ABVP Sawaimadhopur

ABVP Sawaimadhopur Join abvp and work

19/02/2020
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई खंडार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता श्रीमान अरविंद कुमार जैन न...
19/02/2020

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई खंडार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता श्रीमान अरविंद कुमार जैन नगर अध्यक्ष एबीवीपी ने की।
मंच संचालन विजेंद्र कुमार शर्मा ने किया। नगर मंत्री अंकित शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमान शिवदयाल मथुरिया जिला सह प्रमुख एवं विशिष्ट अतिथि श्री हरी लाल बेरवा एडवोकेट , श्री राम बाबू विजय ,श्रीमान शिवेंद्र चौधरी आदि रहे ।
तथा अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रामबाबू विजय द्वारा विद्यार्थियों में शिक्षा और संस्कार विषय पर वह आधुनिक युग में व्हाट्सएप फेसबुक के सदुपयोग और दुरुपयोग के बारे में जानकारी दी गई ।तथा श्रीमान हरीलाल जी बेरवा ने भारतीय नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में फैली हुई भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने बताया कि यह किसी की नागरिकता नहीं छीनता हैं। तथा अन्य देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता प्रदान करता है।
श्रीमान शिवेंद्र जाट ने भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता में संस्कार तथा विद्यार्थियों में आध्यात्मिकता की ओर बढ़ने के लिए चरित्र निर्माण के बारे में बताया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान शिवदयाल मथुरिया ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी के परिचय उसके उद्देश्य शिक्षा में संस्कार आदि विषयों पर विचार रखें। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी किस प्रकार से कर सकते हैं उस विषय में भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमान अरविंद कुमार जैन द्वारा आभार प्रकट किया गया।
इस कार्यक्रम में श्रीमान इंद्र कुमार मथुरिया गिर्राज प्रसाद मथुरिया महेश चंद्र शर्मा आदि संस्था प्रधान उपस्थित रहे लगभग 100 विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्र तथा एबीवीपी के नगर उपाध्यक्ष श्री राम शर्मा जिला विद्यालय प्रमुख पूर्व मंगल सिंह पुष्पेंद्र गुप्ता विजेंद्र शर्मा मनीष गौतम सिंह कटारिया त्रिवेदी गोविंद गौतम आदि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। तत्पश्चात 1 घंटे का व्यायाम तथा सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

20/01/2020
18/01/2020
सपोटरा: *आज दिनाँक 12 जनवरी,2020, रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सपोटरा की ओर से सपोटरा स्थित राज फॉउंडेशन ...
12/01/2020

सपोटरा: *आज दिनाँक 12 जनवरी,2020, रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सपोटरा की ओर से सपोटरा स्थित राज फॉउंडेशन छात्रावास में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया, इस दौरान मुख्य अतिथि जिला एसएफडी संयोजक अजय अमरगढ़ ने बताया कि स्वामी जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे है, उन्होंने न केवल भारतीय हिन्दू संस्कृति का प्रचार प्रसार भारत मे किया अपितु संपुर्ण संसार को अवगत करवाया अतः आज सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, कार्यक्रम कीअध्यक्षता कर रहे नगर मंत्री लोकेश रानीपुरा ने भी राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व को बताया, इस दौरान जनजाति आयाम सह प्रमुख लवकुश नारौली,हंसराज, धनीराम, कुलदीप, ऋतुपाल आदि मौजूद रहे*

*ABVP SAPOTRA*

बहरावंडा खुर्द में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती।कस्बे में राजकीय उच्च माध्य ब्लॉक बी, विद्यालय बहरावंडा खुर्द में स्वामी ...
12/01/2020

