18/08/2023
जय जगन्नाथ जी, 18 अगस्त 2023 को सांय काल 4 बजे पूज्य धर्म सम्राट श्री स्वामी करपात्री जी महाराज के 116वें प्राकट्य दिवस के उपलक्ष में अशोक नगर स्थित आदित्य वाहिन झारखंड के कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे स्वामी करपात्री जी जीवन चरित्र, उनका धर्म और समाज के क्षेत्र में प्रभाव और उनके वचनों को वर्तमान समय में कैसे उपयोग राष्ट्र और समाज के भलाई के लिए किया जाए चर्चा किया गया। विचार गोष्ठी में आदित्य वाहिनी के संयोजक श्री शिशिर ठाकुर ने गोष्ठी का समापन करते हुए, वर्तमान समय में अध्यन की आवश्यकता और युवाओं की जिम्मेवारी समझाते हुए अपना प्रबोधन का समापन किया।