श्री दुर्गा माता मंदिर फेगू- नाग जगई

  • Home
  • India
  • Rudraprayag
  • श्री दुर्गा माता मंदिर फेगू- नाग जगई

श्री दुर्गा माता मंदिर फेगू- नाग जगई जय माता दी

श्री दुर्गा माँ का यह मंदिर मुख्य सड़क से 2 किमी पर स्थित है वर्तमान में मंदिर तक पहुँचने हेतु सड़क मार्ग का कार्य प्रगति पर है | श्री दुर्गा जी क्षेत्र के आठ गांवों (तिनसोली, नाग-जगई, फेगू, बरम्वाडी, टेमरिया, डमार, बष्टी, बडेथ) एवं श्री केदारनाथ जी के 360 तीर्थ पुरोहितों की आराध्या हैं | प्रतिवर्ष बैशाख संक्रांति के अवसर पर माँ के मंदिर में मेले का आयोजन किया जाता है और मां अपने भक्तों को चल विग्रह डोली रूप में दर्शन देती हैं | माँ का मंदिर लगभग 1200 वर्ग मी में फैला हुआ है जिसमें कि पौराणिक कलाकृतियाँ विद्यमान हैं | मंदिर के गर्भ गृह में मां का स्वरुप पाषाण रूप में विद्यमान है साथ ही भगवान शिवलिंगम एवं अन्य देवी देवताओं की पाषाण मूर्तियाँ हैं | फेगू गाँव के मध्य में स्थित देवी के मंदिर की छटा अत्यंत ही निराली है | प्रत्येक 6 वर्ष बाद माँ की चल विग्रह डोली अपने सभी साथियों (देवी देवताओं के निशाण अर्थात अस्त्र शस्त्र) सहित बाबा केदार की यात्रा पर जाती है जिसे स्थानीय भाषा में दिवारा यात्रा कहा जाता है | इस यात्रा में माता की चल विग्रह डोली के साथ उक्त सभी गांवों के लोग शामिल होते हैं और मां क्षेत्र के सभी गांवों में घर घर जाकर भक्तों की कुशल क्षेम पूछते हुए केदारनाथ जी के दर्शनों हेतु श्रावण पूर्णिमा के दिन केदारनाथ पहुच जाती है एवं वापसी में उखीमठ भीरी होते हुए वापस अपने स्थान फेगू में हवन पूजन के पश्चात विराजमान होती है |

मां दुर्गे के सभी भक्तों को नव संवत्सर एवं चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं।जय मां दुर्गे 🙏
19/03/2026

मां दुर्गे के सभी भक्तों को नव संवत्सर एवं चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं।

जय मां दुर्गे 🙏

18/02/2026

उत्तरानाम्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य भगवान स्वामीश्री: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने तीर्थ पुरोहित ब्रम्हलीन श्रीनिवास पोस्ती जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
|| ॐ शान्ति || 1008.Guru

23/01/2026

बैशाख शुक्ल सप्तमी तदनुसार 23 अप्रैल 2026
प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर भू-बैकुंठ भगवान बद्री विशाल जी के दिव्य कपाट आम दर्शनों हेतु खोल दिए जाएंगे।

Address

Rudraprayag
246419

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री दुर्गा माता मंदिर फेगू- नाग जगई posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category