27/04/2026
॥ हर हर गंगे ॥
॥ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ॥
*सादर आमंत्रण*
*श्रीमद् भागवत महापुराण कथा*
माँ गंगा के पावन तट, ऋषिकेश के दिव्य वातावरण में, परम पुण्यदायी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
*कथा व्यास*: सुर कोकिला देवी स्वरूपा ऋचा भदोला (भारद्वाज) जी
*तिथि*: रविवार 10 मई 2026, से शनिवार 16 मई 2026, तक
*समय*: प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक
*स्थान*: गंगेश्वर घाट, 72 सीढ़ी, आस्थापथ, ऋषिकेश
*कथा प्रसंग*
गंगा मैया की कल-कल करती अविरल धारा के किनारे बैठकर, सुर कोकिला ऋचा भदोला जी के मधुर कंठ से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण करना, जीवन का परम सौभाग्य है। आइए, इस पावन अवसर पर सपरिवार, इष्ट-मित्रों सहित पधारकर कथा का रसपान करें एवं पुण्य लाभ अर्जित करें।
"गंगे तव दर्शनात् मुक्तिः"
माँ गंगा के दर्शन मात्र से मुक्ति मिलती है, और यहाँ तो कथा श्रवण का भी सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
*विनीत*
श्री गंगेश्वर घाट, माँ गंगा आरती समिति
ऋषिकेश
॥ जय श्री राधे कृष्ण ॥
॥ नमामि गंगे ॥