11/01/2024
सिया राममय सब जग जानी ,,करहु प्रनाम जोरि जुग पानी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,🙏🙏,,🚩🚩🚩🚩💐💐💐🚩🚩🚩🚩,,🙏🙏,अनूठा है भारत का हिसाब : ,,,,,,,
जय राम जी की 🙏🙏
यह राम को याद करने का एक उपाय हो गया।
एक अजनबी आदमी गुजरता है; तुम उससे कहते हो "जयराम जी';
तुम उससे कहते हो, "भाई, राम की जय! तुम्हारे कारण मुझे राम की याद आ गई, तुम्हारा भी धन्यवाद।
तुम क्या निकल आए, राम की याद का एक मौका मिल गया!'
एक अकारण बात को राम की स्मृति का आधार बना लिया।
जब तुम "जयराम जी' कहते हो किसी को तुम यह कहते हो कि तुम्हारे भीतर बैठे हुए राम को नमस्कार करता हूं।
तुम अजनबी हो, लेकिन तुम्हारा "राम' थोड़े ही अजनबी है; उससे तो मैं उतना ही जुड़ा हूं जितने तुम जुड़े।
यह तुम्हारा चेहरा-मोहरा न पहचाना हुआ हो; तुम्हारा नाम-पता-ठिकाना मुझे मालूम नहीं है;
तुम कौन हो, क्या नहीं हो, कुछ लेना-देना भी नहीं है--लेकिन एक बात पक्की है
कि तुम कोई भी हो, राम तो हो ही।
स्त्री हो कि पुरुष हो, कि हिंदू हो कि मुसलमान हो, कि काले हो कि गोरे हो, कि अच्छे हो कि बुरे, चोर हो सज्जन हो, साधु हो-
-कौन हो, इससे कुछ मतलब नहीं है। ये सब गौण बातें हैं। ये सब तो नाटक के हिस्से हैं।
मगर एक बात पक्की है कि तुम राम हो।
अभी चाहे तुम चोर बन गए हो चाहे साधु बन गए हो और चाहे तुमने बड़ा दान किया हो
और चाहे बड़े नुकसान किए हों लोगों
के, अभी तुमने कोई भी पार्ट अदा किया हो,
हमें तुम्हारे पार्ट से कुछ लेना-देना नहीं है। परदे के पीछे तुम राम हो।
हम उसकी याद करते हैं और तुम्हें भी उसकी याद दिलाते हैं।
और यह याद काफी है।
स्वान्तः सुखाय।
🙏🫱🏿🫲👏🏻 जय राम जी की,,,🙏🙏