श्री रोकडीया हनुमान जी झासड़ी प्रतापगढ़ राजस्थान

  • Home
  • India
  • Pratapgarh
  • श्री रोकडीया हनुमान जी झासड़ी प्रतापगढ़ राजस्थान

श्री रोकडीया  हनुमान जी झासड़ी प्रतापगढ़ राजस्थान https://youtube.com/ 9680085160(Akks)

🚩 जय श्री राम दादा हनुमान 🚩श्रावण शुक्ल षष्ठी, मंगलवार🌺🙏 स्वयंभू श्री रोकड़िया हनुमान जी महाराज के पावन दरबार से दर्शन 🙏...
18/08/2026

🚩 जय श्री राम दादा हनुमान 🚩
श्रावण शुक्ल षष्ठी, मंगलवार
🌺🙏 स्वयंभू श्री रोकड़िया हनुमान जी महाराज के पावन दरबार से दर्शन 🙏🌺
सच्चाई की इस जंग में,
कभी झूठे भी जीत जाते हैं।
समय अपना अच्छा न हो तो,
कभी अपने भी बिक जाते हैं। 🙏
कई बार इंसान आधा सुनता है,
चौथाई समझता है,
शून्य सोचता है,
लेकिन प्रतिक्रिया दुगुनी करता है।
🌿 सौभाग्य से जो प्राप्त होता है, उसे सात पीढ़ियाँ भोगती हैं;
और जो छीनकर हासिल किया जाता है, उसे सात पीढ़ियाँ भुगतती हैं। 🌿
राम।। 🙏
ॐ हं हनुमते नमः 🚩
श्री रोकड़िया हनुमान जी महाराज की जय 🚩🙌🌹

🚩 जय श्री राम 🚩 🙏🌿 श्री रोकड़िया हनुमानजी मंदिर, झांसडी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) 🌿🌑 हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर ब...
12/08/2026

🚩 जय श्री राम 🚩 🙏

🌿 श्री रोकड़िया हनुमानजी मंदिर, झांसडी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) 🌿

🌑 हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर बुधवार, 12 अगस्त 2026 को विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

🕉️ शाम 7:15 बजे — महाआरती
📿 महाआरती के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
🎶 रात्रि 8:30 बजे से — भजन संध्या

अतः समस्त श्रद्धालु भक्तजन सादर आमंत्रित हैं।
आइए, परिवार सहित पधारें और श्री हनुमानजी महाराज के दर्शन, महाआरती एवं भजन संध्या का पुण्य लाभ प्राप्त करें। 🙏🚩

🚩 जय श्री राम 🚩
🚩 जय बजरंगबली 🚩

🚩 जय श्री राम दादा हनुमान 🚩🙏 श्री रोकड़िया धाम से श्रावण मास मंगलवार प्रातः दर्शन 🙏🚩 राम राम सा 🚩🙌🌹🌿 सावन की रिमझिम फुहा...
11/08/2026

🚩 जय श्री राम दादा हनुमान 🚩
🙏 श्री रोकड़िया धाम से श्रावण मास मंगलवार प्रातः दर्शन 🙏
🚩 राम राम सा 🚩🙌🌹
🌿 सावन की रिमझिम फुहारों में,
गूँजे तेरे नाम की तान।
हे रोकड़िया सेठ हमारे,
तुमसे ही है जीवन की शान। 🙏
🌿 हरियाली ने ओढ़ी चादर,
महके धरती, महके धाम।
तेरे चरणों में शीश नवाएँ,
लेते हैं सब तेरा नाम। 🚩
🚩 ध्वजा-गदा हाथ, रूप निराला,
मधुर मुस्कान बड़ी मनभावन।
दर्शन पाकर धन्य हो जाएँ,
सफल बने यह पावन सावन। 🙏🌿
ॐ हं हनुमते नमः 🙏🚩🙌🌹
🚩 जय बजरंगबली | जय श्री राम 🚩

🚩 ॥ जय श्री राम ॥ 🚩🌺 श्री रोकड़िया हनुमानजी धाम, झांसडी  जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 🌺मंगलवार प्रातः दर्शन 🙏जहाँ विश्वास है,...
04/08/2026

🚩 ॥ जय श्री राम ॥ 🚩
🌺 श्री रोकड़िया हनुमानजी धाम, झांसडी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 🌺
मंगलवार प्रातः दर्शन 🙏

जहाँ विश्वास है, वहाँ हनुमान हैं।
जहाँ हनुमान हैं, वहाँ श्रीराम की कृपा है।
जो सच्चे मन से दादा के चरणों में शीश झुकाता है,
उसकी हर चिंता, हर बाधा और हर संकट स्वयं दूर हो जाता है।
चौपाई:

"संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥"
"सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डरना॥"

