Sri Ram Sunam Dham Nagod Satna Madhya Pradesh श्री राम सुनाम धाम

  • Home
  • India
  • Satna
  • Sri Ram Sunam Dham Nagod Satna Madhya Pradesh श्री राम सुनाम धाम

Sri Ram Sunam Dham Nagod Satna Madhya Pradesh श्री राम सुनाम धाम श्री राम सुनाम धाम मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद कस्बे से 2 km की दूरी पर स्थित है।

23/01/2017

जय गौमाता जय गोपाल
सनातन धर्म में गीता गंगा गौ गायत्री इन सब के महत्व से सभी धर्म प्रेमी भाई बहन भली भांति परिचित है। पूजनीय गौमाता की दुर्दशा देख कर किस सह्रदय सज्जन का हृदय व्यथित नहीं होता है। भगवान् राम, कृष्णा की प्यारी गौमाता आज सडको पर असहाय भोजन, पानी के लिए चारो ओर घूमती फिर रही है। हम लोग प्रायः देखते है कि गोमाता रास्तो में , रेलवे स्टेशन , बस अड्डे , सार्वजनिक स्थानों पे आवारा घूमती रहती है। धन के कुछ लोभी और स्वार्थी लोग इनका दूध निकालने के बाद या अनुपयोगी समझ के अज्ञानता और लोभवश इन्हें खुला छोड़ देते है और इन्हें कष्ट पाने के लिए मजबूर करते है। कितनी ही गौमाता रोज कसाईयो के हाथो काट दी जा रही है कितनी ही घायल , असहाय डंडे खाती हुई सड़को पर देखी जा सकती है। ऐसे तमाम वीभत्स्य द्रश्यो को देख के हम सब के मन में गौमाता के लिए कुछ करने की चाह उठती है पर अपनी व्यस्ततम जीवनशैली में हम कोई भी ऐसा मौका शीघ्रता से नहीं ढून्ढ पाते है। भगवद्कृपा से कुछ ऐसा संयोग बना है की हम अपने अपने कार्यक्षेत्र में रहते हुए ही इन गौमाता की सेवा में योगदान कर सकते है।
ऐसी ही निराश्रित और असहाय गौमाता के लिए हमारे पूजनीय हनुमान दास जी महाराज ने भगवद प्रेरणा से मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागोद कस्बे के पास रहिकवारा नामक गाव में गोशाला का निर्माण प्रारम्भ किया है। इस पावन स्थान पर करीब २ km की चहारदीवारी में गायो के रहने के लिए अत्यंत ही सुन्दर स्थान को चुना गया है। ये गौशाला अपने प्रारम्भ के ही दिनों में करीब सात हज़ार पाँच सौ (7500 ) गोवंश के लिए आश्रय स्थान बनी हुई है।
यहाँ पर ये गौवंश निर्भय हो कर विचरण करते है। इस महान और पुनीत कार्य के लिए बृहत मात्रा में श्रमबल, धनबल की आवश्यकता हुई है। गौवंश के प्रतिदिन के भोजन के लिए अत्यधिक मात्रा में चारे की आवश्यकता हो रही है। अनेको ट्राली भूसा ,चारा की व्यवस्था प्रतिदिन करनी पड़ रही है। इनके अलावा गायो के रहने के लिए शेड , पानी सबकी व्यवस्था के लिए आप सभी के सहयोग की नितांत आवश्यक्ता है। इस पुनीत कार्य में IIT Roorkee के कई छात्र महाराज जी का सहयोग कर रहे है। आप सभी से अनुरोध है की इस पुनीत सेवा कार्य में तन मन धन सबसे सहयोग करके गोमाता के लिए अपने कर्त्तव्य को निभाए। जिस व्यक्ति के पास जिस भी प्रकार की सामर्थ्य है उससे सहयोग करे और हो सके तो यहाँ पर एक बार दर्शन के लिए जा कर स्वयं गौमाता का सेवानंद ले।

07/12/2016

Jai SiyaRam Devotees,

As many of us know that Maharajji Shri Hanuman Dasji Maharaj has started a venture for the protection and care of cows which are wandering in search of food. People who are lacking sensitivity towards cow used to torture these cows and punish them. Several incidents of butchering, attacking by axes and poisoning are reported in nearby areas. Very few people are willing to keep the cows with them as they feel that there are no profit in it. So, the need of time is to create some awareness among people and also to show the material and spiritual benefits of our Krishna's beloved Gaumata.
On the request of villagers our maharajji looked into this matter and with Hanumanji's blessing he is going to establish a shelter for the cows in a big area below the mountain Kardameshwar nath nearby Nagod, Satna Madhya Pradesh.

No doubt this project will require a lot of manpower, capital and strong will to implement. In the beginning, the first phase is to prepare a place for shelter and food for cows. With Hanumanji's blessing, he managed to get the 3-4 km place in which around 5,000 cows will live and graze happily. These 5000 cows are deprived of basic amenities from their owners.
So, for fencing and making the place livable, collecting straw, he requires a big amount of fund. So, I request all of you to donate wholeheartedly for our beloved Gaumata.

SBI
Yogendra Kumar Mishra
A/c no- 31457784187
NAGOD, MP
or

PAWAN KUMAR TRIPATHI
SBI A/C No-32475230196
IFSC- SBIN0001161

Facebook link:
https://www.facebook.com/sriramsunamdham/

------------------------------------------------------------------
As lord Krishna says in BhagwadGita 11.33

tasmat tvam uttistha yaso labhasva
jitva satrun bhunksva rajyam samrddham
mayaivaite nihatah purvam eva
nimitta-matram bhava savya-sacin //

Therefore get up and prepare to fight. After conquering your

श्री राम सुनाम धाम मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद कस्बे से 2 km की दूरी पर स्थित है।

03/11/2016

महाराज जी द्वारा सुमधुर नाम संकीर्तन

03/11/2016

Sandhya Arti Sankirtan by Maharaj ji

03/11/2016

श्री राम जय राम जय जय राम

03/11/2016

क्षेत्र के लोगो द्वारा नाम संकीर्तन

श्री राम सुनाम धाम
03/11/2016

श्री राम सुनाम धाम

03/11/2016
03/11/2016

श्री राम सुनाम धाम मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद कस्बे से 2 km की दूरी पर चंदकुईया नामक गाँव में स्थित है। यहाँ पर प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी महाराज का अत्यंत तेजस्वी विग्रह विराजमान है। हनुमान जी की महती करुणा कृपा से कलयुग के जीवो के उद्धार के लिए कलि रुपी महा रोग की औषध भगवद नाम का अखंड संकीर्तन यहाँ पर अनवरत रूप से चल रहा है। धाम के संरक्षक हनुमान जी के अनन्य भक्त परम पूज्य हनुमान दास जी महाराज ने लोगो के उद्धार के लिए भगवान् श्रीराम का विजय तारक मंत्र श्री राम जय राम जय जय राम का १२ वर्ष के लिए अखंड संकीर्तन प्रारम्भ किया है जिसके 4 वर्ष अक्टूबर 2016 में पूर्ण हुए। नाम संकीर्तन यज्ञ में भाग लेने के लिए क्षेत्र के विभिन्न भागो से लोग आकर प्रभुनाम रुपी अमृत का पान करते है और अपने मानव जीवन के लिए नयी दिशा प्राप्त कर जीवन को सार्थक बना रहे है।

Address

Chandkuiya Nagod Satna
Satna
485446

Telephone

+918821956560

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sri Ram Sunam Dham Nagod Satna Madhya Pradesh श्री राम सुनाम धाम posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share