21/04/2022
जय सिया राम
हनुमान जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर 16 अप्रैल को जन्मोत्सव 19 अप्रैल को जटा मंगलवार को संपूर्ण करने हेतु युवाओं के जोश मत जबकि द्वारा विशेष सहयोग व सनातनी संत महात्माओं के मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए श्री हनुमान घाट पर कमेटी रामपुर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम - माता जानकी और हनुमान जी से आप सभी के लिए सुख समृद्धि कुशल मंगल की प्रार्थना करती है भंडारे का शुभारंभ कन्या पूजन कोशिका एक आशा,( विशेष बच्चों) का किया गया और वे पूरे उत्साह के साथ भजन कीर्तन में भी सम्मिलित हुए उनकी खुशी हमारा इनाम थी ।
मातृशक्ति / मां अन्नपूर्णा रसोई ...
16 अप्रैल शनिवार को तूफानी बारिश के दौरान भी मातृशक्ति ने श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ अखंड रूप से जारी रखा मंगलवार 19 अप्रैल को भंडारे में श्रद्धा - सेवा भाव से 10:30 से 4:00 p.m. तक लगातार पूरी भटूरे बनाकर अपना योगदान सुनिश्चित किया जिसके लिए हम नतमस्तक हैं ।
इस आयोजन के माध्यम से कुछ कमियां भी सामने आई जिनका समाधान हम अभी तक नहीं करवा पाए हैं और शहरवासियों ने भी कुछ बहुमूल्य सुझाव दिए हैं की मन्दिर के गेट के साथ लगे नलके भंडारे को RKJR रिटेल स्टोर के साथ लगाए जाने की आवश्यकता है और मंदिर के रास्तों , गलियों व नालियो की रिपेयर/ जालियां व घाट सौंदर्यीकरण आदि , वैसे इन कारणों से फाग मेला में देवता / देवलुओं का रात्रि ठहराव व बड़े आयोजन/ कार्यक्रम मंदिर में संभव होने के बावजूद भी संभव नहीं है , वैसे मन्दिर कमेटी द्वारा अपने स्तर पर हर वर्ष विजयदशमी के अवसर पर घाट में रावण दहन भी होता है , लेकिन नगर परिषद की 2 निकासी नालियां घाट में गंदगी - सीपेज से डगे- सुरक्षा दीवार का लगातार नुकसान ( दरार) हो रहा है ।
किसी भी आयोजन की सफलता की कसौटी उसमें मिले सभी के सहयोग से तय होती है इस आयोजन की को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के महंत श्री जय देवांग आश्रम दंडी स्वामी जी , पुजारी अविंदर शास्त्री , भूतेश्वर महादेव मंदिर कमेटी शिवालय , श्री गीता राम जी शिंग्ला , सुनील गुप्ता जी (दाडी शाह) , श्री प्रताप गुप्ता जी , प्रधान सर्वहितकारी तनमय शर्मा श्रीमती स्वाति बंसल , श्री सचिन शर्मा जी , विवेक शर्मा विभू , निशांत शर्मा , विनोद शर्मा जी , विष्णु शर्मा, रोहन शर्मा (कालू ), श्री उमा दत भारद्वाज , देशराज भंडारी , सुरेश गुप्ता जी , कार्तिक शुक्ला , संजू मोक्टा , ओ.पी . बिष्ट, राकेश गुप्ता बॉबी , शमशेर मेहता, रूपेश गौतम , विजय सोनी , चन्द्र कांत शर्मा , ज्योति प्रकाश के अलावा बच्चा पार्टी का भी बहुत-बहुत धन्यवाद । ऐसे आयोजनों से सामाजिक व धार्मिक ताना-बाना भी मजबूत होता है जो कोरोना से कुछ हद तक प्रभावित हुआ है
श्री हनुमान घाट मंदिर सौंदर्यीकरण सभी के सहयोग, मार्गदर्शन व श्री राम जी कृपा से जरूर संभव होगा ।