मल्लिकार्जुन महादेव, लोड़ी, देवलथल

  • Home
  • India
  • Pithoragarh
  • मल्लिकार्जुन महादेव, लोड़ी, देवलथल

मल्लिकार्जुन महादेव, लोड़ी, देवलथल देवलथल की सबसे ऊंची चोटी लोड़ी में मल्ल

पिथौरागढ़ जनपद से २० कि०मी० दूर देवलथल नामक कस्बा है। इसकी सबसे ऊंची चोटी, लोड़ी में शिव विराजते हैं जो इस पूरे क्षेत्र के आराध्य हैं, लोड़ी मल्लिकार्जुन महादेव को बाराबीसी, आठबीसी पट्टी के लोग अपना इष्ट मानते हैं। लोड़ी का अर्थ कुमाऊनी बोली में पूजन योग्य शिला से है, इसलिये यह पूरा पर्वत ही लोड़ी कहलाता है और इस पूरे पहाड़ को पवित्र और पूज्यनीय माना जाता है। यहां शिव जी को मल्लिकार्जुन रुप में पूजा जा

ता है, बांज के घोर जंगल से ढके पूरे पहाड़ को ही भगवान शिव का क्षेत्र माना जाता है, इस पूरे पर्वत को पवित्र माना जाता है। यहां पर बांज के वृक्षों के बीच में एक स्वयं भू शिव लिंग विराजमान है, जिस पर एक गहरा निशान है, कहा जाता है कि इस स्थान पर एक ग्वाले की गाय अपने आप ही दूध गिराकर चली जाती थी, एक दिन उस ग्वाले ने अपनी गाय को ऎसा करते देखा तो गुस्से में उसने अपनी दरांती इस लिंग पर चला दी, तो वहां से खून निकलने लगा, बाद में क्षमा-याचना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी पूजा की जाने लगी। इस मंदिर में फूल की बजाय इस पर्वत पर उगने वाली घास और जड़ी-बूटी को ही चढ़ाया जाता है और उसे ही प्रसाद रुप में स्वीकार किया जाता है। यहां पर शिव चतुर्दशी (मार्गशीर्ष माह की) को एक विशाल मेला प्रतिवर्ष लगता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शिरकत करते हैं, इस मेले में भाग लेने वाले श्रद्धालु को एक सप्ताह पहले से मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज, उडद की दाल आदि अशुद्ध वस्तुओं का परहेज करना होता है। यहां पर कुछ भक्तजन त्रयोदशी की रात को ही चले जाते हैं और रात भर शिव चरणॊं में भजन-कीर्तन करते हैं। यहां से हिमालय की उन्नत चोटियों का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है, यहा से धार्चूला, चीन की दीवार(कहा जाता है) अल्मोड़ा, बागेश्वर, बेरीनाग आदि कई जगहों के दीदार होते हैं।

19/07/2023
04/11/2022

हर हर महादेव जय लोड़ी मल्लिकार्जुन महादेव
प्राचीनकाल काल से कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में वैकुण्ठ चतुर्दशी को लोड़ी मल्लिकार्जुन महादेव का मेला आयोजित होता है शिव भक्तों को हर्ष के साथ सूचित करता हु। की इस वर्ष 6 नवम्बर 2022 ..
21 गते को आयोजित होगा..।

आजादी 🇮🇳के शुभ अवसर पर श्री लोडी मलिकार्जुन महादेव में मल्लिकार्जुन ब्राह्मणों द्वारा झंडा रोहण किया गया।🇮🇳मल्लिकार्जुन ...
15/08/2022

आजादी 🇮🇳के शुभ अवसर पर श्री लोडी मलिकार्जुन महादेव में मल्लिकार्जुन ब्राह्मणों द्वारा झंडा रोहण किया गया।🇮🇳
मल्लिकार्जुन महादेव की कृपा सभी भक्तों एवं सभी देशवासियों में बने रहे ।🇮🇳 स्वतंत्रा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
🙏🚩🇮🇳🇮🇳हर हर महादेव 🇮🇳जय हिंद वन्दे 🇮🇳मातरम🙏🇮🇳🇮🇳🚩

अपनी भाषा बोली कें प्रोत्साहन दिना लिजी फेसबुक में कुमाऊँनी शब्द सम्पदा ग्रुप लगातार प्रयास करते रूंछ। लाकडाउन का बीच मे...
01/12/2020

अपनी भाषा बोली कें प्रोत्साहन दिना लिजी फेसबुक में कुमाऊँनी शब्द सम्पदा ग्रुप लगातार प्रयास करते रूंछ। लाकडाउन का बीच में हम लोगन ले कुमाऊँनी भाषा में प्रबुद्ध मैसन को इंटरव्यू शुरू करो, जैकी अघिल्क कड़ी में आज उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनक अग्रणी नेता और उ0प्र0 और उत्तराखण्ड में विधायक रई श्री काशी सिंह ऐरी ज्यूक आज ब्याव 6 बाजी बटे इंटरव्यू होलो। आप सब सादर न्यूती छौ। आओ सप्प जन मिलीबेर अपनी भाषा कें समृद्ध बनूना लिजी प्रयास करनू।

https://www.facebook.com/101067805008277/posts/179062050542185/

विहंगम दर्शन श्री लोड़ी मल्लिकार्जुन मन्दिर
11/08/2020

विहंगम दर्शन श्री लोड़ी मल्लिकार्जुन मन्दिर

जय लोड़ी मल्लिकार्जुन बाबाआज के दर्शन
27/07/2020

जय लोड़ी मल्लिकार्जुन बाबा

आज के दर्शन

Address

Dewalthal
Pithoragarh
262542

Telephone

9412005856

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मल्लिकार्जुन महादेव, लोड़ी, देवलथल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category