20/08/2026
श्रद्धा और सबुरी की अनोखी मिसाल! ✨🙏
साईं भक्त मोहित आचार्य जी ने उदयपुर से शिरडी तक की अपनी 7वीं पदयात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। साल 2015 में 11 पदयात्राओं के संकल्प के साथ शुरू हुआ यह भक्तिमय सफर 29 जुलाई से 16 अगस्त तक चला। शिरडी आगमन पर श्री साईबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गोरक्ष गाडिलकर जी द्वारा उनका भव्य सत्कार किया गया और उनके इस अटूट समर्पण की सराहना की गई।
साईं चरणों में ऐसी अनन्य भक्ति को शत-शत नमन।