28/09/2026
🌙✨ COMING SOON जल्द आ रहा है — 503 वां उर्स-ए-मुबारक ✨🌙
🕌 क़ुत्ब-ए-आलम हज़रत शेख़ अब्दुल क़ुद्दूस गंगोही रहमतुल्लाह अलैह 🕌
21 • 22 • 23 • 24 जमादिउस्सानी - 1448
01 • 02 • 03 • 04 दिसम्बर 2026
🌹 उर्स-ए-मुबारक की तैयारियाँ पूरे जोश ओ खरोश के साथ शुरू हो चुकी हैं। 🌹
आने वाले उर्स-ए-मुबारक के मद्देनज़र आस्ताने की रंगाई-पुताई, मरम्मत, नई तामीरात, साफ़-सफ़ाई, और खवातीन के ठहरने के लिए अलग इंतज़ाम व टोयलैट बाथरूम व नये साबरी लंगर खाने का काम भी शुरू हो चुका है।
उर्स की तैयारियों का सिलसिला लगातार जारी है,
ताकि तमाम ज़ायरीन और अकीदतमंद हज़रात के आस्ताने पर हाज़िरी देकर फ़ैज़ व बरकत हासिल कर सकें।
🤲 तमाम अकीदतमंद हजरात मुरीदीन मुहिब्बीन से गुज़ारिश है दुआ करें की अल्लाह पाक खैर के साथ आसानी फरमाय। और आप सभी हजरात उर्स-ए-मुबारक में शिरकत फ़रमाएँ और फैजान ए कुतबे आलम व सरकार साबिर पाक के फैजान से मालामाल फरमाय(क्यूँ की ये सरकार साबिर पाक के लाडले का उर्स है ) अपनी दुआओं में सबको याद रखें।
🌹आप सभी को आने वाले उर्स-ए-मुबारक की दिली पेशगी मुबारकबाद। 🌹
ख़ादिम-ए-आस्ताना
फ़क़ीरज़ादा शाह मख़दूम अली क़ुद्दूसी
खल्फ वा ख़लीफ़ा हज़रत शाह मोहम्मद महताब आलम क़ुद्दूसी नोमानी साबरी
आस्तान-ए-साबरी 🕌
✨ अदब • मोहब्बत • ख़िदमत • दुआ ✨