Apna Sambhal

Apna Sambhal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Apna Sambhal, Religious organisation, sambhal, Sambhal.

संभल में वर्दी में मौलाना के पैर छूने वाले कोतवाल सुधीर पंवार का तबादला हो गया है.कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए SP ने...
06/08/2026

संभल में वर्दी में मौलाना के पैर छूने वाले कोतवाल सुधीर पंवार का तबादला हो गया है.कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए SP ने संभल से असमोली तबादला तबादला कर दिया है.

संभल हिंसा की साजिश में शामिल थे सपा संसद जिया उर रहमान बर्क और विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल
06/08/2026

संभल हिंसा की साजिश में शामिल थे सपा संसद जिया उर रहमान बर्क और विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल

पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने पर META ने माफ़ी माँग ली है संसदीय समीति ने कंपनी को 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया था
05/08/2026

पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने पर META ने माफ़ी माँग ली है संसदीय समीति ने कंपनी को 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया था

सम्भल कोतवाली प्रभारी बने मोहित कुमार
05/08/2026

सम्भल कोतवाली प्रभारी बने मोहित कुमार

सम्भल में हेपेटाइटिस मरीजों को बड़ी राहत: जिले में तीन नए ट्रीटमेंट सेंटर खुले, अब कुल पांच केंद्रों पर मिलेगी मुफ्त स्व...
31/07/2026

सम्भल में हेपेटाइटिस मरीजों को बड़ी राहत: जिले में तीन नए ट्रीटमेंट सेंटर खुले, अब कुल पांच केंद्रों पर मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सेवा राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गुन्नौर, जुनावई और नरौली सीएचसी में शुरू हुई व्यवस्था, 3 महीने तक चलेगा मरीजों का पूरा कोर्स

*सम्भल में एमजीएम पीजी कॉलेज संभल में उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण योजना...
26/07/2026

*सम्भल में एमजीएम पीजी कॉलेज संभल में उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण योजना का जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया* और आगरा विश्वविद्यालय आगरा में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कैशलेस चिकित्सा वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण व माननीय प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती गुलाब देवी जी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश रहीं जिनके कर कमलों द्वारा शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मंत्री गुलाब देवी एवं अतिथिगण के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण द्वारा किया गया। उसके बाद मां सरस्वती की वंदना छात्राओं द्वारा की गई। सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य एमजीएम कॉलेज संभल प्रोफेसर डॉ योगेंद्र सिंह जी ने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया और उन्होंने कहा कि आज उच्च शिक्षा में निरंतर विकास हो रहा है, हम सभी शिक्षकों को भी छात्रों के उन्नयन व कल्याण हेतु माननीय मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनुरूप कार्य करना चाहिए। इसके बाद माननीय मंत्री श्रीमती गुलाब देवी जी राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश ने अपने उद्बोधन में माननीय मुख्यमंत्री की कैशलेस चिकित्सा योजना और सामाजिक सुरक्षा गारंटी योजना की भरसक प्रशंसा की और कहा कि यह माननीय मुख्यमंत्री जी का एक सराहनीय प्रयास है कि सभी शिक्षकों और उनके परिवार जनों को चिकित्सा कैशलेस चिकित्सा का लाभ वे प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने प्राचार्य और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप शिक्षक भी छात्रों के उन्नयन हेतु प्रयासरत रहिए आपके प्रयास से ही सही दिशा व मार्गदर्शन छात्र छात्राओं को प्राप्त होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बहजोई नगर पालिका के अध्यक्ष राजेश शंकर राजू ,भाजपा नेत्री शिल्पी गुप्ता ,एडीएम न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार,माननीय मंत्री जी के प्रतिनिधि खिलेंद्र सिंह , एमजीएम कॉलेज के सह सचिव विनय कुमार और कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उच्च शिक्षा नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय संभल डॉ राष्ट्र वर्धन, सहायक नोडल अधिकारी डॉ मोहम्मद अहमद,सहायक नोडल अधिकारी बहजोई महाविद्यालय बहजोई के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता ,एसएम कॉलेज चंदौसी के प्राचार्य डॉ दानवीर सिंह यादव, एनकेबीएमजी कॉलेज चंदौसी की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ.अलका रानी अग्रवाल आदि विशिष्ट जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एमजीएम कॉलेज संभल से प्रोफेसर डॉक्टर आबिद हुसैन, प्रोफेसर निरंकार सिंह ,डॉ इमरान खान, डॉ रितु भटनागर,डा निलेश कुमार,डॉ रियाज अनवर,डॉ मोहम्मद अहमद ,डॉ आरपी सिंह, डा नवेद अहमद,डा धीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ अमृतेश अवस्थी ,डा अजय कुमार,डा विकास सिंह यादव ,डॉ आरती त्रिपाठी एसएम कॉलेज चंदौसी के प्रोफेसर हेमंत कुमार आदि को कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण किया गया कार्यक्रम का आयोजन एमजीएम कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया इसमें एमजीएम कॉलेज के सभी शिक्षक गण और कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने व धन्यवाद ज्ञापन प्रो राष्ट्र वर्धन जी ने,संचालन डॉक्टर फहीम अहमद एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ मोहम्मद अहमद ने संयुक्त रूप से किया।

