Baba Laldas Ji Maharaj

Baba Laldas Ji Maharaj श्री श्री 108 बाबा लालदास जी महाराज इसी ?

21/05/2023
01/03/2023

बाबा लालदास जी की सवारी का आयोजन किया जा रहा है|

Baba Laldas ji Maharaj Palki & Pad Yatra
16/01/2023

Baba Laldas ji Maharaj Palki & Pad Yatra

11/01/2023
श्री बाबा लालदास चालीसा दोहा : संत सिरोमनि सद्गुरु, दिन गरीब निवाज़ ।         भक्तिन के हित करन को, धरयो दिव्य तनु आज।।  ...
09/02/2022

श्री बाबा लालदास चालीसा

दोहा : संत सिरोमनि सद्गुरु, दिन गरीब निवाज़ ।
भक्तिन के हित करन को, धरयो दिव्य तनु आज।।
जय जय श्री लालदास बाबा। बड़े भाग्य जिन दर्शन पावा।।
भक्त जनन के है हितकारी। दिन दुखी या होय सुखारी।।
दरश करत सब पातक कटही। ध्यान करत सब संकट हरहि।।
रूप अलोकिक अति हितकारी । भयो सुखी सम्मुख मंह जोभा।।
प्रीति आलोकिक बरीन न जाई। गयो निकट जो सो वह पाई।।
नाथ दास पै कृपा करीजे। दिन जान मोंहि आशीष दीजै।।
जाके सुख आवे तब नामा। मिले ताहि चित मंह विश्रामा।।
रोगी भोगी जोगी आवे। दरश करत वांछित फल पावे।।
चरण शरण में करे मुकामा । होय सकल परिपूरण कामा।।
भटकत ठोकर खात उबारो। दीन जान बाबा उद्धारो।।
पाहि पाहि तब शरण नमामि। मातु पिता तुम अंतर्यामी।।
धयान धरे जो कोई निशिदिन। मिटे दुःख पावे सुख तत छीन।।
अर्चा पूजा धयान लगाई । धूप दीप नैवेद्य बनाई।।
करे निवेदित चरणिं मांहि। सकल अमंगल मूल नसाहि।।
धयान ज्ञान सो पूजा करहि। बाबा चरणीं मंह जो परही।।
जो बाबा की पूजा करहि। मिले परम सुख नरकन परही।।
लेय चित्त जो बाबा नामा। सकल होंहि नित पूरन कामा।।
चरण कमल महँ धयान लगाई। करें नाम को पाठ अधाई ।।
ताको तुरतहि शोक नसावे। जो बाबा परसादी पावै।।
यदि पावे पुस्तक परसादा। सकल ह्रदय की हरे विसादा।।
नाम लेय अरु पाठ करावे। आप करे दिव्ज सो जो करावे।।
जो बाबा के दर्शन को जावे। तुरतहि मनवांछित फल पावे।।
जागत सोवत खात जंहावत। निशि वासर जो धयान लगावत ।।
यात्रा मंगलमय हो जावे। जो बाबा का धयान लगावे।।
सकल कार्य महँ सिद्धि पावो। श्री लालदास बाबा जी गाओ।।
जो जो बाबा जपे हमेशा। ताके मन नहीं रहत कलेशा।।
पाप ताप संताप नसावे। जो गुरु चरण शरण चित्त लावे।।
जाको कोऊ पड़े कलेशु । सकल अमंगल हरे जनेषु।।
सात बार महँ कोऊ बारा। सब दिन बाबा नाम उचारा।।
हर दिन हर दिन हर पखवारा। जो बाबा की करें पुकारा।।
ताहि समय बाबा तहँ आई। देहिं ह्रदय मह ज्ञान बताई।।
धर्म कर्म अरु राखै प्रेमा। धयावे बाबा को करि नेमा।।
शांति मिले ताके चित्त माहि। जो बाबा का धयान लागहि।।
धर्म प्रचारक जन उद्धारक। पाप शाप संताप निवारक।।
शांति दूत ऋषि परम तपश्वी। सकल गुणनि की खान यशस्वी।।
अशरण शरण दीन हितकारी। चरण शरण महँ परयो तिहारी।।
दिन जान मोहिं अभय करीजै। कृपा सिंधु चरनन रज दीजै।।
जो बाबा चालीसा गावै। सब सुख भोग परम पद पावे।।
जो गावे बाबा चालीसा। हरे विपत्ति सुख देहि मुनीसा।।

