07/03/2026
वे एकजुट थे!
यह कोई गलती नहीं थी।
फिर गलती कहाँ हुई?
वे प्रसिद्ध (फेमस) होना चाहते थे!
क्या आप प्रसिद्ध होना चाहते हैं?
क्या आप चाहते हैं कि लोग आपको जानें?
क्या आपको नहीं लगता कि हमें उसी को प्रसिद्ध करना चाहिए?
क्या वही नहीं है जिसे सबको जानना चाहिए?
सही कारण के लिए एकजुट रहें!
📖 उत्पत्ति 11:4
“फिर उन्होंने कहा, आओ, हम अपने लिए एक नगर और एक मीनार बनाएं जिसकी चोटी आकाश तक पहुंचे, और हम अपना नाम करें, कहीं ऐसा न हो कि हम सारी पृथ्वी पर तितर-बितर हो जाएं।”
जब आप अपने जीवन के पन्नों से गुजरते हैं, तो अपने मनोभाव और अपने उद्देश्यों की जाँच करते रहें।
क्या आप स्वयं को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं?
उसे प्रसिद्ध करो — स्वयं प्रसिद्ध बनने की कोशिश मत करो!!!