17/02/2026
सतलुज घाटी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लोग अपने घरों में सुंदर मंडप सजाकर महादेव की स्थापना करते हैं। केमटू (फल) को धागे में पिरोकर उसमें जौ आदि लगाकर मंडप में स्थापित किया जाता है। चावल से मंडप सजाया जाता है, साथ ही सनसे, भल्ले, रोट आदि पारंपरिक व्यंजन अर्पित किए जाते हैं।
बड़ागांव सांगरी में भक्त अपने-अपने घरों में महादेव की स्थापना करते हैं, परंतु मुख्य रूप से ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर में भव्य मंडप सजता है, जहाँ स्वयं ब्रह्मेश्वर महादेव विराजमान होते हैं।
सभी क्षेत्रवासी महादेव के दर्शन हेतु मंदिर पहुँचते हैं। गाँव के लोग देवता के लिए पकवान लेकर आते हैं और रात भर शिवरात्रि की जातियों (पारंपरिक भक्ति गीतों) का दौर चलता है।
हर-हर महादेव 🔱