SHIV KALI DURGA Mandir

SHIV KALI DURGA Mandir अपने आसपास सामाजिक दूरी बनाए रखें! इस ?

Main gate
28/11/2021

Main gate

Jai mata di✍️
23/10/2020

Jai mata di✍️

 #ओम्_शिवा--  #अद्भुत, #अकल्पनीय।।।आरम्भ भी अंत भी,शांत भी प्रचंड भी ।। #दक्षिणी_भारत में दो पहाड़ो के बीच स्थित शिवलिंग...
09/10/2020

#ओम्_शिवा-- #अद्भुत, #अकल्पनीय।

।।आरम्भ भी अंत भी,शांत भी प्रचंड भी ।।

#दक्षिणी_भारत में दो पहाड़ो के बीच स्थित शिवलिंग,देखो सनातनियों हमारे पूर्वजों ने कितनी मेहनत व कितनी अद्भुत महान वास्तुकला का हमे परिचय करवाया और विरासत में हमारे लिए इतने अद्भुत अजूबे हमारे लिए छोड़कर गए है।

हमारा दुर्भाग्य ये रहा कि हमारे इतिहास के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचे गए और इतिहास लेखन का कार्य #वामपंथियों को दिया गया और इन सब चीजों को उन्होंने सिर्फ दफन करने का कार्य किया है,

आज इनको हमे हर व्यक्ति तक पहुचाने की आवश्यकता है, और इनको संरक्षण दिलवाना हमारा कर्तव्य है।

जागो हिन्दू जागो हिन्दू जगेगा देश जगेगा देश बचेगा।

श्रीकृष्ण मंदिर, काठमांडू, नेपाल
12/08/2020

श्रीकृष्ण मंदिर, काठमांडू, नेपाल

वर्ष की प्रथम सोमवार अविश्वस्नीय दर्शन जय संभू ॐ नमः शिवाय
06/07/2020

वर्ष की प्रथम सोमवार अविश्वस्नीय दर्शन जय संभू ॐ नमः शिवाय

शिव का नाम लेकर भांग/गांजा पीते हो तो शिव का नाम लेकर जहर भी पियो।बड़े आश्चर्य की बात है कि शिवजी भांग पीते हैं ये भ्रां...
25/06/2020

शिव का नाम लेकर भांग/गांजा पीते हो तो शिव का नाम लेकर जहर भी पियो।

बड़े आश्चर्य की बात है कि शिवजी भांग पीते हैं ये भ्रांति पैदा हो कहाँ से गयी? हिंदुओं में ये एक भयंकर बीमारी है कि धर्म अथवा ईश्वर के बारे में किसी के मुंह से एक बात निकल जाये तो वो फैलती जाती है और कुछ कालांतर पश्चात वो ब्रह्मवाक्य हो जाता है। शिवपुराण भगवान शिव का मुख्य ग्रंथ है, उसमे कही नहीं लिखा कि शिव जी नशा करते थे, झूमते थे, कोई उनके लिए भांग घोटता था आदि आदि.... अज्ञानतावश हिंदुओं ने शिव जी की भांग के ऊपर हजारों अभद्र से भजन बना रखे हैं। शिव जी की भांग के ऊपर उनके विडियों में शिव जी को भांग पीकर झूमता हुआ नाचता हुआ दिखाया जाता है और शिवभक्त इसे देखकर बड़े प्रसन्न होते हैं।

अरे ये घोर अपमान है भगवान शिव का.... वो निरंतर समाधिष्ठ या यू कहें ध्यानमग्न रहते हैं। उन्हे किसी नशे की आवश्यकता क्यों होने लगी? जिन भगवान शंकर के ऊपर कामदेव अपनी वासना का जाल नहीं फेंक पाये, वासना उन्हे एक क्षण को भी प्रभावित नहीं कर सकी, उन भगवान शिव पर क्या भांग का नशा असर छोड़ देगा? कितनी हास्यास्पद बात है ये। अगर पीनी है तो पियो, कौन मना कर रहा है। पर भगवान को तो बीच में मत लाओ, उन्हे तो बदनाम मत करो। भांग/गांजा/चिलम यह सब शिव जी नहीं पीते। भगवान का नाम लेकर ही पीनी है तो फिर उन्होंने तो जहर भी पिया है.... शिव का नाम लेकर भांग पीते हो तो शिव का नाम लेकर जहर भी पीयो..!!!!

