29/03/2025
*भारत विकास परिषद शाखा शामगढ़ का वर्ष 2025-26 के लिए निर्वाचन संपन्न ।
श्री महेश मांदलीया पुनः अध्यक्ष, सचिव श्री दीपक मुजावदिया एवं श्री आकाश मंडवारिया कोषाध्यक्ष चुने गए।
शामगढ़ 30/03/2025....
भारत विकास परिषद शाखा शामगढ़ के निर्वाचन वर्ष 2025- 26 के लिए चुनाव अधिकारी श्री नरेंद्र जी चौधरी तथा नवीन प्रांत अध्यक्ष घनश्याम जी पोरवाल, नवीन महासचिव विनोद जी काला के मुख्य आतिथ्य में जिला समन्वयक राजेश जी चौधरी, देवेंद्र जी मर्चया गरोठ शाखा अध्यक्ष राधेश्याम जी सेठिया शाखा पालक डॉ संजय जी पंजाबी की उपस्थिति में सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए गए। इसमें नवीन सत्र 2025-26 के लिए महेश मांदलीया पुनः अध्यक्ष, सचिव दीपक मुजावदिया एवं आकाश मंडवारिया कोषाध्यक्ष सर्व सहमति से विधिवत निर्वाचित घोषित किए गए।
अतिथियों द्वारा मां भारती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर एवं वंदे मातरम् गान के साथ निर्वाचन बैठक प्रारंभ की गई, परिषद के वरिष्ठ सदस्यों कृष्णकांत जी रत्नावत, मुकेश जी दानगढ़, जयंत जी उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष महेश मांदलिया जी ने स्वागत भाषण एवं वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष दीपक मुजावदिया ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा नवीन कार्यकारणी को फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया, इस अवसर पर शाखा के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर सफल संचालन नरेंद्र जी चौधरी सर ने किया एवं आभार सचिव पलाश चौधरी ने माना।