26/09/2024
रामलीला में नितिश हांडा भगवान राम और प्रवेश गुलाटी निभायेंगे रावण की भूमिका
* श्री हनुमानगढ़ी में कलाकारों की रिहर्सल जारी
फगवाड़ा 26 सितंबर ( ) कौमी सेवक रामलीला एवं त्यौहार कमेटी की तरफ से दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में प्राचीन श्री हनुमानगढ़ी में जारी रामलीला की रिहर्सल के दौरान आज प्रमुख पात्रों ने रिहर्सल में हिस्सा लिया। इस दौरान कमेटी चेयरमैन बलदेव राज शर्मा और प्रधान इंद्रजीत करवल ने बताया कि भगवान राम की भूमिका नितिश हांडा जबकि रावण की भूमिका में इस बार परवेश गुलाटी नजर आयेंगे। लक्ष्मण का रोल परमजीत कुमार, माता सीता की भूमिका हनी जबकि महावीर हनुमान का पार्ट कार्तिक और मेघनाद की भूमिका मनप्रीत कल्लू द्वारा निभाई जायेगी। इसी तरह विक्रम शर्मा दशरथ, राजेश शर्मा भगवान विष्णु, सनी शर्मा भगवान शिव, राम सिंह महर्षि नारद, ध्यारश शर्मा कामदेव, मनोज टंडन श्रवण कुमार, रमन शर्मा जनक, मनोज टंडन सुग्रीव और अंगद की भूमिका रजत भारद्वाज निभायेंगे। उन्होंने बताया कि रामलीला का शुभारंभ 3 अक्टूबर को प्रथम नवरात्र के शुभ अवसर पर नरिन्द्र शर्मा निंदी और किशोर हीर के निर्देशन में होगा। लक्ष्मण मूर्छा नाईट 10 अक्टूबर को एवं 11 अक्टूबर को रावण वध होगा। जिसके बाद 12 अक्टूबर को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर सरपरस्त तिलक राज कलूचा, तरसेम लाल सुमन, कृष्ण बजाज, क़ीमती लाल शर्मा, सीनियर वाईस प्रधान लक्ष्मण दास सुमन, वाईस प्रधान दीपक भारद्वाज, वेद प्रकाश तनेजा, साहिल भार्गो के अलावा राजेश शर्मा, विक्रम शर्मा, पम्मा, बलजीत, रविन्द्र कुमार शर्मा, अशोक कुमार, चरणजीत, राजकुमार राजू, अमित, राम सिंह, मोहित, सौरव पुरी, मनोज टंडन, मनोज शर्मा, रजत भारद्वाज, पारस भारद्वाज, लैंबर, जिम्मी करवल, परमजीत, कार्तिक हांड़ा, हनी, अंकुश, निशांत शर्मा, विनय कौशल, प्रदीप शर्मा, रामपाल सुमन, दविन्द्र सुमन, सुरिंदर सुमन, साहिल, रोहन, सनी, लक्की, संजय मेहता, नीतिश हांडा आदि