🌺 हे दादा रोकड़िया हनुमानजी!
सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का आशीर्वाद बनाए रखें।
🚩 ॐ हं हनुमते नमः 🚩
🙏 शुभ मंगलवार 🙏

श्री रोकड़िया धाम से आषाढ़ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, मंगलवार प्रातः दर्शन। 🙏🚩तेरी महिमा सबसे न्यारी,तू ही जग का सच्चा रखवाला ...
28/07/2026

श्री रोकड़िया धाम से आषाढ़ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, मंगलवार प्रातः दर्शन। 🙏🚩
तेरी महिमा सबसे न्यारी,
तू ही जग का सच्चा रखवाला दादा।
जो भी खाली झोली लेकर तेरे द्वार आता है,
तेरी असीम कृपा से भरकर ही घर जाता है।
तेरी मुस्कान में बसता है सारा संसार,
तेरे नाम से होता हर बेड़ा पार।
दुख की घड़ी में जो तेरा नाम पुकारे,
तू उसके जीवन में सुख और खुशियाँ उतारे।
न धन की चाह, न मान का अभिमान,
बस चरणों में मिल जाए थोड़ा-सा स्थान।
जीवन भर यही रहे मेरी पुकार,
दादा हनुमान! बनाए रखना अपना स्नेह और आशीर्वाद। 🙏
।। श्री राम ।।
ॐ हं हनुमते नमः। 🚩🙌🌹🚩 :::

🚩॥ जय श्री राम ॥🚩🙏 दादा हनुमान श्री रोकड़िया धाम से मंगलवार के पावन दर्शन लाभ 🙏"आँसू न होते तो आँखें इतनी खूबसूरत न होती...
21/07/2026

🚩॥ जय श्री राम ॥🚩
🙏 दादा हनुमान श्री रोकड़िया धाम से मंगलवार के पावन दर्शन लाभ 🙏
"आँसू न होते तो आँखें इतनी खूबसूरत न होतीं,
दर्द न होता तो खुशी की कीमत न होती।
अगर केवल चाहने से ही सब कुछ मिल जाता,
तो इस संसार में ऊपर वाले की ज़रूरत ही न होती।"
भटक-भटक कर यह जग हारा,
संकट में किसी ने नहीं दिया साथ।
सुलझ गई हर एक समस्या,
जब से दादा हनुमान ने पकड़ा हाथ।
🚩 श्री राम जय राम जय जय राम 🚩
🚩 ॐ हं हनुमते नमः 🚩
🌺 दादा हनुमान जी की कृपा आप एवं आपके परिवार पर सदैव बनी रहे। मंगलमय मंगलवार की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌺
🙏 जय श्री राम • जय बजरंगबली 🙏

🚩जय श्री राम 🚩 🙏 श्री रोकड़िया हनुमानजी मंदिर झांसडी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान,  भौमवती अमावस्या  14.07.2026  को शाम को 7....
13/07/2026

🚩जय श्री राम 🚩 🙏 श्री रोकड़िया हनुमानजी मंदिर झांसडी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान, भौमवती अमावस्या 14.07.2026 को शाम को 7.15 बजे से महाआरती ओर आरती के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ तथा रात्रि 8.30 बजे से भजन संध्या भी रखी गई है सभी भक्तजन पधारे और धर्म का लाभ लें

04/07/2026
🚩 जय श्री राम दादा हनुमान 🚩🌹 श्री रोकड़िया धाम से ज्येष्ठ शुक्ल मंगलवार प्रातः दर्शन 🌹🚩 राम राम राम राम 🙏🏼राम कथा की एक ...
23/06/2026

🚩 जय श्री राम दादा हनुमान 🚩
🌹 श्री रोकड़िया धाम से ज्येष्ठ शुक्ल मंगलवार प्रातः दर्शन 🌹
🚩 राम राम राम राम 🙏🏼
राम कथा की एक धुन,
राम नाम का गान।
इतनी सी ही संपदा माने,
श्री हनुमान।।
बिगड़ा नसीब भी संवर जाता है,
बंद किस्मत का ताला भी खुल जाता है।
दूर हो जाता है उस जिंदगी से हर अंधेरा,
जो सिर श्री रामदूत के दर पर झुक जाता है।
समस्याएँ बहुत हैं इस जीवन में,
समाधान सिर्फ आप हो दादा हनुमान।
🚩 ॐ हं हनुमते नमः 🚩
🌹🙏🏼💓 राम।। राम।। राम।। 💓🙏🏼🌹
जय श्री राम 🚩 जय बजरंगबली 🚩

Address

VPO:/Jhansdi Pratapgarh Raj
Pratapgarh
312605

Telephone

+919602242574

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री रोकडीया हनुमान जी झासड़ी प्रतापगढ़ राजस्थान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category