15/08/2026
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳
गायत्री शक्तिपीठ सुंदरबनी में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय डॉ. गोविंद शर्मा जी का गायत्री परिवार की ओर से सादर अतिथि-सत्कार किया गया तथा उन्हें परम पूज्य गुरुदेव का साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति श्रद्धा एवं कर्तव्य भावना का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात बच्चों द्वारा सुंदर एवं मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया।
🌺 बच्चों की प्रतिभा एवं उत्साह ने पूरे कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया।
🙏 सभी कार्यकर्ता भाई-बहनों एवं उपस्थित परिजनों का इस पावन आयोजन को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए हार्दिक आभार।
🇮🇳 राष्ट्र सेवा • संस्कृति सेवा • समाज सेवा 🇮🇳
गायत्री परिवार
गायत्री शक्तिपीठ, सुंदरबनी