Mahashakti Durga Puja Samiti, Siva Jee Chowk, Booty More, Ranchi

  • Home
  • India
  • Ranchi
  • Mahashakti Durga Puja Samiti, Siva Jee Chowk, Booty More, Ranchi

Mahashakti Durga Puja Samiti, Siva Jee Chowk, Booty More, Ranchi Durga Puja festival marks the victory of Goddess Durga over the evil buffalo demon Mahishasura.

Thus, Durga Puja festival epitomises the victory of Good over Evil.

**प्रेस विज्ञप्ति**दिनांक: [16/08/2024]**महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजन हेतु भूमि पूजन संपन्न**बूटि मोड़ ...
18/08/2024

**प्रेस विज्ञप्ति**

दिनांक: [16/08/2024]

**महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजन हेतु भूमि पूजन संपन्न**

बूटि मोड़ स्थित महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति ने दुर्गा पूजन के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया। यह शुभ अवसर बुटी मोड़ के पूजा प्रांगण में संपन्न हुआ, जहां समिति के सदस्यों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

समिति के अध्यक्ष डा रुद्र नारायण महतो ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्यता से मनाने की योजना बनाई गई है। भूमि पूजन के साथ ही दुर्गा पूजा की तैयारियों का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के आयोजन में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और धार्मिक उत्सव को सद्भावना और एकता के साथ मनाया जाएगा।

भूमि पूजन के दौरान संयोजक श्याम कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष पवन यादव सचिन मुख्य सचिव उमेश कामदार कोषाध्यक्ष राजू रंजन जायसवाल उपाध्यक्ष कुंदन कुमार संजीत सिंह अरविंद सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पूजा स्थल पर नारियल फोड़कर एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कार्य को प्रारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन समाज के सभी लोगों को जोड़ने का एक प्रयास है और इसमें सबकी सक्रिय भागीदारी से इसे सफल बनाया जाएगा।

समिति के सचिव अरविंद शाह ने बताया कि इस वर्ष की पूजा का थीम प्राचीन पारंपरिक मंदिर रहेगा, और इसके लिए विशेष सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। उन्होंने सभी स्थानीय निवासियों से इस धार्मिक उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

आज राँची ज़िला दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आज महामहिम राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन  से शिष्टाचार भेंट माननी...
13/10/2023

आज राँची ज़िला दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आज महामहिम राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट माननीय संसद श्री संजय सेठ की अगुवाई में सभी समितियों से मिलने के पश्चात् प्रदेशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ दी 💐

आज राँची ज़िला दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आज महामहिम राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन  एवं झारखंड सरकार के कैब...
13/10/2023

आज राँची ज़िला दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आज महामहिम राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन एवं झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता सह जल -संसाधन मंत्री माननीय श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी से मिला, स्मृति चिन्ह के रूप में माँ दुर्गा की की दुर्गा की प्रतिमा और माता की चुनरी भेंट की ।

महामहिम राज्यपाल ने राजभवन में माननीय संसद श्री संजय सेठ की अगुवाई में सभी समितियों से मिलने के पश्चात् प्रदेशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माँ दुर्गा के आशीर्वाद से प्रदेशवासियों की सारी मनोकामना पूर्ण हों ,झारखंड प्रदेश निरंतर तरक़्क़ी की राह पर अनवरत आगे बढ़े ,साथ ही उन्होंने कहा की राँची की प्रसिद्ध दुर्गा पूजा देखने हेतु मैं उत्सुक हूँ ,इसलिए दुर्गापूजा के दौरान मैं अवश्य पूरे राँची ज़िला का भ्रमण करूँगा ।

*पूजा के दौरान 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी : महाप्रबंधक*उपर्युक्त बातें राँची ज़िला दुर्गा पूजा समिति के प्रत...
07/10/2023

*पूजा के दौरान 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी : महाप्रबंधक*

