09/07/2021
अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय शाहपुरा पीठ इस वर्ष 2021 चातुर्मास को भजन साधना चातुर्मास पर्व के रूप में मनाएगा
अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय शाहपुरा पीठाधीश्वर जगतगुरु *स्वामी जी श्री 1008 श्री राम दयाल जी महाराज* ने आज भीलवाड़ा रामद्वारा से आगामी चातुर्मास हेतु सभी भक्त जनों से कहां की आगामी 20 जुलाई 2021से प्रारंभ होने वाला सम्प्रदाय का चातुर्मास कार्यक्रम प्रशासनिक व्यवस्थाओं के अनुरूप कोरोना काल को देखते हुए भजन व साधना करते हुए सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जाएगा
पधरावणी,शोभायात्रा, इत्यादि *सादगीपूर्ण मात्र औपचारिक* रूप में समयानुकूल रहेंगे
आचार्य श्री ने भक्तजनों से एवं संत जनों से *अपने अपने स्थान* पर ही भजन एवं साधना करने का आग्रह किया साथ ही *गुरु पूर्णिमा पर्व* भी सभी अपने अपने स्थान से ही अपने आराध्य की आराधना कर मनाएं
अग्रिम आदेश तक रामद्वारा में प्रशासनिक व्यवस्था अनुरूप *मात्र दर्शन की सुविधा* रहेगी किसी भी प्रकार का धार्मिक सामाजिक आयोजन उत्सव नहीं होगा । *पूजा, आरती, प्रसाद वर्जित रहेगा* एवं भक्त लोग निश्चित समय पर आकर *दर्शन लाभ* ले सकते हैं साथ ही प्रशासन यदि किसी प्रकार की छुट और सुविधाएं देता है तो उस अनुरूप कार्यक्रम होंगे जिन की सूचना समय पर दे दी जाएगी अतः सभी भक्तजन शाहपुरा एवं भीलवाड़ा धाम पर दर्शन हेतु आ सकते हैं परंतु वहां *रुकना, ठहरना वर्जित* रहेगा