Madhuban Ashram Rishikesh

Madhuban Ashram Rishikesh Established on the order of Srila Bhaktipada and Desire of Srila Prabhupada by Srila Bhaktiyog Swami Shri Shri Radha Govind Ji Mandir Rishikesh

27/05/2026

हरे कृष्णा
आज पुरुषोत्तम मास की पद्मिनी एकादशी के दिन नव मधुबन आश्रम के भक्तों द्वारा विभिन्न प्रदेशों से आए चार धाम के तीर्थ यात्रियों को उत्तराखंड का प्रसिद्ध अंवला जल वितरित किया गया।

जिसकी प्रत्येक दिन की सेवा 3100₹ है

आप भी पुरुषोत्तम मास में यह सेवा देकर पुण्य के भागी बन सकते हैं ।

16/05/2026

तुलसी आरती

16 May 2026

14/02/2025
🌹श्रीराधा जी कोई भिन्न नहीं अपितु उन परम ब्रह्म श्रीकृष्ण की चेतना शक्ति और आह्लादिनी शक्ति का नाम ही श्री राधा है। 🦚उन ...
11/09/2024

🌹श्रीराधा जी कोई भिन्न नहीं अपितु उन परम ब्रह्म श्रीकृष्ण की चेतना शक्ति और आह्लादिनी शक्ति का नाम ही श्री राधा है।

🦚उन लीला पुरूषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण का माधुर्य, उनकी चितवन, उनका श्रृंगार, उनका हास-विलास, उनकी चपलता, उनकी निश्छलता, उनका संगीत, उनका नृत्य, उनका शील, उनकी लज्जा, उनकी करुणा, उन कृष्ण में समाहित इन सब उच्चतम गोपी भावों का नाम ही तो राधा है।

💕इन सभी भावों के बिना उन मधुराधिपति श्रीकृष्ण का कोई अस्तित्व भी नहीं।

❣️लीला करने के उद्देश्य से ही वो लीलाधर एक से दो रूप हो जाते हैं। बाहरी चक्षुओं से वो दो ही नजर आते हैं परन्तु तत्वतः राधा-कृष्ण एक ही रूप हैं।

🎊ब्रजेश्वरी श्रीराधा रानी जू के पावन प्राकट्य महोत्सव की आपको मंगल बधाई🎉

🍀करुणा और कृपा के मध्य एक सूक्ष्म भेद होता है। किसी गिरे हुए को देख कर मन में दया का भाव उत्पन्न होना, उसकी ऐसी दुर्दशा ...
10/09/2024

🍀करुणा और कृपा के मध्य एक सूक्ष्म भेद होता है। किसी गिरे हुए को देख कर मन में दया का भाव उत्पन्न होना, उसकी ऐसी दुर्दशा देख कर मन का व्यथित हो जाना, यह करुणा है।

🌿किसी गिरे हुए को हाथ पकड़ कर उठाना, उसकी यथासंभव सहायता करना और उसे अपने गंतव्य तक पहुँचा देना, यह कृपा है।

🦚भव सागर में पड़े इस जीव की दशा को देखकर कृपा सिंधु श्रीराधे रानी से रहा नहीं जाता और वह पात्र-कुपात्र के भेद को जाने बिना ही सब को पार लगा देती हैं।

🥀विषय-वासना में लिपटे जीव को श्रीकृष्ण तक पहुँचाने वाली सीढ़ी का नाम ही श्रीराधा है।

🌹राधे राधे💕

Madhuban Ashram , Muni-Ki-Reti,Hrishikesh🙏
10/09/2024

Madhuban Ashram ,
Muni-Ki-Reti,
Hrishikesh🙏

👊🏻जो बल गौ- ब्राह्मण को कष्ट देने में, परस्पर द्वेष में, दूसरों के अहित में, धर्म की उपेक्षा में, अन्याय में , अत्याचार ...
09/09/2024

👊🏻जो बल गौ- ब्राह्मण को कष्ट देने में, परस्पर द्वेष में, दूसरों के अहित में, धर्म की उपेक्षा में, अन्याय में , अत्याचार में , दुष्कृत्यों में और अधर्म में प्रयोग किया जाता है, वही अभिमान है ॰॰॰

💪और जो बल गौ-ब्राह्मणों की सेवा में, परस्पर मैत्रीभाव में, समाज के उत्थान में, सत्संगति में, दीनजनों की सेवा में, परोपकार में, परमार्थ में, परहित में और सतत धर्म में प्रयोग किया जाता है, बस वही बल ही तो बलराम है/सर्वश्रेष्ठ है ॰॰॰

🦚जय श्रीराम 💕

🧘🏻इस दुनिया में केवल आप ही आपकी हर समस्या का समाधान ढूँढ सकते हैं। कभी जीवन आपके सामने कुछ प्रश्न उपस्थित कर दे तो धीरे ...
08/09/2024

🧘🏻इस दुनिया में केवल आप ही आपकी हर समस्या का समाधान ढूँढ सकते हैं। कभी जीवन आपके सामने कुछ प्रश्न उपस्थित कर दे तो धीरे से उठकर आइने के सामने चले जाना आपको स्वतः सभी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हो जायेंगे।

🦚आप जानोगे कि आपके सिवा कोई और नहीं जो आपके जीवन को सुखमय एवं आनंदमय बना सकता है क्योंकि दूसरे केवल मार्ग दिखा पायेंगे, चलना स्वयं को ही पड़ेगा।

💕जय श्री राधे 🌹

Address

Madhuban Ashram Rishikesh
Rishikesh
249201

Telephone

+917456899970

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Madhuban Ashram Rishikesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Madhuban Ashram Rishikesh:

Share

Category