हिन्दू पर्व समन्वय समिति, सतना मध्यप्रदेश

  • Home
  • India
  • Satna
  • हिन्दू पर्व समन्वय समिति, सतना मध्यप्रदेश

हिन्दू पर्व समन्वय समिति, सतना मध्यप्रदेश परस्पर सद्भाव ! समरस समाज ! समृद्ध भारत

हिन्दू संस्कृति में उनके पर्व एव त्योहार का विशिष्ट महत्व है। ये पर्व एवं त्योहार किसी भी श्रेणी में क्यों ना हों उनका बाह्य रुप कैसा भी क्यों ना हों किन्तु उनका वास्तविक उद्देश्य जन साधारण में धार्मिक सामाजिक और अध्यात्मिक चेतना का जागृत करना मात्र है। किसी भी देश के पर्व - त्योहार का मात्र यहीं औचित्य है कि इन के द्वारा उनकी वास्तविक संस्कृति के दिग्दर्शन होते है और इसके माध्यम से उस देश की विशेष संस्कृति का एक वास्तविक स्वरुप जन साधारण के सम्मुख प्रकट होता है मानव समाज की सफलता के लिए जहाँ व्यक्तिगत उन्नति और सत्प्रवृत्तियों को ग्राहय करने की आवश्यकता है वहीं सामाजिक संगठन सुदृढ़ बनाना और सामुदायिक सहयोग की भावना का विकास करना भी है। भारतीय संस्कृति में जितने भी पर्व - त्योहार का नियोजन किया गया हैं। उसका एक मात्र उद्देश्य है कि लोग आपस में प्रेमपूर्वक जीवन यापन करते हुए परस्पर सहयोग की भावना को विकसित करें। हमारे देश भारत में पर्वों और त्योहार की परम्परा अति प्राचीन काल से चली आ रही है जो विभिन्न ऋतुओं में भिन्न - भिन्न क्षेत्रों में सभी समुदायों के द्वारा पूर्ण उल्लास और प्रसन्नता के साथ मनाये जाते है। हिन्दू धर्मावलम्बियों के द्वारा मनाये जाने वाले विभिन्न प्रकार के पर्व - त्योहार का अपना एक अलग महत्व व विशिष्ट पहचान हैं।

जय श्री राम🚩हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा श्री रामनवमी के पावन पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की 22 वीं भ...
03/04/2026

जय श्री राम🚩
हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा श्री रामनवमी के पावन पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की 22 वीं भव्य दिव्य ऐतिहासिक शोभा यात्रा का आयोजन 27 मार्च को किया गया शोभा यात्रा गुरु नानक दरबार जनकपुरी सिटी कोतवाली के पीछे से 5:00 बजे निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए सुभाष पार्क में हनुमान चालीसा का पाठ एवं भगवान राम की आरती उतार कर प्रसाद वितरण कर समापन हुआ।
शोभा यात्रा में मठ मंदिरों के पूज्य संतगण सहित लाखों की संख्या में सभी जाति बिरादरी सामाजिक धार्मिक व्यापारिक बंधु मातृशक्ति धर्म प्रेमी ईष्ट मित्र गणमान्य नागरिक सपरिवार शामिल हुए।

श्री रामनवमीं शोभायात्रा 27 मार्च 2026 हेतु हिन्दू पर्व समन्वय समिति सतना द्वारा स्थानीय जय स्तम्भ चौक से शोभायात्रा में...
26/03/2026

श्री रामनवमीं शोभायात्रा 27 मार्च 2026 हेतु हिन्दू पर्व समन्वय समिति सतना द्वारा स्थानीय जय स्तम्भ चौक से शोभायात्रा में शामिल होने हेतु शोभायात्रा मार्ग में पत्रक वितरण किया गया 🙏

🌹 श्री राम जागरण यात्रा 🌹हिन्दू पर्व समन्वय समिति सतनाआरम्भ : श्री महेंद्र जैन , जितेंद्र जैन निवास , टिकुरिया टोला  विश...
19/03/2026

🌹 श्री राम जागरण यात्रा 🌹
हिन्दू पर्व समन्वय समिति सतना
आरम्भ : श्री महेंद्र जैन , जितेंद्र जैन निवास , टिकुरिया टोला
विश्राम ; श्री डालीबाबा आश्रम , सतना 🙏

श्री कृष्ण जन्माष्टमी भव्य विशाल शोभायात्रा विश्व हिन्दू परिषद,  बजरंग दल महाकौशल प्रांत द्वारा आयोजित किया गया ll 16 Au...
17/08/2025