25/07/2026

*सम्भल में आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से खाद्य पदार्थ आलू में मिलावट पर प्रभावी कार्यवाही हेतु* जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में आज दिनांक 25.07.2026 को जनपद सम्भल स्थित कोल्ड स्टोरेजों का निरीक्षण किया गया एवं मिलावट का सन्देह होने पर निम्नानुसार खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये:-
1. स्थान-लाडम सराय, बहजोई रोड, जनपद-सम्भल स्थित कोल्ड स्टोरेज से खाद्य पदार्थ-आलू
2. स्थान-शेरखां सराय, चन्दौसी रोड, जनपद-सम्भल स्थित कोल्ड स्टोरेज से खाद्य पदार्थ-आलू एवं मिट्टी जैसा पदार्थ।
3. स्थान-बहजोई रोड, सम्भल, जनपद-सम्भल स्थित कोल्ड स्टोरेज से खाद्य पदार्थ-आलू
उपर्युक्त अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। जाँच हेतु प्रेषित उक्त नमूनों की जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।

25/07/2026

*सम्भल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न*
जिलाधिकारी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, आयुष्मान योजना, टीबी नियंत्रण तथा जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश हेपेटाइटिस सी की दवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुन्नौर एवं जुनावई में है उपलब्ध, हेपेटाइटिस सी के रोगी प्राप्त कर सकते हैं वहां से दवा.. मुख्य चिकित्सा अधिकारी
कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबन्धक संजीव कुमार राठौर ने विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने प्रथम रेफरल इकाइयों (एफआरयू) की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मातृ मृत्यु के प्रमुख चिकित्सकीय कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा प्रत्येक मामले की प्रभावी ट्रैकिंग के लिए एक सुदृढ़ प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) को भी ट्रैकिंग का प्रारूप तैयार करने के निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने बीपीएम एवं बीसीपीएम को आशा कार्यकर्ताओं को उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) संबंधी प्रशिक्षण के माध्यम से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना की वर्ष 2026-27 की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित होने वाली आशा एवं एएनएम बैठकों की पूर्व सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि जिलाधिकारी स्वयं भी किसी बैठक में प्रतिभाग कर सकें।
बैठक में एचएमआईएस पोर्टल पर एएनसी, संस्थागत प्रसव एवं टीकाकरण सेवाओं की समीक्षा की गई। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को भुगतान में आने वाली समस्याओं, जैसे आधार कार्ड एवं बैंक खाते का अभाव, एसएनए पोर्टल पर खातों का लंबित पंजीकरण तथा बैंक पासबुक में वर्तमान आईएफएससी कोड अपडेट न होने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सीएचसी एवं पीएचसी स्तर पर बैंकों का समन्वय सुनिश्चित कराने तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को स्वास्थ्य संस्थानों में आधार कार्ड संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने एवं इसके लिए पृथक कक्ष की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जननी सुरक्षा योजना के भुगतान संबंधी समस्त आंकड़ों को अद्यतन रखने पर बल दिया।
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि ईंट-भट्टों पर निवास करने वाले परिवारों के बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाए तथा भट्टों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराई जाए। बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आरबीएसके प्रभारी को आगामी बैठक में अंतर्विभागीय माइक्रो प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवाओं की कार्यप्रणाली एवं रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एम्बुलेंसों के उपकरणों की नियमित जांच के लिए टीम गठित करने तथा सेवा प्रदाता संस्था के प्रतिनिधियों को वार्ता हेतु आमंत्रित करने के निर्देश दिए।
आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायती राज अधिकारी को पंचायत सहायकों को लक्ष्य निर्धारित कर प्रगति सुनिश्चित कराने तथा बीपीएम एवं बीसीपीएम को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एमआईएस प्रगति, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, टीबी रोगियों को पोषण किट वितरण, टीपीटी, टीबी मुक्त भारत अभियान एवं टीबी स्क्रीनिंग की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को इस संबंध में साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए।
डिप्थीरिया की रोकथाम हेतु टीडी/डीपीटी स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अभियान के अंतर्गत 5-6 वर्ष आयु (डीपीटी द्वितीय बूस्टर), 10 वर्ष आयु (टीडी) तथा 16 वर्ष आयु (टीडी) के बच्चों को अतिरिक्त टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के विभिन्न चरणों एवं माइक्रो प्लान पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मीजिल्स-रुबेला टीकाकरण अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रधानाचार्यों के साथ बैठक आयोजित करने तथा डीपीओ (आईसीडीएस) एवं जिला पंचायती राज अधिकारी को विभागीय अभियानों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुरुष एवं महिला नसबंदी कार्यक्रम, जेनेरिक दवाओं के प्रति जनजागरूकता तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज बिश्नोई ने बताया कि 14 अगस्त 2026 को जनपद के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों तथा विद्यालय न जाने वाले किशोर-किशोरियों को एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाई जाएगी। 18 अगस्त 2026 को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जाएगा।
बैठक में मलेरिया नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान, झाड़ियों की कटाई, साफ-सफाई तथा एंटी-लार्वा छिड़काव को प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। विशेष रूप से उन ग्रामों में, जहां गत वर्ष मलेरिया के मामले सामने आए थे, प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
हेपेटाइटिस-सी की दवा की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुन्नौर एवं जुनावई में दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा रोगी वहां से उपचार प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज बिश्नोई, डीपीओ आईसीडीएस महेश कुमार,अपर जिला पंचायती राज अधिकारी ,जनपद के समस्त एमओआईसी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Khalil Malik Sambhal Smart City News

सम्भल शहर की लोकल खबरों के लिए सम्पर्क करें
Khalil Malik Sambhal
Mobile
9411078618

संभल में धारा 163 लागू
23/07/2026

संभल में धारा 163 लागू

*सम्भल से आलू निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार, किसानों को क्लस्टर पर ₹10 लाख प्रोत्साहन का लाभ*
22/07/2026

*सम्भल से आलू निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार, किसानों को क्लस्टर पर ₹10 लाख प्रोत्साहन का लाभ*

Address

Sambhal
Sambhal
244302

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Sambhal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share