बहरावंडा खुर्द में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती।
कस्बे में राजकीय उच्च माध्य ब्लॉक बी, विद्यालय बहरावंडा खुर्द में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई तथा कार्यक्रम में कई युवा साथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दुली बैरवा उप विशिष्ट अतिथि धर्म भाई शास्त्री ने समस्त युवा दिलों की धड़कन का ज्ञान कराते हुए स्वामी विवेकानंद जयंती पर विवेकानंद जी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की । विवेकानंद जी के उपलक्ष मैं महसूस करो कि तुम महान हो जाओ और तुम महान बन जाओगे स्वामी विवेकानंद के नारों का उल्लेख आध्यात्मिक रूप से लोगों का मार्गदर्शन दिया कार्यक्रम संयोजक दिनेश सैनी ने बताया कि भारत के युवाओं को प्रेरित करने और बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है तथा युवा देश के महत्वपूर्ण अंग नहीं बल्कि देश का आधार होता है जो देश की भाभी नीति निर्माण और देश को परिपक्व बनाता है अतः वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं उनके कहे कई शब्द आज भी युवाओं में जोश भरते हैं तथा भारतीय समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है युवा जो देश के सपनों को साकार करता है आदी उद्बोधन के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया गया। तथा कार्यक्रम प्रभारी मुकेश महावर तथा सुनील सैनी आदि ने स्वामी विवेकानंद के बारे में बताया। तथा कार्यक्रम में के दौरान मांगीलाल महावर मुकेश महावर सुनील सैनी विष्णु सैनी कमल मीणा पवन गोतम तथा दुर्गेश सैनी ज्योति कुमावत शिक्षा सैनी आदि समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे

🚩🚩🚩🚩🚩🚩 🚩 आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई खंडार इकाई द्वारा आदर्श विद्या मंदिर खंडार में स्वामी विवेकानंद जी की157 व...
12/01/2020

🚩🚩🚩🚩🚩🚩 🚩 आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई खंडार इकाई द्वारा आदर्श विद्या मंदिर खंडार में स्वामी विवेकानंद जी की157 वी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे गणेश आदर्श विद्या मंदिर खण्डार मे मनाया गया।
नगर मंत्री अंकित शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शिवदयाल जी मथुरिया (जिला सह प्रमुख एबीवीपी) ने की । मुख्य वक्ता शिवेंद्र सिंह चौधरी (उपाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय) ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद से बहुत कुछ सीखने और प्रेरित होने के लिए संदेश दिया नगर उपाध्यक्ष श्रीराम शर्मा ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र के बारे में बताया।
अध्यक्षता कर रहे श्री शिवदयाल जी मथुरिया ने बताया कि विवेकानंद जी ने हिंदू धर्म को और भारतीय संस्कृति को विश्व गुरु बनाने के लिए कितने प्रयास किए और कहां तक सफल हुए साथ ही शिक्षा के क्षेत्र मे परिवर्तन कर आत्मनिर्भर व रोजगारपरख शिक्षा पर बल दिया कार्यक्रम में विजेंद्र शर्मा रमाकांत शर्मा पुष्पेंद्र मथुरिया मंगल सिंह जांगिड़ हेमसिंह लखन कुमार गोविंद शर्मा सुमित मथुरिया चंदू चंदेल गौरव जोशी खुशी शर्मा पीयूष गौरव सैनी वीरेंद्र राजवीरआदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

🚩 *ABVP का अभ्यास वर्ग सम्पन्न* 🚩आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई खंडार का नगर अभ्यास वर्ग गणेश माध्यमिक आदर्श विद्य...
17/11/2019

🚩 *ABVP का अभ्यास वर्ग सम्पन्न* 🚩

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई खंडार का नगर अभ्यास वर्ग गणेश माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर खंडार में संपन्न हुआ ।

नगर मंत्री विजेंद्र शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम जिला सह प्रमुख शिवदयाल जी मथुरिया नगर उपाध्यक्ष श्री राम शर्मा ने विद्यार्थी परिषद की भूमिका रीति नीति पर प्रकाश डाला ।
उसके पश्चात नगर अध्यक्ष ने कार्यकारिणी भंग की घोषणा की, तथा जिला सह प्रमुख शिवदयाल जी मथुरिया ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की।
नगर अध्यक्ष - श्री अरविंद जी जैन
नगर उपाध्यक्ष- श्रीराम शर्मा,
पुरुषोत्तम प्रजापत
नगर मंत्री अंकित शर्मा, नगर सह मंत्री जितेंद्र सेन,
नगर विद्यालय प्रमुख विजेंद्र शर्मा ,विद्यालय सह प्रमुख विष्णु सैन, नगर सोशल मीडिया प्रभारी मनीष गौतम,जनजाति कार्य सयोजक पृथ्वीराज मीणा को दायित्व दिये गए।
विशेष आमंत्रित सदस्य राजेंद्र जी, रमाकांत जी, मंगल जी, पुष्पेंद्र मथुरिया आदि उपस्थित रहे।

Address

Abvp Office
Sawaimadhopur
322001

Telephone

9887647804

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABVP Sawaimadhopur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to ABVP Sawaimadhopur:

Share

Category