17/08/2026
कांवरियों की सेवा में जुट रहा धर्म रक्षक संगठन
एलएनटी गेट के समीप सेवा शिविर लगाकर भोजन प्राथमिक उपचार, पैर की मालिश और शीतल पेय की दी सेवा
राउरकेला:हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धर्म रक्षक संगठन की ओर से कांवरियों की सेवा के लिए एलएनटी गेट के समीप सेवा शिविर लगाया गया। पवित्र त्रिवेणी संगम से जल लेकर घोघड़ धाम बाबा का जलाभिषेक करने जा रहे कांवरियों को संगठन के सदस्यों ने सेवा एवं राहत प्रदान की। शिविर में कांवरियों के लिए भोजन, मलहम-पट्टी, पैर की मालिश और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की गई।
धर्म रक्षक संगठन की ओर से प्रत्येक सप्ताह इसी स्थान पर सेवा शिविर आयोजित कर कांवरियों की सहायता की जाती है। संगठन के सदस्यों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा को धार्मिक एवं सामाजिक दायित्व मानते हुए यह सेवा कार्य निरंतर जारी रखा जाएगा।
सेवा शिविर में बिनोद प्रजापति, अमित ठाकुर, प्रकाश क्षत्रिय, अंकित विश्वकर्मा, सुधीर सिंह, विशाल यादव, आकाश, आकाश ठाकुर, शंकर ठाकुर, संदीप साहू, आनंद लाल, पिंटू प्रसाद और विकास तिवारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।