ShriKhand Kailash Langer Committee - Regd.

ShriKhand Kailash Langer Committee - Regd. श्रीखंड कैलाश यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए भंडारा और रात्रि विश्राम की निःशुल्क व्यवस्था की जाती हैं।
🙏🙏

हिमाचल प्रदेश के श्रीखंड महादेव की यात्रा ज्यादा कठिन है। श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए 18570 फीट ऊचाई पर चढ़ना होता है।
श्रीखंड महादेव हिमाचल के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से सटा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस चोटी पर भगवान शिव का वास है। इसके शिवलिंग की ऊंचाई 72 फीट है। यहां तक पहुंचने के लिए सुंदर घाटियों के बीच से एक ट्रैक है। श्रीखण्ड महादेव की 35 किलोमीटर की इतनी कठिन चढ़ाई है, जिसपर कोई खच

्चर घोड़ा नहीं चल ही नहीं सकता। श्रीखण्ड का रास्ता रामपुर बुशैहर से जाता है। यहां से निरमण्ड, उसके बाद बागीपुल और आखिर में जांव के बाद पैदल यात्रा शुरू होती है।
क्या है पौराणिक महत्व- श्रीखंड की पौराणिकता मान्यता है कि भस्मासुर राक्षस ने अपनी तपस्या से शिव से वरदान मांगा था कि वह जिस पर भीअपना हाथ रखेगा तो वह भस्म होगा। राक्षसी भाव होने के कारण उसने माता पार्वती से शादी करने की ठान ली। इसलिए भस्मापुर ने शिव के ऊपर हाथ रखकर उसे भस्म करने की योजना बनाई लेकिन भगवान विष्णु ने उसकी मंशा को नष्ट किया। विष्णु ने माता पार्वती कारूप धारण किया और भस्मासुर को अपने साथ नृत्य करने के लिए राजी किया। नृत्य के दौरान भस्मासुर ने अपने सिर पर ही हाथ रख लिया और भस्म हो गया। आज भी वहां की मिट्टी व पानी दूर से लाल दिखाई देते हैं।
श्रीखंड महादेव पहुंचने के लिए शिमला जिला के रामपुर से कुल्लू जिला के निरमंड होकर बागीपुल और जाओं तक गाड़ियों और बसों में पहुंचना पड़ता है। जहां से आगे करीब तीस किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी होती है।
शिमला से रामपुर – 130 किमी रामपुर से निरमंड – 17 किलोमीटर निरमंड से बागीपुल – 17 किलोमीटर बागीपुल से जाओं – करीब 12 किलोमीटर

12/08/2026

🔱 आज कीजिए महादेव के दिव्य धाम श्रीखंड महादेव कैलाश के पावन एवं दिव्य दर्शन। 🔱

🙏 हर हर महादेव! 🚩
🕉️ जय श्रीखंड महादेव जी! 🔱

12/08/2026
09/08/2026

🚨 🔴 चंबा के DC ने वो कर दिखाया... जो कोई शिव भक्त ना कर सका! 🙏 13 KM पैदल चलकर नशे पर सबसे बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! 🚩

सभी शिव भक्तों को हर-हर महादेव! 🙏श्री किन्नर कैलाश यात्रा को 15 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।11 अगस्त से 15 अगस्त तक की यात...
08/08/2026

सभी शिव भक्तों को हर-हर महादेव! 🙏

श्री किन्नर कैलाश यात्रा को 15 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

11 अगस्त से 15 अगस्त तक की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल कल, 09 अगस्त को सुबह 10 बजे शुरू होगा।

सभी शिव भक्त समय पर अपना पंजीकरण करवाएं और बाबा भोलेनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करें। 🙏🔱

हर-हर महादेव! 🕉️🔱

श्री खंड कैलाश लंगर कमेटी (रजि.) लैहरागागा, जिला संगरूर, पंजाब

01/08/2026

“शांति का श्रृंगार है शिव,श्रृष्टि का विस्तार है शिव”🔱🕉

30/07/2026

श्रीखंड महादेव लंगर कमेटी, रामशहर के साथियों ने किन्नर कैलाश में फैली गंदगी साफ कर स्वच्छता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस पुण्य सेवा के लिए सभी लंगर समितियों एवं सेवादारों का हृदय से धन्यवाद।

आइए, हम सभी संकल्प लें कि किन्नर कैलाश की पवित्रता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाएँ।

🙏 हर हर महादेव 🙏

🔱 ॐ नमः शिवाय 🔱पावन श्रावण मास की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।भगवान भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर सदैव ...
30/07/2026

🔱 ॐ नमः शिवाय 🔱
पावन श्रावण मास की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे तथा आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो।

🌼 गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌼गुरु केवल ज्ञान के स्रोत नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा दिखाने वाले प्रकाशस्तंभ हैं...
29/07/2026

🌼 गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌼

गुरु केवल ज्ञान के स्रोत नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा दिखाने वाले प्रकाशस्तंभ हैं। उनके आशीर्वाद से जीवन में ज्ञान, विवेक, सफलता, सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है।

इस पावन गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु से प्रार्थना है कि सद्गुरुओं की कृपा और आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे तथा आपका जीवन सदैव उज्ज्वल और मंगलमय हो।

🙏 जय गुरुदेव 🙏

Address

Lehra Gaga
Sangrur
148031

Telephone

+919417486028

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ShriKhand Kailash Langer Committee - Regd. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to ShriKhand Kailash Langer Committee - Regd.:

Shortcuts

Share