13/03/2025
दिनांक : 13-03-2025, दिन:गुरुवार को पिस्का नगड़ी, नारो पंचायत के स्वामी विवेकानंद स्कूल में " होली उत्सव " का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ. ज्ञानेश्वर ज्ञान ने होली महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए एक दूसरे को रंग लगाकर कार्यक्रम का शुरुआत किया। सभी बच्चे एक दूसरे को रंग लगाकर होली का शुभकामना दिए। सभी शिक्षकगण आपस में रंग लगाकर बच्चों के साथ रंग उत्सव का जमकर आनंद लिया। सभी ने विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से नीति मेहता, नेहा मेहता, प्रिया, किरण, पूनम, अमरीना, सपना, ज्योति, संदीप, राकेश, धनंजय, विनोद, पुष्कर, राहुल आदि का योगदान रहा। आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।