श्री कृष्ण जन्माष्टमी भव्य विशाल शोभायात्रा
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल महाकौशल प्रांत द्वारा आयोजित किया गया ll 16 August 2025

वृक्षारोपण उत्सव - हिन्दू पर्व समन्वय समिति सतनासतना इन्क्यूबेशन सेंटर , तहसील कार्यालय , कलेक्ट्रेट के पीछे सतना 8 अगस्...
09/08/2025

वृक्षारोपण उत्सव - हिन्दू पर्व समन्वय समिति सतना
सतना इन्क्यूबेशन सेंटर , तहसील कार्यालय , कलेक्ट्रेट के पीछे सतना 8 अगस्त 2025

हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा 7 अप्रैल को आयोजित श्री रामनवमी शोभा यात्रा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों ...
11/04/2025

हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा 7 अप्रैल को आयोजित श्री रामनवमी शोभा यात्रा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है धर्म संस्कृति और आस्था के इस भव्य उत्सव में सतना के और दूर-दूर से आए हुए श्रद्धालु और नगर के सम्मानित प्रतिष्ठित सभी व्यक्त हर वर्ग हर पंत ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया हर गली हर नुक्कड़ में फूलों की वर्षा और खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था सभी सभी ने अपनी भक्ति और एकता की एक मिसाल कायम की जय श्री राम 🙏

श्री राम नवमी शोभा यात्रा में होंगे अखंड भारत के दर्शनसतना। हिंदू पर्व समन्वय समिति के तत्वावधान में एवं नगर के विभिन्न ...
17/03/2025

श्री राम नवमी शोभा यात्रा में होंगे अखंड भारत के दर्शन

सतना। हिंदू पर्व समन्वय समिति के तत्वावधान में एवं नगर के विभिन्न संगठनों के सहयोग से श्री रामनवमी शोभायात्रा 21 वें वर्ष में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित होगी। 7 अप्रैल सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर आयोजित श्री रामनवमी शोभायात्रा में नगर के सभी सामाजिक-धार्मिक संगठन, जाति-बिरादरी, विद्वत एवं गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति, युवा समूह के साथ अपने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर शोभायात्रा में संपूर्ण हिंदू सनातन संस्कृति की अलौकिक छटा के मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करेंगे। समन्वय समिति सदस्य श्यामलाल गुप्ता श्यामू ने बताया कि आयोजन की तैयारी को लेकर व्यापक विचार-विमर्श करने के लिए ताम्रकार समाज सतना के आतिथ्य में स्वर्ण पैलेस में नगर के समस्त सामाजिक संगठनों की वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त प्रतिनिधियों ने अपनी सामाजिक सहभागिता के स्वरूप से आयोजन समिति को अवगत कराया।
भारत माता की आरती से रामसभा का शुभारंभ
आयोजन समिति सदस्य इंजी.राकेश रैकवार ने बताया कि राम सभा का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, सहस्त्रबाहु जी एवं भारत माता की विशाल छवि की आरती एवं अंजली पांडेय द्वारा मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस अवसर पर नगर के प्रथम नागरिक महापौर योगेश ताम्रकार, समन्वय समिति अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी, वरिष्ठ सदस्य उत्तम बनर्जी, संयोजक कमलजीत सिंह सेठी, जितेंद्र जैन एवं ताम्रकार समाज अध्यक्ष अनिल ताम्रकार मौसम एवं मातृ शक्ति प्रतिनिधि श्रीमती संतोष ताम्रकार मंचासीन रहे। प्रारंभ में राजेश कोटवानी ने भजन प्रस्तुत एवं विपिन सिंह ने विजय मंत्र का सामूहिक वाचन कर सभागार को राममयी कर दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में मणिकांत माहेश्वरी ने सभी का स्वागत कर अनुरोध किया कि रामनवमी शोभायात्रा को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने में सभी शत-प्रतिशत सहभागिता करें जिससे कि अबकी बार-हर परिवार के संकल्प को पूर्ण किया जा सके। राम सभा का संचालन मनोहर डिगवानी एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती श्रेया ताम्रकार ने किया। बैठक में हरिओम गुप्ता ने शक्ति केंद्र से निकलने वाली राम जागरण यात्राओं के बारे में जानकारी प्रदान की एवं इंजी. रमेश जैन ने स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की।
सामाजिक संगठनों ने दी सहभागिता के स्वरूप की जानकारी
समन्वय समिति सदस्य सुनील सेनानी कारा ने बताया कि ग्राम सभा में उपस्थित सामाजिक प्रतिनिधियों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगर सज्जा, स्वागत, होर्डिंग, भगवा झंडा ध्वज एवं पुष्प वर्षा के माध्यम से शोभायात्रा को भव्य बनाने का संकल्प लिया। प्रमुख रूप से संजय शाह, राजीव गुप्ता, बृजेश निगम, मुन्नालाल गुप्ता, विश्वनाथ सोनी, विक्रम चौधरी, दीपक अग्रवाल, गोपाल धूत, अभिषेक जैन, मनीषा सिंह, पलक केसरवानी, रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा, विष्णु अग्रवाल, अनिल नायक, सुजाता शर्मा, मनोज पांडेय, विनोद द्विवेदी, गोपाल बाबा बाल्मिक, आयुषी तिवारी, आशीष मोंगिया, अनिल सैनी, कमलेश गुप्ता, अशोक चांदवानी, शिवम बुधौलिया ने सहभागिता के स्वरूप से परिचय कराया।

