्णिमांत) 2026 प्रमुख पर्व
25/07/2026

श्रावण मास (पूर्णिमांत) 2026 प्रमुख पर्व

Address

Ghushmeshwar 12th Jyotirling
Shiwar
322704

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Essence Of Astrology posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Essence Of Astrology:

Shortcuts

Share