नवकुँज महादेवबेडा,जारगॊ

नवकुँज महादेवबेडा,जारगॊ नवकुंज महादेव बेड़ा, जारगो, प्रखण्ड-कुकरु, सरायकेला-खरसवाँ(झारखण्ड)
Navkunj Mahadevbera jargo, po kukru, seraikela kharwawan (Jharkhand)

नवकुँज धाम कुकडु प्रखण्ड महादेव बेड़ा, जारगो, प्रखण्ड-कुकरु, सरायकेला-खरसवाँ(झारखण्ड) का एक बहुत ही प्रचलीत प्राचीण मंदिर है इस मंदिर की व्याख्यता दूर-दूर तक फैली हुई है इस मंदिर में एक शिव जी का प्राचीण शिवलिंग स्थापित है -

पौराणिक कथा अनुसार एक समय की बात है एक चरवाहा इस स्थान पर अपने गायो को चराने के लिए यहा आया करता था उसने इस बात पर ध्यान दिया के वहां एक गाय प्रत्येक दिन एक स्थान पर अपने थन से दूध देती थी जब चरवाहे ने इस बात की पड़ताल की तो उसने देखा कि वहां एक शिव लिंग स्थित है । जिसके पश्चात वहां बहुत से लोगो के द्वारा उस शिवलिंग को वहां से अन्यत्र व्यवस्थापित करने का प्रयास किया गया लेकिन वे असफल रहे जिसके बाद सभी गांव वालो ने मिलकर एक भव्य शिव मंदिर बनावाया जिसे आज हम महादेवबेड़ा के नाम से जानते है।

यह बहुत ही चमतकारी शिवलिंग है यहां बहुत से लोग अपने मिन्नत मांगने आया करते हैं । और साथ ही अपने और अपने परिवार जनो की मंगल कामना करने के लिए भगवान शिवजी से कामना करते है।

इस मंदिर के परांगन में ही एक राधा कुंज स्थित है और इसके साथ ही राधा जी की अष्ठ सखाओं रंगदेवी, सुदेवी, ललिता, विशाखा, चंपकलता, चित्रा, तुंग विद्या व इंदुलेखा के निवास स्थान हैं। और इसके अलावा इस परांगण में ही एक महाबलि हनुमान जी की भी निवास स्थान है। प्रत्येक कुंज अपने आप में एक अलग ही खुबसूरती बटोरी हुई है जो कि इस धाम की खुबसूरती में चार चांद लगा देती है।

यह धाम अपने आप में प्रकृति की एक अद्भुत देन है चारो तरफ वनों, जंगलो, नदियों पर्वतो से घिरी हुई इसकी मनमोहक दृश्य लोग अपने कैमरो में कैद करने से नहीं चूकते है।

यहां सैलानी खासकर होली के पर्व में बहुत मात्रा में एकत्रित होते है और हो भी क्यो नहीं इस होली के पर्व में इस धाम एक विश्वविख्यात नवकुंज हरिनाम संर्कितण का आयोजन होता है और इस पर्व का लोग पूरे वर्ष बेसब्री के साथ इंतजार करते है इस संर्कितण का आयोजन बहुत ही धूम-धाम के साथ होता है इस समय इस धाम का रंगो रोहन किया जाता है तथा इसे विभिन्न प्रकार के रोशनी बल्बो के द्वारा प्रकाशमय कर दिया जाता सैलानी सैकड़ो किलोमीटर की दूरी से इस धाम में इस कृतण में सम्मलित होने आते है तथा यहां के कृतण 'हरे कृष्ण हरे कृष्ण ' सुनकर मंत्र मुग्ध हो जाते है। इस कृतण का आयोजन 9 दिनों तक किया जाता है जिसमें 54 कृतण पार्टियाँ 9 दिनो तक एक लगातार 9 मंदिरों में कार्य करते है कारण बहुत ही कुशल में कृतण पाटियाँ एकत्र होते है और अपने मधुर संगित से सबका मन मोह लेते है इसके प्रारंभ दिन को गंधादिवस कहा जाता है तथा अंतिम दिवस को धूलोट कहा जाता है धूलोट के दिन 'राखाल' भोग का आयोजन किया जाता है जिसे पाने के लिए लोग एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं, तथा इस दिन लोग धूम धाम के साथ अबीर की होली खेलते है पूजा अर्चना करते है तथा कहते कि 'आसछे बोछोर आबार होबे' अर्थात आने वाले साल इस कृतण का आयोजन फिर से किया जायेगा।