शक्ति केंद्रो के माध्यम से संपूर्ण शहर में उत्साह का वातावरण-उत्तम बनर्जी

समन्वय समिति के वरिष्ठ सदस्य उत्तम बनर्जी ने अपने संबोधन में बताया कि संपूर्ण नगर को सात शक्ति केद्रों में विभाजित कर शक्ति केन्द्रों के माध्यम से हर वार्ड में प्रभारी नियुक्त कर कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति के माध्यम से घर-घर तक आमंत्रण पत्र-अक्षत वितरण करने की योजना से संपूर्ण नगर में उत्साह का वातावरण बना है एवं नगर के प्रत्येक घर तक आमंत्रण पहुंचा कर शोभायात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया जा रहा है। निश्चित ही 7 अप्रैल को होने वाली शोभायात्रा नगर में दिव्य महाकुंभ का दृश्य प्रस्तुत करेगी।
शौर्य और सेवा का सम्मिलित रूप है शोभायात्रा-योगेश
नगर निगम महापौर एवं संयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य योगेश ताम्रकार ने अपने ओजस्वी संबोधन से सभी में उत्साह का संचार करते हुए युवा शक्ति से अनुरोध किया कि भगवा साफा पहनकर शौर्य वाहिनी एवं सनातनी संस्कृति का स्वरूप शोभायात्रा में प्रदर्शित करें एवं अखंड भारत का ऐसा दृश्य प्रस्तुत करें कि संपूर्ण देश में शोभायात्रा का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो जाए। उन्होंने शौर्य के साथ सेवा भाव पर बल देते हुए कहा कि स्वागत में प्लास्टिक डिस्पोजल का प्रयोग बिल्कुल भी ना किया जाए। उन्होने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उनके नेतृत्व में सेवाभावी कार्यकर्ताओं की टीम शोभायात्रा में चलेगी ,जो शोभा यात्रा मार्ग को स्वच्छ करेगी।

इनकी रही उपस्थिति
राम सभा में मुख्य रूप से नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती पांडेय, विंध्य चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष मनोज शर्मा, रामावतार चमड़िया, लखनलाल केशरवानी, प्रदीप अवस्थी, रविन्द्र सिंह सेठी, हेमचंद जायसवाल, भास्कर भट्टाचार्य, अशोक गुप्ता, संजय शाह, गिरीश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, राजीव गुप्ता, मातृशक्ति श्रीमती अनिता ताम्रकार, चांदनी श्रीवास्तव,अर्पिता सोनी, किरण गुप्ता, मंजूषा शाह, निर्मला सिंह परिहार, जान्हवी त्रिपाठी, निशा ताम्रकार, रेखा सिंह, आरती सिंह, राजकुमारी शुक्ला, शोभा शुक्ला, मोना चोपडा, सागर गुप्ता, जितिन यादव, आशीष बाजपेई विनोद पंडित, बलराम शुक्ला, प्रदीप सक्सेना रामचरण गुप्ता, अशोक सिंह तरुणेंद्र मिश्रा, अभय गौतम सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

श्री रामनवमी शोभायात्रा ,2025  "अक्षत पूजन"हिंदू पर्व समन्वय समिति के तत्वाधान में आज श्री राम नवमी शोभायात्रा के संदर्भ...
07/03/2025

श्री रामनवमी शोभायात्रा ,2025 "अक्षत पूजन"

हिंदू पर्व समन्वय समिति के तत्वाधान में आज श्री राम नवमी शोभायात्रा के संदर्भ में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई

आगामी 7 अप्रैल को हमारे आराध्य प्रभु श्री राम जी के जन्मोत्सव पर्व "श्री रामनवमी" के शुभ अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी,

हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा रामसभा का आयोजन आज मारवाड़ी सेवा सदन सतना में किया गया ।
14/01/2025

हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा रामसभा का आयोजन आज मारवाड़ी सेवा सदन सतना में किया गया ।


रामनवमी शोभायात्रा आयोजन का 21 वें सोपान का आज श्री गणेश हो गया।हिंदू पर्व समन्वय समिति की वृहद बैठक 14 जनवरी कोसतना , ह...
28/12/2024

रामनवमी शोभायात्रा आयोजन का 21 वें सोपान का आज श्री गणेश हो गया।
हिंदू पर्व समन्वय समिति की वृहद बैठक 14 जनवरी को

सतना , हिंदू पर्व समन्वय समिति के तत्वावधान में श्री रामनवमी शोभायात्रा आयोजन का 21 वें सोपान का आज श्री गणेश हो गया। आयोजन समिति की प्रथम बैठक क्षत्रिय समाज के आयोजकत में महाराणा प्रताप सभागार में संपन्न हुई। समिति अध्यक्ष मणिकांत महेश्वरी संयोजक सामाजिक कमलजीत सिंह सेठी उत्तम बैनर्जी ब्रिगेडियर देवेन्द्र सिंह मीना सिंह क्षत्रिय समाज से मंचासीन रहे। समिति अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी* ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए सभी से आयोजन को भव्य स्वरूप बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कभी कोई पद रामजी के इस कार्य में महत्वपूर्ण नही रहा। सभी समान रूप से सक्रिय रहते हैं।सभी को स्वयं ही आगे आकर अपना अपना काम सम्हालना है।
समिति के वरिष्ठ सदस्य उत्तम बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार शुभांक वर्ष 21 वाँ है इसलिए इस वर्ष आयोजन का विशेष महत्व का है। सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए समिति पूर्व से ही प्रयासरत रही है। कार्यक्रम का संचालन अनुराग गोस्वामी एवं आभार प्रदर्शन क्षत्रिय समाज के शिवमोहन सिंह ने किया।

सकल समाज बैठक 14 को

समन्वय समिति के सदस्य आशीष मोंगिया ने बताया है कि आगामी 14 जनवरी को नगर के सभी सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक – व्यापारिक एवं सेवाभावी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक मारवाड़ी सेवा सदन गौशाला चौक में आयोजित की गई है जिसमें शोभायात्रा के संदर्भ में सभी से सुझाव लेकर आयोजन को भव्य एवं दिव्यता प्रदान करने के लिए योजना बनाई जाएगी।

सदस्यों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

आयोजन समिति के सदस्यों ने शोभायात्रा को और अधिक विराट एवं प्रभावी बनाने के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए। इस अवसर पर समिति के संजय शाह, हरिओम गुप्ता इंजी राकेश रैकवार, सनी अरोरा, ओमप्रकाश केसरवानी, अमित सोनी सचिन गुप्ता, भास्कर भट्टाचार्य, संदीप चमड़ियां ऋषि अग्रवाल इंजी. बलराम गुप्ता , अभय गौतम, धर्मेंद्र मिश्रा, राजेश प्रसाद त्रिपाठी, प्रदीप ताम्रकार, अनिल ताम्रकार मौसम, पं. राजेश द्विवेदी, मधुसूदन गुप्ता, राजेंद्र पदमधर पांडेय, अनिल मोटवानी,, सतीश सुखेजा, प्रदीप सक्सेना, गोपीचंद कापड़ी,, बलराम शुक्ला, विजय गुप्ता, राजेश अग्रवाल ,सचिन अग्रवाल, अशोक सिंह, रामचरण गुप्ता प्रदीप अरोरा राकेश श्रीवास्तव, आशीष तिवारी, विनोद पंडित, अशोक कुमार गुप्ता, जगदीश कश्यप, किरण गुप्ता, जान्हवी त्रिपाठी, अर्पिता सोनी, मनीषा सिंह चांदनी श्रीवास्तव, मंजूषा शाह, राजकुमारी शुक्ला अंजना तिवारी विभाष बैनर्जी मनमोहन महेश्वरी प्रहलाद कुशवाहा सुनील सेनानी श्याम लाल गुप्ता श्यामू अनिल सचदेव रत्नेश पांडेय नीलांबर झा रामजी गुप्ता अनिल शर्मा मनोहर वाधवानी अशोक खानेचा समर सिंह नीरज सिंह वंदना सिंह सतेन्द्र सिंह सत्यपाल सिंह जितेन्द्र सिंह पुष्पराज सिंह रोहित अग्रवाल डॉ आशीष तिवारी अशीष वाजपेई सहित सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Address

SATNA
Satna
485001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हिन्दू पर्व समन्वय समिति, सतना मध्यप्रदेश posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share