24/03/2026
एक लाख से अधिक भक्तों ने किए मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन
---
मैहर 23 मार्च 2026/चैत्र नवरात्रि के अवसर पर #मैहर के मां शारदा देवी मंदिर में भक्त श्रद्धालुओं की भारी भीड देखी जा रही है। प्रशासन की चौक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्त-श्रद्धालु उत्साहपूर्वक आस्था के साथ मां शारदा देवी के सुगमता से दर्शन कर रहे है।
चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन सोमवार को देश के कोने-कोने से आये 1 लाख 14 हजार 566 दर्शनार्थियों ने सायं 4 बजे तक मैहर पहुंचकर सुगमता से शारदा माता के दर्शन किये। इनमें 1 लाख 13 हजार 54 श्रद्धालु पैदल मार्ग से तथा 1 हजार 512 वैन मार्ग से मंदिर माता के दरबार में पहुंचे। नवरात्रि पर्व के चलते मंदिर परिसर में लगातार भक्तों की भीड़ बनी हुई है। प्रशासन एवं मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से माता के दर्शन कर सकें।
#मैहर #नवरात्रि #न्यूज Ramayan Circuit Shringverpur Dham Prayagraj