09/08/2024
श्री रविशंकर उपाध्याय जी PRO Tourism Department of Bihar (Patna) परिवार के साथ आज बिहार का पहला सिक्ख ऐतिहासिक धरोहर (स्थान) गुरुद्वारा चाचा फग्गुमल साहिब जी, सासाराम मत्था टेकने पहुंचे मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के के प्रबंधक सेवादारों ने अगवानी की संध्या सोदर के दीवान में आप परिवार के साथ हाजरी भरी वही किर्तन दरबार का भरपूर आनंद लिया हजूरी रागी जत्था में बहन मनदीप कौर, ज्योति कौर, खुशबू कौर, समरजीत सिंघ एवं भाई पंकज सिंघ द्वारा गुरबाणी का गायन किया गया वही सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जत्थेदार एडवोकेट सरबजीत सिंघ खालसा जी ने गुरुद्वारा चाचा फग्गुमल साहिब जी, सासाराम में स्थित सैकड़ो वर्ष पुरातन सृष्टि के चादर गुरु तेग बहादुर साहिब जी एवं चाचा फगुमल साहिब जी के निशानियां बेर साहिब, स्नान चौकी साहिब, छोटा दरवाजा साहिब, शस्त्र साहिब एवं चाचा फग्गुमल साहिब जी की खड़ाऊ साहब, सिमरनी माला साहब जी का दर्शन दीदार कराते हुए संपूर्ण इतिहास को भी बताया वही साथ आए टूरिज्म डिपार्टमेंट के फोटोग्राफ साहिब जी ने सभी ऐतिहासिक धरोहरों का एवं कीर्तन दरबार का फोटो भी लिया सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मीत प्रधान भाई मंजीत सिंघ, जेनरल सेक्रेटरी सुमेर सिंघ, कैशियर चरणजीत सिंघ जी ने संयुक्त रूप से सिरोपा एवं सासाराम के गुरु इतिहास को देकर सम्मानित किया श्री रविशंकर उपाध्याय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिहार के प्रवेश द्वार पर इतना महत्वपूर्ण स्थान को बड़े ही सुन्दर ढंग से सजा सवार कर सुरक्षित रखा गया है यह सिक्ख धर्म का मात्र धरोहर नहीं है बल्कि यह राष्ट्र धरोहर है और हमारा डिपार्टमेंट भी इन महत्वपूर्ण धरोहरो पर अपने स्तर से कार्य कर रहा है प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं रहेगी। हेड ग्रंथी भाई साहब भाई रणजीत सिंघ जी ने संगत के चढ़दी कला की अरदास किया इसी कड़ी में प्रधान सुचित सिंघ, सेक्रेटरी हरगोविंद सिंघ, मित कैशियर मोहित सिंघ, धर्मेंद्र सिंघ, कमलजीत सिंघ, कुशुम कौर तथा गुरुमुख सिंघ, शिवम कुमार, प्रिंस कुमार, रंजना कौर, अनीता कौर, सुनीता कौर, पल्लवी कौर ने लंगर सेवा में भाग लिया तथा दिवान समाप्ति के पश्चात संगत ने लंगर प्रसाद छका।