19/08/2026
‘तुलसी’ साथी विपत्ति के, विद्या, विनय, विवेक।
साहस, सुकृत, सुसत्य-व्रत, राम-भरोसो एक॥
अपना सम्पूर्ण जीवन प्रभु श्री राम की भक्ति को समर्पित कर देने वाले महान कवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।
तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्श जीवन और विचारों को घर-घर पहुंचाने का काम किया। उनकी कालजयी रचनाएं सनातन संस्कृति की अमूल्य विरासत हैं, जो अनंतकाल तक मानव जाति को प्रेरित करती रहेंगी।
🚩जय श्री राम🚩