दोहा : प्रेम सहित चालीस दिन, करे पाठ चित्त लाये।
बाबा-बाबा जाप करि, सकल सिद्धि पा जाय ।।

श्री बाबा लालदास जी महाराज की आरती || ओम जय बाबा लालदास, ओम जय बाबा लालदास |सब  दुख  हरी संकट तारी, आया  तेरे  पास || ओम...
29/01/2022

श्री बाबा लालदास जी महाराज की आरती ||

ओम जय बाबा लालदास, ओम जय बाबा लालदास |
सब दुख हरी संकट तारी, आया तेरे पास || ओम जय...
बाल अवस्था में वन जकार, तुमने ताप किन्हा | बाबा...
देवन कारी परीक्षा, वहा पे बजके मृदुवीना || ओम जय...
लकड़ी बेचन अलवर जाकर, करण पेट उद्धर | बाबा...
चले भरोठा उचा सरसे, देव जयकार || ओम जय...
हाथी मस्त सामने आया, मच रहा हाहाकार | बाबा...
चरण चुवे हाथी ने तेरे, झुका शीश हर बार || ओम जय...
हाथी वान विनय कर, जोरत कहता बारम्बार | बाबा...
शिष्य बनाओ बाबा मुझको, तुम मेरे करतार || ओम जय...
हाथी वान को शिष्य बनाया, सद् उपदेश सुनाया | बाबा...
वाणी श्रवण करी चित देकर, तेरे ही गुण गाये || ओम जय...
अंधे को आँखे तुम दिनी, मन मे अति हर्षय | बाबा...
धुरव् दर्शन करवाये बाबा, चरनं शीश नवाय || ओम जय...
कुष्टि का तुम कुष्ट मिटाया, जय जय करता जाय | बाबा...
कुष्टि दरवय लुटाया सगरा, कंचन काया पाए || ओम जय...
शाह जहाज भवर मे अटकी, तुमको याद किया | बाबा...
पहुँचे जहाज उबारी तुमने, बेडा पार किया || ओम जय...
भक्त अनेक उबारे तुमने, कहा तक करू बखान | बाबा...
दास नही कुछ भक्ति जानत, शरण पड़ा है आन || ओम जय...
बाबा लाल दास जी की आरती, जो मन से गावे | बाबा...
सर्व विकार नशावे, मन वांछित फल पावे || ओम जय...

बाबा लालदास जी महाराज की जय ||
माई भोगली की जय ||
चिमना चिमनी की जय ||
कुंवर शहज़ादे की जय ||
बाबा लालदास के परिवार की जय ||

श्री श्री 108 बाबा लालदास जी महाराज समाधि, शेरपुर धाम
26/01/2022

श्री श्री 108 बाबा लालदास जी महाराज समाधि, शेरपुर धाम

26/01/2022

संत लालदास जी इस युग में वान्दीय संत है । जिन्होंने सांप्रदायिक सद्भाव का संदेस लेकर व्यास दुरमति को दूर किया । प्रत्येक युग में पाप बढ़ने पर उनके नाश के लिए भगवन अवतरित होते है । संत बाबा लालदास कलयुग के उन महान संतो में से है जिन्होंने प्रत्येक कार्य मन क्रम वचन की त्रिवेनी से सुध्द्ता के साथ सिद्ध किया । यही सिद्दी संत लालदास जी के चमत्कारी होने का प्रमाण भी है ।

Address

बाबा लालदास जी महाराज मंदिर, शेरपुर धाम, नौगावां, अलवर, राजस्थान (Baba Laldas Ji MaharajTemple Sherpur Dham, Naugawan, Distt/Alwar
Ramgarh
301026

Telephone

+919899630900

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baba Laldas Ji Maharaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Baba Laldas Ji Maharaj:

Share