Baba Ramdev Hanuman Mandir Indira Colony Sriganganagar

  • Home
  • India
  • Raj
  • Baba Ramdev Hanuman Mandir Indira Colony Sriganganagar

Baba Ramdev Hanuman Mandir Indira Colony Sriganganagar Baba Ramdev Hanuman Mandir Most Popular Mandir In Sri Ganganaga, Baba Ramdevji is a folk–deity of Rajasthan in India.

Baba Ramdevji is considered to be an incarnation of Lord Krishna (who himself was incarnation of Lord Vishnu). भारत की पवित्र धरती पर समय समय पर अनेक,महात्माओं,वीरों व सत्पुरुषों ने जन्म लिया है | युग की आवश्कतानुसार उन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के बल से, दुखों से त्रस्त मानवता को दुखों से मुक्ति दिला कर जीने की सही राह दिखाई |, १५ वी. शताब्दी के आरम्भ में भारत में लुट खसोट,छुआछुत,हिंदू-मुस

्लिम झगडों आदि के कारण स्थितिया बड़ी अराजक बनी हुई थी | ऐसे विकट समय में पश्चिमी राजस्थान के पोकरण नामक प्रसिद्ध नगर के पास रुणिचा नामक स्थान में तोमर वंशीय राजपूत और रुणिचा के शासक अजमाल जी के घर चेत्र शुक्ला पंचमी वि.स. १४०९ को बाबा रामदेव पीर अवतरित हुए जिन्होंने लोक में व्याप्त अत्याचार,वैर-द्वेष,छुआछुत का विरोध कर अछुतोद्वार का सफल आन्दोलन चलाया | हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक बाबा रामदेव ने अपने अल्प जीवन के तेंतीस वर्षों में वह कार्य कर दिखाया जो सैकडो वर्षों में भी होना सम्भव नही था | सभी प्रकार के भेद-भाव को मिटाने एवं सभी वर्गों में एकता स्थापित करने की पुनीत प्रेरणा के कारण बाबा रामदेव जहाँ हिन्दुओ के देव है तो मुस्लिम भाईयों के लिए रामसा पीर | मुस्लिम भक्त बाबा को रामसा पीर कह कर पुकारते है वैसे भी राजस्थान के जनमानस में पॉँच पीरों की प्रतिष्ठा है जिनमे बाबा रामसा पीर का विशेष स्थान है |
पाबू हड्बू रामदे , माँगाळिया मेहा |
पांचू पीर पधारजौ , गोगाजी जेहा ||
बाबा रामदेव ने छुआछुत के खिलाफ कार्य कर सिर्फ़ दलितों का पक्ष ही नही लिया वरन उन्होंने दलित समाज की सेवा भी की | डाली बाई नामक एक दलित कन्या का उन्होंने अपने घर बहन-बेटी की तरह रख कर पालन-पोषण भी किया | यही कारण है आज बाबा के भक्तो में एक बहुत बड़ी संख्या दलित भक्तों की है | बाबा रामदेव पोकरण के शासक भी रहे लेकिन उन्होंने राजा बनकर नही अपितु जनसेवक बनकर गरीबों, दलितों, असाध्य रोगग्रस्त रोगियों व जरुरत मंदों की सेवा भी की | यही नही उन्होंने पोकरण की जनता को भैरव राक्षक के आतंक से भी मुक्त कराया | प्रसिद्ध इतिहासकार मुंहता नैनसी ने भी अपने ग्रन्थ " मारवाड़ रा परगना री विगत " में इस घटना का जिक्र करते हुए लिखा है - भैरव राक्षस ने पोकरण नगर आतंक से सुना कर दिया था लेकिन बाबा रामदेव के अद्भुत एवं दिव्य व्यक्तित्व के कारण राक्षस ने उनके आगे आत्म-समर्पण कर दिया था और बाद में उनकी आज्ञा अनुसार वह मारवाड़ छोड़ कर चला गया | बाबा रामदेव ने अपने जीवन काल के दौरान और समाधी लेने के बाद कई चमत्कार दिखाए जिन्हें लोक भाषा में परचा देना कहते है | इतिहास व लोक कथाओं में बाबा द्वारा दिए ढेर सारे परचों का जिक्र है | जनश्रुति के अनुसार मक्का के मौलवियों ने अपने पूज्य पीरों को जब बाबा की ख्याति और उनके अलोकिक चमत्कार के बारे में बताया तो वे पीर बाबा की शक्ति को परखने के लिए मक्का से रुणिचा आए | बाबा के घर जब पांचो पीर खाना खाने बैठे तब उन्होंने बाबा से कहा की वे अपने खाने के बर्तन (सीपियाँ) मक्का ही छोड़ आए है और उनका प्रण है कि वे खाना उन सीपियों में खाते है तब बाबा रामदेव ने उन्हें विनयपूर्वक कहा कि उनका भी प्रण है कि घर आए अतिथि को बिना भोजन कराये नही जाने देते और इसके साथ ही बाबा ने अलौकिक चमत्कार दिखाया जो सीपी जिस पीर कि थी वो उसके सम्मुख रखी मिली | इस चमत्कार (परचा) से वे पीर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने बाबा को पीरों का पीर स्वीकार किया | आख़िर जन-जन की सेवा के साथ सभी को एकता का पाठ पढाते बाबा रामदेव ने भाद्रपद शुक्ला एकादशी वि.स.१४४२ को जीवित समाधी ले ली | आज भी बाबा रामदेव के भक्त दूर दूर से रुणिचा उनके दर्शनार्थ और अराधना करने आते है हर साल लगने मेले में तो लाखों की तादात में जुटी उनके भक्तो की भीड़ से उनकी महत्ता व उनके प्रति जन समुदाय की श्रद्धा का आकलन आसानी से किया जा सकता है

