03/05/2026
🌼🙏 भक्तामर दीप अर्चना का भव्य पूर्णता समारोह 🙏🌼
आज 53 दिवसीय भक्तामर दीप अर्चना विधान भव्य, गरिमामय एवं अत्यंत श्रद्धामय वातावरण में पूर्ण हुआ। इस पावन अवसर पर सकल जैन समाज की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे मंदिर प्रांगण भक्तिभाव से ओतप्रोत हो उठा।
कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीजी की भव्य पालकी निकाली गई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक उल्लास से भर दिया। तत्पश्चात इस संपूर्ण विधान में सहयोग प्रदान करने वाले सभी पुण्यार्जक परिवारों का श्री 1008 संभवनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर कमेटी द्वारा सम्मान किया गया।
यह 53 दिवसीय पावन श्रृंखला (48 दिवसीय + 5 दिवसीय) समाज की एकता, श्रद्धा एवं धर्म के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण बनी। प्रत्येक दिन पुण्यार्जक परिवारों द्वारा मंगल दीप प्रज्ज्वलित कर इस आयोजन को सफल बनाने में अमूल्य योगदान दिया गया।
श्री 1008 संभवनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर कमेटी, सकल जैन समाज, सभी पुण्यार्जक परिवारों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती है, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
🌺 ऐसे ही धर्मभाव एवं एकता बनी रहे, यही मंगल कामना 🌺
🙏 जय जिनेन्द्र 🙏