Puri Shankaracharya Shishya

Puri Shankaracharya Shishya हर हिन्दू सेना हो, हर हिन्दू सनातनी हो�

17/08/2026

एक रुपए 🪙 और एक घंटा ⏱️ प्रकल्प आदित्यवाहिनी पत्थर्रा, छत्तीसगढ़

हर हिंदू परिवार प्रतिदिन एक रुपए और एक घंटा समय समष्टि हित की भावना से निकाले यह गुरुदेव भगवान Jagadguru Shankaracharya Swami Shree Nishchalanand Saraswati Ji का संदेश है

हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हमको क्या करना है? युद्ध लड़ने के लिए नहीं जाना है। यदि युद्ध की भयंकर घाटी आने वाली है तो वही व्यक्ति सुरक्षित रहेगा जिसमें तप का बल हो, जिसमें भक्ति का बल हो साधना का बल जिसमें है वही व्यक्ति सुरक्षित रहेगा। ये गुरुदेव भगवान सचेत कर रहे हैं। तो हम सवा घंटे प्रतिदिन अपना तप का बल अर्जित करें। भगवन्नाम संकीर्तन करें और एक घंटा समय समष्टि हित की भावना से यानी सब के हित की भावना से हम लोग निकालें।
पीठपरिषद आदित्य वाहिनी और आनंद वाहिनी हमारी संस्था है। उस संस्था के माध्यम से हम राशि संकलित कर अपने क्षेत्र को सुशिक्षित और सुसंस्कृत बनाने में लगाए। किसी को वो राशि देनी नहीं है और बच्चों के हाथ से वह एक रुपए निकलवाए।
ऐसा नहीं कि महीने में तो ₹30 होता है तो हम एक दिन ₹30 जमा कर देंगे। ऐसा नहीं!!
दान की जो आदत है वह प्रतिदिन नित्य हो। बच्चा आपसे पूछने के लिए बाध्य हो जाए कि एक रुपए आप मेरे हाथ से रोज क्यों निकलवाते हैं?
तो आप उसका उत्तर दीजिए। वो उस एक रुपए पर आपका अधिकार नहीं है। ये सब के हित के लिए इस राशि का उपयोग और विनियोग किया जाएगा। जो जरूरतमंद है मान लीजिए कोई शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहा है धन के अभाव में कोई अपना स्वास्थ लाभ नहीं ले पा रहा है। अपना इलाज नहीं करा पा रहा है या अन्य प्रकार के प्रकल्प, ये राशि जो संकलित होगी उस राशि का उपयोग हम समाज के हित की भावना में लगाए।

तो बच्चे को यह जानकारी होनी चाहिए कि मेरे द्वारा दिया गया एक रुपया दूसरे के हित में प्रयोग हो रहा है। तो बच्चे के मन में दानशीलता का भाव आएगा। बच्चे के मन में परमार्थ भाव जागृत होगा। बच्चे को भी बचपन से ही दूसरों का कष्ट व्यापेगा, तो क्या आपका बच्चा आगे चलकर चोर उचक्का आतंकवादी निकल सकता है? नहीं निकल सकता है।
तो ये संस्कार हमको बचपन से ही देना होगा।
इसलिए प्रतिदिन प्रत्येक हिंदू परिवार एक रुपया और एक घंटा समष्टि हित की भावना से अवश्य निकाले।🚩


🙏🏻🌸
14/08/2026

🙏🏻🌸

अनन्तश्रीसमलङ्कृत अभिनवशङ्कर यतिचक्रचूडामणि सर्वभूतहृदय धर्मसम्राट् स्वामी श्रीहरिहरानन्दसरस्वतीजी 'श्रीकरपात्रीजी' महाभ...
14/08/2026

अनन्तश्रीसमलङ्कृत अभिनवशङ्कर यतिचक्रचूडामणि सर्वभूतहृदय धर्मसम्राट् स्वामी श्रीहरिहरानन्दसरस्वतीजी 'श्रीकरपात्रीजी' महाभाग के ११९वें प्राकट्यमहोत्सव की आप सभी को हार्दिक बधाई 🙏🏻

श्रावणशुक्ल द्वितीया - शुक्रवार,
१४ अगस्त २०२६ को आदित्यवाहिनी कवर्धा द्वारा प्राकट्य महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
स्थान - श्री राधा कृष्ण बड़े मंदिर
समायोजक - पीठ परिषद आदित्यवाहिनी आनंदवाहिनी कवर्धा, छत्तीसगढ़

01/08/2026

हे अच्युत हे अनंत हे गोविंद 🪷
Jagadguru Shankaracharya Swami Shree Nishchalanand Saraswati Ji


30/07/2026
29/07/2026

Jagadguru Shankaracharya Swami Shree Nishchalanand Saraswati Ji
Govardhan Math

  Govardhan Math   ji
29/07/2026

Govardhan Math ji

29/07/2026

Gurudev 🙏🏻
ji

श्रीगुरुपूर्णिमा महापर्व की आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं 💐🙏🏻🌸जय श्रीजगन्नाथ महाप्रभु जय श्री गुरुदेव भगवान 🙏🏻🌸🚩
29/07/2026

श्रीगुरुपूर्णिमा महापर्व की आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं 💐🙏🏻🌸
जय श्रीजगन्नाथ महाप्रभु जय श्री गुरुदेव भगवान 🙏🏻🌸🚩

Address

Raj Nandgaon

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Puri Shankaracharya Shishya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share