03/08/2026
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि।
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार की सभी श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
कामना करता हूँ कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से यह पवित्र श्रावण मास सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करे। महादेव की कृपा से प्रत्येक मनोकामना पूर्ण हो।
हर हर महादेव!