🙏🌹!!!!.. ॐ नम: शिवाय ..!!!!🌹🙏

खराब इंजीनियरिंग के कारण पीसा का मीनार एक तरफ झुक गया इसके बाद भी इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित कर दिया गया।  जबकि कई बा...
24/06/2020

खराब इंजीनियरिंग के कारण पीसा का मीनार एक तरफ झुक गया इसके बाद भी इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित कर दिया गया। जबकि कई बार इस मीनार को बंद भी किया जा चुका है। इसका कारण साफ था कि यह कभी भी गिर सकता है।

इसके विपरीत मणिकर्णिका घाट काशी का यह मंदिर जिसे काशी करवट मंदिर के नाम से जानते हैं, यह भी हजारों वर्ष पुराना है, और यह भी झुका हुआ है।
परंतु इस पर न तो किसी का ध्यान जाता है और ना ही यहां कुछ खास भीड़ लगती है।
क्योंकि हमें अपने धरोहरों की जानकारी ही नहीं है, और जब तक हमें अपने धरोहरों की जानकारी नहीं होगी तब तक हम अपने संस्कृति को ऐसे ही खोते रहेंगे, और दूसरों की संस्कृति को अपनी संस्कृति से ऊंचा मानते रहेंगे।

अब हमें ही अपने धरोहरों की जानकारी सम्पूर्ण विश्व तक पहुंचानी होगी।
शुरुआत मैंने की है इसे आगे बढ़ाना आपका काम है।

नीलाचलनिवासाय नित्याय परमात्मने।बलभद्रसुभद्राभ्यां जगन्नाथाय ते नमः॥  भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से समाज में सद्भावना, एक...
23/06/2020

नीलाचलनिवासाय नित्याय परमात्मने।
बलभद्रसुभद्राभ्यां जगन्नाथाय ते नमः॥

भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से समाज में सद्भावना, एकता और प्रसन्नता की भावना का विस्तार हो, इन्हीं मंगल कामना के साथ आप सभी को प्रभु जगन्नाथ जी की रथयात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

एक  #अनोखा  #मन्दिर जिसके निर्माण में लगा पानी के बदले 40000  #हज़ार लीटर  #शुद्ध_देशी_घी  #श्री_सुमतिनाथ_जी_मंदिर एक ऐसा...
21/06/2020

एक #अनोखा #मन्दिर जिसके निर्माण में लगा पानी के बदले 40000 #हज़ार लीटर #शुद्ध_देशी_घी #श्री_सुमतिनाथ_जी_मंदिर एक ऐसा मंदिर जिसके निर्माण में #पानी_के_स्थान_पर_शुद्ध_देशी_घी_का_प्रयोग हुआ . . .🚩🚩🚩🚩

एक ऐसा मंदिर जिसमे पानी की जगह देशी घी (मक्खन) का इस्तेमाल किया गया- हाँ जी,राजस्थान के #बीकानेर मे #भांडासर या #भांडाशाह_जैन_मंदिर, एक ऐसा मंदिर है जिसको बनाने मे मिश्रण के लिए पानी की जगह देशी घी का उपयोग किया गया था इस मंदिर का निर्माण 15वी शताब्दी के एक व्यापारी #भांडाशाह_ओसवाल द्वारा करवाया गया था,

तीन मंज़िला मंदिर को बनाने मे लाल और पीले पत्थर का इस्तेमाल किया गया है, इस की दीवारों, खिड्कियों और छत पर आपको उस समय की नायाब कारीगरी देखने को मिलेगी, पत्ती नुमा चित्रकारी, #फ्रेसको चित्रकारी, शीशा पर की गयी कारीगरी देख कर आप सिर्फ और सिर्फ देखते ही रह जाएगे पांचवे तिर्थांकर को समर्पित इस जैन मंदिर की ख्याति देश ही नहीं अपितु विदेशो तक है।



◆ #भांडाशाह ओसवाल ने पानी की जगह घी से मंदिर का निर्माण क्यों करवाया इससे जुड़ी कुछ कहानियाँ वहाँ के पुजारी ने बताई जो कितनी सत्य है कोई नहीं जानता, पर रोचक बहुत है।

1. #भांडाशाह ओसवाल घी के व्यापारी थे उनकी जब मंदिर के निर्माण को लेकर मिस्त्री के साथ अंतिम निर्णय की बैठक चल रही थी तब दुकान मे रखे घी के पात्र मे एक मक्खी गिर कर मर गयी तो सेठ जी ने मक्खी को उठा कर अपने जूते पर रगड़ लिया और मक्खी को दूर फेक दिया, पास ही बैठा मिस्त्री ये सब देख कर आश्चर्यचकित हो गया की सेठ कितना कंजूस है मक्खी मे लगे घी से भी अपने जूते चमका लिए, फिर मिस्त्री ने सेठ की दानवीरता की परीक्षा लेने की ठानी, मिस्त्री बोला सेठ जी मंदिर को शताब्दियों तक मजबूती देने के लिए इसमे इस्तेमाल होने वाले मिश्रण मे पानी की जगह घी का उपयोग करना उचित रहेगा, सेठ जी भोले-भाले थे, उन्होने घी का इंतजाम भी करवा दिया, जब मंदिर का निर्माण शुरू किया जा रहा था उस समय मिस्त्री ने सेठ जी से क्षमा मांगी और कहा कि मैंने एक दिन आपको घी मे पड़ी मक्खी से अपने जूते चमकाते देखा तो सोचा की आप बहुत कंजूस हो पर सेठ जी आप तो बहुत बड़े दिल के दानवीर हो मुझे माफ कर दीजिये। ये घी वापस ले जाइए मै मंदिर निर्माण मे पानी का ही इस्तेमाल करूंगा, तब सेठ जी ने कहा कि वो तुम्हारी ना समझी थी कि तुमने मेरी परीक्षा ली अब ये घी भगवान के नाम मैंने दान कर दिया है सो अब इसका इस्तेमाल तुमको मंदिर निर्माण मे करना ही होगा, मिस्त्री ने मंदिर निर्माण मे 40 हज़ार किलो घी का इस्तेमाल किया, आज भी तेज गर्मी के दिनो मे इस #जैन #मंदिर की दीवार और फर्श से घी रिसता है।

