Baba mateshwardham kantho balwahat saharsa

Baba mateshwardham kantho balwahat saharsa बिहार का देवघर बाबा मटेश्वर धाम काँठो बलवाहाट सहरसा

16/08/2026
बाबा मटेश्वर धाम कांठो, बलवाहाट ,सहरसा बाबा मटेश्वरधाम सहरसा
10/08/2026

बाबा मटेश्वर धाम कांठो, बलवाहाट ,सहरसा
बाबा मटेश्वरधाम सहरसा

🚩 बाबा मटेश्वर धाम के लिए बड़ी खबर! 🚩
🔱 श्रावणी मेले के लिए सरकार ने मंजूर किए 10 लाख रुपये 💰
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा)। प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम में श्रावणी मेला 2026 के आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर बिहार सरकार ने 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
🙏 विधायक संजय कुमार सिंह ने जताया आभार
राशि स्वीकृत होने पर सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और बिहार सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सावन में बाबा मटेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और डाकबम पहुंचते हैं। ऐसे में साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी, सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में यह राशि काफी मददगार होगी।
विधायक ने कहा कि “श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले की बेहतर व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है। 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने के लिए माननीय मंत्री जी एवं बिहार सरकार के प्रति हृदय से आभार।”
📌 राशि का उपयोग केवल मेले की व्यवस्था में होगा। विभागीय आदेश के अनुसार स्वीकृत राशि से श्रावणी मेला से संबंधित कार्य ही किए जाएंगे। राशि की निकासी CFMS 2.0 के माध्यम से होगी और खर्च का उपयोगिता प्रमाण-पत्र निर्धारित समय में विभाग को उपलब्ध कराना होगा।
🔱 बाबा मटेश्वर धाम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह राशि मेले की व्यवस्थाओं को और मजबूत करने में अहम साबित हो सकती है।
हर हर महादेव 🚩🔱
#बाबामटेश्वरधाम #श्रावणीमेला2026 #सिमरीबख्तियारपुर #सहरसा #संजयकुमारसिंह #बिहारसरकार #हरहरमहादेव

प्रथम सोमवारी: डाकबमों/श्रद्धालुओं की लंबी कतार को देखते हुए रात्रि 12:10 में बाबा मटेश्वर धाम मंदिर का गर्भगृह खोल दिया...
03/08/2026

प्रथम सोमवारी: डाकबमों/श्रद्धालुओं की लंबी कतार को देखते हुए रात्रि 12:10 में बाबा मटेश्वर धाम मंदिर का गर्भगृह खोल दिया गया.. सरकारी पूजा में लोकप्रिय माननीय विधायक श्री संजय कुमार सिंह जी , न्यास समिति के अध्यक्ष एसडीएम श्री आलोक राय जी, न्यास समिति के उपाध्यक्ष मुन्ना भगत, सचिव संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्ण कन्हैया खेतान, सदस्य कृष्ण कन्हैया, संजीव जायसवाल, फुलेश्वर रजक, मिलन सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि पिंकू यादव, धर्मवीर सिंह, बबलू यादव, धीरेन्द्र राय, विंदल यादव, गुड्डू झा, सौरभ वत्स, अनिल यादव, हिमांशु भगत, प्रियांशु पौद्दार सहित अन्य भक्त जन मौजूद रहें, सरकारी पूजा आरती के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार जारी...

जय माँ शारदेदेवनगरी बाबा मटेश्वरधाम काँठोबलवाहाट के मुख्य बाजार स्थित हटिया गाछी में स्थापित माता रानी का दरबार
23/01/2026

जय माँ शारदे
देवनगरी बाबा मटेश्वरधाम काँठोबलवाहाट के मुख्य बाजार स्थित हटिया गाछी में स्थापित माता रानी का दरबार

हर हर महादेव अपने बच्चों के सुनहरे और उज्वल भविष्य के लिए नामांकन करवाएं बाबा मटेश्वरधाम काँठोबलवाहाट सहरसा
19/01/2026

हर हर महादेव
अपने बच्चों के सुनहरे और उज्वल भविष्य के लिए नामांकन करवाएं

बाबा मटेश्वरधाम काँठोबलवाहाट सहरसा

Address

Balwahat
Saharsa
852106

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baba mateshwardham kantho balwahat saharsa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share