उपर्युक्त बातें राँची ज़िला दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल से बात करते हुए राँची एरिया के महाप्रबंधक श्री प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कही ।
आज राँची ज़िला दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला और उन्हें बधाई भी दिया की पिछले वर्ष बिजली विभाग के द्वारा पूजा आयोजकों को बेहतर सुविधा दिया और कई पूजा पंडालों की समस्याओं का समाधान भी किया ।इस वर्ष भी समिति उनसे बेहतर अपेक्षा रखती है ।महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया है कि ज़िला दुर्गा पूजा से समन्वय बनाकर इस वर्ष भी सफल और सुरक्षित आयोजन में बिजली विभाग अपनी भूमिका निभाएगा साथ ही उन्होंने आयोजकों से भी कहा कि बिजली विभाग के निर्देशों का पालन सभी आयोजक करें जिससे सुरक्षित आयोजन संपन्न हो ।

ज़िला दुर्गा पूजा समिति द्वारा निम्नलिखित माँग की गई :

1) पूजा के दौरान 24 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जाए ।

2) शहर के कई पूजा पंडालों के आस-पास के बिजली तारों एवं ट्रांसफार्मर को हटाने की व्यवस्था की जाए ।

3) बिजली के जर्जर तारों को अविलंब बदला जाए ।

4 )बिजली विभाग के द्वारा तार से सटे पेड़ों की डालियों एवं टहनियों की छँटाई की जाये।

5) पंडाल से सटे बिजली के नंगे तारों को प्लास्टिक का कवरिंग किया जाये ।

6) बेकार पोल जो पंडाल के आस-पास या शहर में हैं उनको हटाया जाये ,क्योंकि इससे जाम एवं दुर्घटना की संभावना रहती है ।

7) सभी पूजा पंडालों को निःशुल्क या कम दर पर टेम्पररी कनेक्शन दिया जाये ।

😎 बिजली विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएँ ।

भवदीय

अशोक चौधरी

अध्यक्ष

10/09/2023

महाशक्ति दुर्गपूजा समिति, बूटी मोड़, राँचीपण्डाल भूमि पूजन कार्यक्रम 2023 “रजत जयन्ती” जै भवानी 🔱
25/08/2023

महाशक्ति दुर्गपूजा समिति, बूटी मोड़, राँची
पण्डाल भूमि पूजन कार्यक्रम 2023 “रजत जयन्ती”
जै भवानी 🔱

आप सब का प्यार और मातारानी क़े आशीर्वाद से  माँ का विसर्जन सफल हुआ जै भवानी 🌺
07/10/2022

आप सब का प्यार और मातारानी क़े आशीर्वाद से माँ का विसर्जन सफल हुआ
जै भवानी 🌺

मातारानी का प्यार और आशीर्वाद हमसब पर बना रहे, इन्हीं कामनाओं के साथ कल माँ की विदायी होगीअगले बरस फिर जल्दी आना माँ जै ...
06/10/2022

मातारानी का प्यार और आशीर्वाद हमसब पर बना रहे, इन्हीं कामनाओं के साथ कल माँ की विदायी होगी
अगले बरस फिर जल्दी आना माँ
जै मातारानी 🙏

बूटी बस्ती के सभी माँ भवानी के भक्तों का हृदय की गहराइयों से आभार, आपका प्यार और सहयोग हमेशा हमारी पूजा समिति को मिलता र...
05/10/2022

बूटी बस्ती के सभी माँ भवानी के भक्तों का हृदय की गहराइयों से आभार, आपका प्यार और सहयोग हमेशा हमारी पूजा समिति को मिलता रहे ऐसी कामना है

महानवमी के दिन भक्तों का प्यार
04/10/2022

महानवमी के दिन भक्तों का प्यार

मातारानी 202224th Years
02/10/2022

मातारानी 2022
24th Years

Address

Siva Ji Chowk, Buty More
Ranchi
834009

Telephone

9334485245

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahashakti Durga Puja Samiti, Siva Jee Chowk, Booty More, Ranchi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category