यह कृतण पूरे भारत में खासकर झारखण्ड तथा पश्चिम बंगाल के सरायकेला, राँची, चाइबासा, पुरूलिया, के क्षेत्रो में बहुत प्रचलित है लोग इस कृतण को एक पर्व की तरह मानाया जाता है , इस समय यहां सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ता है हजारों की संख्या में यहां जुटकर कृतण का आनंद लेते है। और इसके साथ वे यहा खरीदारी करने के लिए भी आते है क्योकि इस समय एक भव्य मीना बाजार भी आते है जिससे इस ग्रामीण इलाके में भी लोग अच्छे अच्छे सामान की खरीदारी कर सकते है। तथा तरह-तरह की झूले भी आते है जो कि बच्चों के मन को खूब मोहता है।

इसके साथ ही यहां हर पर्व में सैलानियो की तांता लगा रहता है मैं इस लेख का लेखक आप सभी पाठक से विनम्र निवेदन करता हूँ कि इस धाम में आप जरूर से जरूर पूजा अर्चना करने के लिए पधारे तथा यहां की खूबसूरती का आनंद ले ।

धन्यवाद |

Har har Mahadev 🔱
31/07/2026

Har har Mahadev 🔱

06/03/2026

राधे राधे
जागरण रात्रि

राधे राधे
04/03/2026

राधे राधे

जागरण रात्रि राधे राधे
04/03/2026

जागरण रात्रि
राधे राधे

🙏 जय श्री राधे ! जय श्री हरि ! 🙏आज 03 मार्च🌙 अखण्ड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ – महा जागरण दिवस 🌙आज की पावन रात्रि भक्ति, की...
04/03/2026

🙏 जय श्री राधे ! जय श्री हरि ! 🙏

आज 03 मार्च
🌙 अखण्ड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ – महा जागरण दिवस 🌙

आज की पावन रात्रि भक्ति, कीर्तन और हरिनाम स्मरण को समर्पित है।
ढोल–मृदंग, करताल और हरिनाम के मधुर स्वर से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा है।

✨ आइए, इस महा जागरण रात्रि में सम्मिलित होकर
नाम-स्मरण करें,
मन को शुद्ध करें
और प्रभु की कृपा प्राप्त करें।

📍 स्थान: नवकुंज स्थल, महादेवबेड़ा, जारगो

🙏 आप सभी भक्तजनों से सपरिवार पधारने का विनम्र निवेदन।

🌸 हरे कृष्ण हरे कृष्ण
कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम
राम राम हरे हरे 🌸

🙏 जय श्री राधे ! जय श्री राधे ! 🙏आप सभी भक्तों को सादर आमंत्रण हैश्री श्री अखण्ड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ – वर्ष 2026 में...
17/02/2026

🙏 जय श्री राधे ! जय श्री राधे ! 🙏

आप सभी भक्तों को सादर आमंत्रण है
श्री श्री अखण्ड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ – वर्ष 2026 में पधारने हेतु।

📍 स्थान:
श्री श्री नवकुंज स्थल, महादेवबेड़ा, जारगो
प्रखण्ड – कुकड़ू
जिला – सरायकेला-खरसावां (झारखंड)

🗓 कार्यक्रम विवरण:
🔸 01 मार्च 2026 (रविवार): शुभ गंधदिवस
🔸 02 मार्च 2026 (सोमवार): अखण्ड हरिनाम संकीर्तन प्रारम्भ
🔸 04 मार्च 2026 (बुधवार): महा जागरण रात्रि
🔸 05 मार्च 2026 (बृहस्पतिवार): नाम समापन सह धुलोट

🎶 विभिन्न संकीर्तन सम्प्रदाय पार्टी द्वारा हरिनाम की अमृतमयी धारा
✨ भक्ति, श्रद्धा और संकीर्तन के इस महापर्व में सपरिवार सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

🙏 निवेदक:
नवकुंज केन्द्रीय कमिटी
महादेवबेड़ा, जारगो

📢 अधिक से अधिक भक्तों तक यह संदेश पहुँचाने हेतु पोस्ट को शेयर अवश्य करें।

🌸 हरे कृष्ण हरे कृष्ण
कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम
राम राम हरे हरे 🌸

श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ (तीन रात्रि)
श्री श्री महा नवकुंज स्थल महादेवबेड़ा जारगो
राधे राधे
#राधे_राधे

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
15/02/2026

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Address

JARGO, MAHADEVBERA
Seraikella
832403

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नवकुँज महादेवबेडा,जारगॊ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category