08/08/2026
🚨 जरूरी सूचना | रजरप्पा में हाथियों का झुंड देखा गया 🐘⚠️
अभी-अभी रजरप्पा–चितरपुर मार्ग पर रजरप्पा स्वागत द्वार के पास, रजरप्पा मंदिर से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर हाथियों का झुंड देखा गया है।
👉 जो भी श्रद्धालु या राहगीर रामगढ़ अथवा चितरपुर की ओर से रजरप्पा मंदिर आ रहे हैं, कृपया सावधानीपूर्वक यात्रा करें।
⚠️ हाथियों के झुंड के पास जाने, उन्हें देखने के लिए वाहन रोकने, हॉर्न बजाने या फोटो/वीडियो बनाने की कोशिश बिल्कुल न करें।
🙏 अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें और इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें।
सुरक्षित रहें। सावधान रहें। 🐘🙏