Shree Krishan Kripa Gaushala-PEHOWA

Shree Krishan Kripa Gaushala-PEHOWA Bank account For Donation

Shri Krishan Kripa Gaushala Samiti
A/c no.55105259902
IFSC -SBIN0050098

15/08/2017
Shree Krishan Kripa Gaushala PEHOWA
06/08/2017

Shree Krishan Kripa Gaushala PEHOWA

29/07/2017
Red Gold (SAHIWAL)Desi Gau
01/07/2017

Red Gold (SAHIWAL)
Desi Gau

30/06/2017
श्री कृष्ण कृपा गौशला समिति पिहोवा में बीमार गौमता का इलाज करते हुए डॉक्टर।
12/02/2017

श्री कृष्ण कृपा गौशला समिति पिहोवा में बीमार गौमता का इलाज करते हुए डॉक्टर।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के पहोवा आग़मान पर श्रीकृष्ण कृपा गौशला की ओर से मुख्यमंत्री को समानित करते हुए।(17/...
17/12/2016

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के पहोवा आग़मान पर श्रीकृष्ण कृपा गौशला की ओर से मुख्यमंत्री को समानित करते हुए।(17/12/2016)

गोपाष्टमी(08-11-16)महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज जी के पावन सानिध्य में श्री कृष्ण कृपा गौशाल...
08/11/2016

गोपाष्टमी(08-11-16)
महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज जी के पावन सानिध्य में श्री कृष्ण कृपा गौशाला के नवनिर्मित शैड में गोपाष्टमी का त्यौहार प्रभातफेरी के रूप में मनाया गया। प्रभातफेरी ब्रम्हमहूर्त में श्री कृष्ण कृपा मंदिर से चलकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई गोशाला पहुची।गोसेवको ने आतिशबाज़ी व् फूलो से प्रभातफेरी का स्वागत किया।नगर पालिका के अध्यक्ष अशोक सिंगला द्वारा ज्योत का प्रकाश व दिल्ली से आए जगदीश गर्ग और राजीव गर्ग द्वारा विधिपूर्वक गोमाता की पूजा अर्चना के बाद गणेश वन्दना से भजनों का सिलसिला शुरू हुआ। आशु गोस्वामी,नवीन वर्मा,सुरेश वर्मा,जगदीश तनेजा, राजिंदर चोपड़ा , नरेश शर्मा व् वृन्दावन से आए रतन जी रसिक ने अपने भजनों से सारे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज जी ने कार्तिक मास की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अध्यात्म दृष्टि से इस मास का बहुत महत्त्व है।शरद पूर्णिमा से प्रारंभ हो कर कार्तिक पूर्णिमा तक अनेकों दिव्य त्योहारों को अपने अंदर समेटे हुए इस मास में सुहाग का प्रतीक करवाचौथ,माँ और बेटे के स्नेह का प्रतीक अहोई अष्टमी,गुरुनानक देव का प्राकट्य उत्सव,हनुमान जी का प्राकट्य,धन तेरस,अँधेरे से उजाले का प्रतीक दीपावली,गोवर्धन पूजा,भैया दूज,विश्कर्मा दिवस,छठ पूजा,गोपाष्टमी,तुलसी विवाह जैसी सनातम परम्पराए इसी कार्तिक मास में हमें जड़ता से चेतन्य की अनुभति करवाकर हमारे अंदर नव चेतना व नवउत्साह का सृजन करती है। हमारी ये परम्पराए न केवल हमारी प्रेरणा और गौरव का प्रतीक है अपितु जीवन का उत्थान और विश्व का कल्याण इसी से जुड़ा है।
गोमाता की महता पर प्रकाश डालते हुए गीता मनीषी ने बताया की जिस तरह से गंगा केवल नदी नहीं,गीता केवल मात्र पुस्तक नहीं उसी तरह से गाय केवल पशु नहीं अपितु हमारे आराध्य की भी आराध्य है। गाय अपने आप में एक सम्पूर्ण जीवन विज्ञानं है।विज्ञानं से जुड़े बुद्धिजीवी भी अक्सर ये चिंतन करते है की गाय की कितनी उपयोगिता है।भौतिकतावाद की समस्याये पारवारिक अशांति और रोगों क़ी हानिरहित निवृति केवल गोमाता की सेवा से ही दूर हो सकती है।देवताओ ने भी गोमाता की महता को स्वीकार कर अपनी आराध्य के रूप में पूजा की और अपना निवास गोमाता में निहित किया।इससे पूर्व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भारत भूषण भारती, उपयुक्त कुरूक्षेत्र सुमेधा कटारिया,एस डी ऍम अजय चोपड़ा,तहसीलदार अनिल बंसल,नगरपालिका अध्यक्ष अशोक सिंगला,जय नारायण गर्ग,महिंदर गर्ग,प्रेमपाल पूरी,डॉ सुदेर्शन चुघ,युधिष्टर बहल,रामधारी शर्मा,राजीव गर्ग,दीपक अत्री, श्यामलाल शर्मा ने माल्यर्पण से महाराज जी का स्वागत कर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया।भारत भूषण भारती ने बताया कि गीता मनीषी जैसे संतो के आशीर्वाद से ही नगर में गोसेवा का भाव बना हुआ है।उनकी प्रेरणा व मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार और समस्त नगरवासियो के सहयोग से इस गौशाला के नए स्वरूप का निर्माण बड़े ही हर्ष का विषय है ।उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने 6 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र में स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज जी की अध्यक्षता में होने वाले गीता महोत्सव के बारे में विस्तार से बताया और सभी नगर वासियो को इस महोत्सव के लिए आमंत्रित किया।
तत्पश्चात महाराज जी ने भारत भूषण भारती, सुमेधा कटारिया,अशोक सिंगला और राजीव गर्ग को स्मृति चिन्ह के रूप में ठाकुर जी का स्वरूप भेट किया।
गोपाष्टमी के इस पावन पर्व पर श्री कृष्ण कृपा गौशाला के नव निर्मित शैड में गउओं के प्रवेश के साथ श्री कृष्ण कृपा परिवार ने महाराज जी के साथ गोमाता को गुड़ व हरा चारा खिलाकर गोपाष्टमी के त्यौहार को सार्थक किया।
इस अवसर पर रविंदर मित्तल,नरेश गर्ग,विकास गुप्ता,राजिंदर गर्ग,मोती राम बंसल,तेजिंदर वालिया,राम सिंह जांगड़ा,तरसेम मदान, डॉ विवेक बंसल,डॉ राजिंदर मंगला,राजेश गोयल,पार्षद नवीन गर्ग,,पार्षद परमजीत पम्मा,पार्षद फूल सिंह पाल, बलदेव काहड़ा,गिन्नी मित्तल,संजय गर्ग,डॉ विनोद धीर,अशोक तनेजा, उपस्तिथ थे।

Address

Ambala-Pehowa Road, Gaushala Road/GAUCHARAN
Pehowa
136128

Telephone

+919068130008

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Krishan Kripa Gaushala-PEHOWA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share