   🚩सभी गुरुजनो और विद्वंजनों और मेरे प्यारे बाबा🚩 रामदेव जी भक्तो को जय बाबे री... सभी को जानकर खुशी होगी कि हर वर्ष की...
13/03/2026




🚩सभी गुरुजनो और विद्वंजनों और मेरे प्यारे बाबा🚩 रामदेव जी भक्तो को जय बाबे री... सभी को जानकर खुशी होगी कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरु बाबा रामेश्वर दास ( श्री श्री 1008 श्री बिरखानाथ जी महाराज ) जी के समाधि दिवस के उपलक्ष मे मंदिर प्रांगण में गुरु महाराज का सत्संग और भजन कीर्तन का आयोजन व भंडारे का आयोजन किया गया है आप सभी इस उपलक्ष में मंदिर में पहुंचकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस सत्संग में ज्यादा से ज्यादा पहुंचे आप सभी ईष्ट मित्रों सहित सभी परिवार सहित इस सत्संग में पहुंचकर गुरु महाराज जी और बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें । जय बाबे री सा💚
आप सभी भी इस उत्सव में पहुंचे और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें। 14 मार्च 2026 को सत्संग रात्रि 10:00 बजे से प्रारंभ होगा । इस सत्संग में बाहर से आए हुए संत महात्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। रात्रि 8:00 बजे से भंडारा चलेगा तत्पश्चात सत्संग प्रारंभ होगा आप सभी और अपने परिवार ईस्ट मित्रों सहित इस सत्संग जागरण महोत्सव में पहुंचे में पहुंचे और गुरु महाराज औरबाबा श्री रामदेव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें
विनीत: द्वारका प्रसाद पुजारी ( गुरू जी )
मों: 8058134000
बाबा रामदेव हनुमान मंदिर
इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 4 श्रीगंगानगर
नजदीक गौशाला श्रीगंगानगर राजस्थान







29/08/2025




   🚩सभी गुरुजनो और विद्वंजनों और मेरे प्यारे बाबा🚩 रामदेव जी भक्तो को जय बाबे री... सभी को  बाबा के वार्षिक महोत्सव के उ...
25/08/2025




🚩सभी गुरुजनो और विद्वंजनों और मेरे प्यारे बाबा🚩 रामदेव जी भक्तो को जय बाबे री... सभी को बाबा के वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में हार्दिक शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई हो जय बाबे री सा💚
आप सभी भी इस उत्सव में पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें उत्सव 1 सितंबर 2025 को बाबा का जागरण रात्रि 8:00 बजे से प्रभु इच्छा तक होगा 2 सितंबर 2025 को प्रातः 11:15 बजे से भंडारा चलेगा जो कि प्रभु इच्छा तक चलेगा आप सभी और अपने परिवार ईस्ट मित्रों सहित मेले में उत्सव में पहुंचे और बाबा श्री रामदेव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें
विनीत: द्वारका प्रसाद पुजारी
अध्यक्ष :- बाबा रामदेव लंगर सेवा समिति.
बाबा रामदेव हनुमान मंदिर
इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 4 श्रीगंगानगर
भंडारे में सहयोग (दान) देने के लिए संपर्क करें
पुजारी द्वारका प्रसाद (गुरुजी)
+91-9829526743, 8058134000
पता :- इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 4
नजदीक गौशाला श्रीगंगानगर राजस्थान







29/07/2025
28/09/2023

श्री चतुर्भुजनाथ मंदिर मीरा बाई मंदिर मेड़ता सिटी

27/09/2023

बाबा रामदेव मेला बाबा रामदेवरा रुणिचा धाम

26/09/2023

Baba Ramdev Mela Indira colony Gali number 4 Sri Ganganagar

   🚩सभी गुरुजनो और विद्वंजनों और मेरे प्यारे बाबा🚩 रामदेव जी भक्तो को जय बाबे री... सभी को  बाबा के वार्षिक महोत्सव के उ...
13/09/2023




🚩सभी गुरुजनो और विद्वंजनों और मेरे प्यारे बाबा🚩 रामदेव जी भक्तो को जय बाबे री... सभी को बाबा के वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में हार्दिक शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई हो जय बाबे री सा💚
आप सभी भी इस उत्सव में पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें उत्सव 24 सितंबर 2023 को बाबा का जागरण रात्रि 8:00 बजे से प्रभु इच्छा तक होगा 25 सितंबर 2023 को प्रातः 11:15 बजे से भंडारा चलेगा जो कि प्रभु इच्छा तक चलेगा आप सभी और अपने परिवार ईस्ट मित्रों सहित मेले में उत्सव में पहुंचे और बाबा श्री रामदेव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें
विनीत: द्वारका प्रसाद पुजारी
बाबा रामदेव लंगर सेवा समिति.
बाबा रामदेव हनुमान मंदिर इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 4 श्रीगंगानगर
भंडारे में सहयोग (दान) देने के लिए संपर्क करें
पुजारी द्वारका प्रसाद (गुरुजी) +91-9829526743 नरेश कुमार +91-9887343939
पता :- इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 4
नजदीक गौशाला श्रीगंगानगर राजस्थान







Jai Baba Ri
13/09/2023

Jai Baba Ri




Address

Charbhuja Mandir
Raj
341510

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baba Ramdev Hanuman Mandir Indira Colony Sriganganagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Baba Ramdev Hanuman Mandir Indira Colony Sriganganagar:

Share