02/10/2026
🛕 श्री नरसिंह धाम मंदिर — इतिहास, आस्था और सेवा की परंपरा
श्री नरसिंह धाम मंदिर की परंपरा 400 वर्षों से भी अधिक पुरानी मानी जाती है। यह पावन स्थान साधु-संतों और महात्माओं की तपस्थली के रूप में जुड़ा रहा है।
मंदिर की परंपरा, संतों की सेवा, धार्मिक मान्यताओं और वर्तमान स्वरूप की यात्रा को संक्षेप में इस शिलालेख में संजोया गया है।
वर्ष 2023 में मंदिर का जीर्णोद्धार भक्तों के सहयोग से कराया गया और आज भी यहां नियमित पूजा-अर्चना एवं धार्मिक परंपराएं निरंतर चल रही हैं।
यह शिलालेख आने वाली पीढ़ियों तक मंदिर के इतिहास और सेवा परंपरा को पहुंचाने का एक छोटा सा प्रयास है। 🙏
आइए, इस पावन धाम से जुड़े रहें और भगवान श्री नरसिंह का आशीर्वाद प्राप्त करें।
॥ जय श्री नरसिंह देव ॥
📍 श्री नरसिंह धाम, रायपुर कर्चुलियान, रीवा
#श्रीनरसिंहधाम #नरसिंहधाम #नरसिंहभगवान #रीवा #धर्म #आस्था #भक्ति #जयश्रीनरसिंहदेव