2. #राजस्थान के कई इलाके शताब्दियों से पानी की कमी को झेल रहे है, उनमे से एक ये गाँव भी था, जहां सेठ भांडाशाह ओसवाल रहते थे, जब सेठ जी ने मंदिर निर्माण के विचार को सभी गाँव वालों से साझा किया तो सभी ने कहा की पानी की बहुत समस्या है, आप ये मंदिर निर्माण कही अन्य जगह करवा लीजिये यहाँ ग्रामीणो को पीने तक को पानी नहीं है। पानी की समस्या को देखते हुए सेठ जी ने मंदिर निर्माण मे देशी घी का प्रयोग करवाया और मंदिर का निर्माण अपने ही गाँव मे करवाया।। ✍️🏻आर्यावर्त का अघोर अतीत

युद्ध काल में शोक नहीं मनाया जाता..आगे बढ़कर गिरती हुई तलवार थाम ली जाती है.. 🙏हमारी राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन दे...
18/06/2020

युद्ध काल में शोक नहीं मनाया जाता..
आगे बढ़कर गिरती हुई तलवार थाम ली जाती है.. 🙏

हमारी राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन देश से उपर कुछ नहीं
हम अपने सरकार और अपने जवान के हर एक कदम में उनका साथ हैं!

सनातनियों का मस्तक सर्वोच्च शिखर पर श्रेष्ठ होना चाहिए!

धर्म की जय हो अधर्म का विनाश हो..
#शुभप्रभात_नगरवासियों!

15000 KG शुद्ध सोने से बना --  #श्रीपुरम_मंदिर100 एकड़ से ज़्यादा क्षेत्र में फैला यह मंदिर चारों तरफ से हरियाली से घिरा...
16/06/2020

15000 KG शुद्ध सोने से बना -- #श्रीपुरम_मंदिर

100 एकड़ से ज़्यादा क्षेत्र में फैला यह मंदिर चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है, ओर हरियाली के बीच बना है, पंद्रह हजार किलो शुद्ध सोने से बना मंदिर ।। अमृतसर स्थित पवित्र स्थल स्वर्ण मन्दिर (हरि मन्दिर) में भी 750 किलो सोना लगा है, लेकिन श्रीपुरम मंदिर में उससे कई गुणा ज़्यादा सोना लगा है । यह मंदिर माता लक्ष्मी का निवास स्थल है ।। अगर ऊपर से इस मंदिर को देखा जाए, तो इसकी आकृति स्टार जैसी है ।।

इतनी समृद्ध विरासत का मालिक #भारत_देश , अहिस्ता अहिस्ता लूट खसोट की राजनीती का शिकार हो गया।
अभी भी समय है जाति पाति के आडम्बर से निकल जाईये। ये एक सोची समझी और बहुत ही कूटनीतिक चाल थी अधर्मियो की जिसमे वो शत प्रतिशत सफल रहे। समय कभी भी 1 सा नही रह्ता। आज फिर से बदलाव आया है। एक सूत्र मे बन्ध जाईये। कोई कैसा भी जहर घोले आपके जहन मे उस स्थिति मे अपनी अंतरात्मा और गहरे चिंतन मनन के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचिए।
ॐ卐ॐ卐ॐ卐

श्रीपुरम मंदिर वेल्लोर तमिलनाडु ( भारत )

क्या  #सात आश्चर्यों  #अजूबे की लिस्ट बनाने वाले जवाब देंगे कि इस  #मंदिर को लिस्ट में  #शामिल क्यों नहीं किया गया ?ये  ...
15/06/2020

क्या #सात आश्चर्यों #अजूबे की लिस्ट बनाने वाले जवाब देंगे कि इस #मंदिर को लिस्ट में #शामिल क्यों नहीं किया गया ?

ये #विट्टल मंदिर के #स्तंभ हैं, ये सारे स्तंभ एक ही तरह के #ग्रेनाइट पत्थर से बने हैं लेकिन प्रत्येक स्तंभ एक अलग #ध्वनि_उत्पन्न करता है, क्या इसके पीछे की #टेक्नोलॉजी आज के #वास्तुकारों को पता है ? अगर नहीं पता तो यह #सात_अजूबे_आश्चर्यों में क्यों नहीं है
( #विट्टल_मंदिर_कर्नाटक)

्य_सनातन_धर्म_की_जय_हो

Address

BARAH PATTHAR
Samastipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SHIV KALI DURGA Mandir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share