हिन्दू उत्सव समिति

  • Home
  • India
  • Rewa
  • हिन्दू उत्सव समिति

हिन्दू उत्सव समिति युवा अध्यक्ष हिन्दू उत्सव समिति रीवा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शाम 5 बजे से कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में हिंदू उत्सव समिति धर्म परिवार द्वारा आय...
14/08/2025

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शाम 5 बजे से कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में हिंदू उत्सव समिति धर्म परिवार द्वारा आयोजित तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम में आप सादर परिवार सहित आमंत्रित हैं।

#हिन्दू_उत्सव_समिति_रीवा

 #होली_ठेठ_बकलोली हास्य ठेठ बकलोली में कवियों ने जमाया रंगप्रिंट मीडिया में प्रकाशित खबरें  #हिन्दू_उत्सव_समिति_रीवा
19/03/2025

#होली_ठेठ_बकलोली
हास्य ठेठ बकलोली में कवियों ने जमाया रंग
प्रिंट मीडिया में प्रकाशित खबरें

#हिन्दू_उत्सव_समिति_रीवा

होली मिलन समारोह आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।दिनांक- 17 मार्च 2025 दिन - सोमवार समय - सायं 4 बजे स्थान - पद्मधर पार्क, ...
16/03/2025

होली मिलन समारोह आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

दिनांक- 17 मार्च 2025 दिन - सोमवार समय - सायं 4 बजे स्थान - पद्मधर पार्क, रीवा (म.प्र.)

#कवि_सम्मेलन #होली #रीवा

अटल पार्क में हुआ बसंत उत्सव का आयोजन प्रिंट मीडिया का आभार  #हिन्दू_उत्सव_समिति_रीवा
03/02/2025

अटल पार्क में हुआ बसंत उत्सव का आयोजन

प्रिंट मीडिया का आभार

#हिन्दू_उत्सव_समिति_रीवा

हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार महिला शाखा द्वारा धर्म परिवार के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू भैया ,संरक्षक नारायण डिगवानी सह...
02/02/2025

हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार महिला शाखा द्वारा धर्म परिवार के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू भैया ,संरक्षक नारायण डिगवानी सह संरक्षक सुनील अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं रीवा महाराजा पुष्पराज सिंह जी के मुख्य अतिथि में महिला शाखा की अध्यक्ष ऋचा गुप्ता नगर अध्यक्ष अनिल मिश्रा संस्कृत सचिव राजीव वर्मा युवा अध्यक्ष सुमित मांजवानी के संयोजन में अटल पार्क में बसंत उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

#हिन्दू_उत्सव_समिति_रीवा

हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार द्वारा बसंत पंचमी के पावन पर्व पर  आयोजित बसंत उत्सव मे  आप सभी  2 फरवरी को  अटल पार्क मे...
01/02/2025

हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार द्वारा बसंत पंचमी के पावन पर्व पर आयोजित बसंत उत्सव मे आप सभी 2 फरवरी को अटल पार्क में 2:00 बजे सादर आमंत्रित हैं

प्रिन्ट मीडिया में प्रकाशित खबरे --प्रिन्ट मीडिया का बहुत बहुत आभार --
15/01/2025

प्रिन्ट मीडिया में प्रकाशित खबरे --
प्रिन्ट मीडिया का बहुत बहुत आभार --

अटलपार्क में हुआ धर्म परिवार का पतंग महोत्सव 2025 सपनों की उड़ान भरती पतंगों को देख बचपन याद आगया - डॉ सोनवाने अहमदाबाद ...
14/01/2025

अटलपार्क में हुआ धर्म परिवार का पतंग महोत्सव 2025

सपनों की उड़ान भरती पतंगों को देख बचपन याद आगया - डॉ सोनवाने

अहमदाबाद की पतंगों ने इठलाके सजाया आकाश, दर्शकों ने उठाया आनंद

मकर संक्रांति पर्व के अवसर में हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार द्वारा अटल पार्क में आयोजित अदभुत पतंग महोत्सव 2025 में आकर सपनो की उड़ान भरती इठलाती पतंगों से आकाश में फैले इंद्र धनुषी रंगो की छटा देख के मुझे अपना बचपन याद आगया। कल हम भी पतंगों को उड़ाकर मस्ती किया करते थे और आंखों में आकाश छूने के सपने सजा के पतंगों को निहारते थे। धर्म परिवार को साधुवाद एवं बधाई देने बतौर मुख्य अतिथि पधारे निगम आयुक्त डॉक्टर सौरभ सोनवाने ने अपने भावभीने उदगार व्यक्त कर अपने बचपन की यादों को ताजा किया। यादगार आयोजन की अध्यक्षता कर रहे संजय गांधी अस्पताल के पूर्व संचालक डॉ सीबी शुक्ला ने कहा कि मैं प्रथम वर्ष से इस आयोजन का साक्षी हूं और आज रजत जयंती वर्ष में धर्म परिवार द्वारा अहमदाबाद से पतंगे बुलाकर नगर के पतंगबाजों को जो उपहार और दिशा देने का कार्य किया है उसके लिए अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू संरक्षक नारायण डिगवानी एवं सुनील अग्रवाल के साथ पूरी टीम की मेहनत की मैं सराहना करता हूं।
पतंग महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में उमा परोहा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर केके परोहा, ब्रह्मकुमारी निर्मला बहन जी, पार्षद मनीष नामदेव, पूर्व प्राचार्य राजेंद्र सिंह, अशोक राजऋषि, विष्णु तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्रिपाठी ने मकर संक्रांति की सभी नगर वासियों को बधाई देते हुए धर्म परिवार को ऐसे कार्यों में में सहयोग देने का वादा किया। इस अवसर पर बघेली कवि कमलकिशोर तथा गायक नीलेश श्रीवास्तव ने अपनी सुमधुर कविता व गीत की प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। दोपहर 12 बजे से पतंगबाज प्रतिभागियों का पंजीयन महासचिव सुरेश बिश्नोई, सांस्कृतिक सचिव राजीव वर्मा गुड्डू के मार्गदर्शन में पुनीत वर्मा, मनीष साहू, नागेंद्र वर्मा ने कर धर्म परिवार की ओर से पतंग उड़ाने के लिए प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने किया तथा अतिथियों का स्वागत कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश तोमर, युवा अध्यक्ष सुमित मांजवानी, श्रीमती संतोषी गुप्ता, ऋचा गुप्ता, माधुरी वर्मा, राकेश आसवानी, दिनेश जैन, दिनेश सेन, राजेश नामदेव, अमिताभ केशरवानी, दिलीप ठारवानी, राजेश साहू, बृजेंद्र ताम्रकार आदि ने स्वागत किया तथा सफल आयोजन में सहयोग दिया। सामूहिक पतंगबाजी में सभी ने आकाश को जिस तरह सजाया उसमें दर्शकों ने भी उत्साहवर्धन करके खूब आनंद उठाया। पतंग महोत्सव में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिन्हें मुख्य अतिथि और अतिथियों ने धर्म परिवार की ओर से सहभागिता पुरस्कार प्रदान किए।

#हिन्दू_उत्सव_समिति_रीवा

Address

Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हिन्दू उत्सव समिति posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share