20/08/2026
श्रीनाथजी मंदिर, श्रीनाथद्वारा
शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
प्रातः समां के दर्शन
मंगला दर्शन - *6:00 am
श्रृंगार दर्शन - *7:45 am
ग्वाल दर्शन - *9:15am
राजभोग दर्शन - *11:15 am
Shrinathji Temple, Nathdwara
Shrinathji Temple, Nathdwara
व्रज -विस २०८३ श्रावण शुक्ल नवमी
Friday, 21 August 2026
मंगला दर्शन
(मंगला समय सुबह 6:00 बजे)
नित्यलीलास्थ गौस्वामी तिलकायत श्री गोविन्दलालजी महाराज कृत सप्तस्वरूपोत्सव
विक्रम संवत २०२३ (वर्ष1966) में आज श्रावण शुक्ल नवमी के दिन नित्यलीलास्थ तिलकायत श्री गोविन्दलालजी महाराज द्वारा अद्वितीय सप्तस्वरूपोत्सव (तृतीय) आयोजित किया गया था.
इस उत्सव में श्री नवनीतप्रियाजी के साथ श्री विट्ठलनाथजी, श्री द्वारिकाधीशजी, श्री गोकुलचंद्रमाजी, श्री मदनमोहनजी, श्री नटवरलालजी, श्री मुकुंदरायजी आदि स्वरूप एवं उनके घर के पूज्य श्री आचार्यचरण पधारे थे.
कई दिनों के प्रसंग में सात स्वरुप के भाव से सात बड़े मनोरथ हुए थे. छाक का मनोरथ नाथूवास गौशाला में, हिंडोलना का मनोरथ लालबाग़ में, नन्द महोत्सव, पलना, हिंडोलना, हटड़ी, पवित्रा का मनोरथ, एवं आज के दिन छप्पनभोग महोत्सव आदि भव्य एवं अभूतपूर्व मनोरथ इस दौरान आयोजित हुए.
नाथद्वारा के बुजुर्ग आज भी इस भव्य आयोजन का गुणगान करते नहीं थकते. इस प्रसंग पर अनेक पद रचे गये एवं कई विद्वानों ने इस अद्भुत सप्तस्वरूपोत्सव का विभिन्न साहित्यों में सुन्दर वर्णन किया है. ऐसा कहा जाता है कि नाथद्वारा नगर की अर्थव्यवस्था का अभ्युदय इस उत्सव के उपरांत ही आरम्भ हुआ था.
सेवाक्रम - पर्वात्मक उत्सव होने के कारण श्रीजी मंदिर के सभी मुख्य द्वारों की देहरी (देहलीज) को हल्दी से लीपी जाती हैं एवं आशापाल की सूत की डोरी की वंदनमाल बाँधी जाती हैं.
आज दिन भर सभी समय झारीजी मे यमुनाजल भरा जाता है. डो समय की आरती थाली में की जाती है.
गेंद, चौगान, दीवला आदि सोने के आते हैं.
उपरना पीले मलमल का
कीर्तन –मंगला दर्शन (राग : मल्हार )
लाल और ललना बांह जोटी उठे
प्रात पवन लगत कमल लपटात
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
page:
https://m.facebook.com/Shreenathjinitydarshan/
Instagram Account
https://instagram.com/shreenathji__nity_darshan
YouTube channel
https://youtube.com/?si=Q-O_OOLKDovsuK2S
WhatsApp channel
https://whatsapp.com/channel/0029Va9SrMw3AzNUdJyRmS2V
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